इसे संयोग कहे या कुछ और कि युवराज सिंह के ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कदम रखते ही टीम इंडिया की वो हसरत पूरी हो गई जिसके लिए कप्तान धोनी और उनकी टीम प्रयास कर रही थी। और यह हसरत थी 5 मैचों की वनडे सीरीज और साल 2016 में पहली जीत की। सिडनी में टीम की जीत ने न सिर्फ हार के सिलसिले को तोड़ा बल्कि अगली सीरीज (टी-20) के लिए खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
'कमबैक' युवराजः कंगारुओं के खिलाफ 3 बेहद यादगार पारियां
2 of 11
युवराज सिंह करीब दो साल बाद टीम इंडिया में लौटे हैं। वह 26 से शुरू हो रही ऑस्ट्रेलिया में 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए गए हुए हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2014 में 6 अप्रैल को श्रीलंका के खिलाफ ढाका में खेला था। युवी ने टी-20 में काफी शानदार पारियां खेली हैं और जानते हैं चौके-छक्के के इस फटाफट खेल में कंगारू टीम के खिलाफ उनकी 3 बेहद जानदार पारियों को।
विज्ञापन
'कमबैक' युवराजः कंगारुओं के खिलाफ 3 बेहद यादगार पारियां
3 of 11
युवराज सिंह का टी-20 में ऑस्ट्रलियाई टीम से पहला सामना उनके अपने चौथे मैच में ही हो गया था। और यह सेमीफाइनल मैच था 2007 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप का। इस मैच से पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में वो ताबड़तोड़ पारी खेली थी जिसमें लगातार 6 छक्के लगाने का कारनामा करते हुए महज 12 गेंदों में फिफ्टी ठोंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। फिलहाल सेमीफाइनल में युवी ने महज 30 गेंदों में 70 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच भी बने।
'कमबैक' युवराजः कंगारुओं के खिलाफ 3 बेहद यादगार पारियां
4 of 11
22 सितंबर, 2007 को टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में युवराज सिंह (70 रन, 30 गेंद) उस समय क्रीज पर आए जब भारत 2 विकेट 41 रन पर खो चुका था और यहां पर उन्होंने उथप्पा (34) के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी करते हुए 5 चौके और 5 छक्के भी लगाए। उनकी ताबड़तोड़ पारी से भारत ने 5 विकेट पर 188 रन बनाए और कंगारू टीम को 173 (7 विकेट) पर रोककर 15 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
'कमबैक' युवराजः कंगारुओं के खिलाफ 3 बेहद यादगार पारियां
5 of 11
युवी की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी सबसे शानदार पारी रही 10 अक्टूबर, 2013 को जो उन्होंने राजकोट में खेली। यह मैच इस मायने में बेहद यादगार मानी जाती है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रनों का स्कोर खड़ा करते हुए 202 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। इस मैच में उन्होंने 35 गेंदों में नाबाद 77 रनों की पारी खेली और इस मैच के मैन ऑफ द मैच भी बने।
विज्ञापन
'कमबैक' युवराजः कंगारुओं के खिलाफ 3 बेहद यादगार पारियां
6 of 11
राजकोट टी-20 में भारत ने 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12वें ओवर में 100 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। युवराज सिंह जब क्रीज पर आए तो उस समय टीम को 11 रन प्रति ओवर के रन रेट से रन बनाने थे तो उन्होंने धोनी के साथ 102 रनों की अविजित साझेदारी कर टीम को बड़ी जीत दिला दी। इस साझेदारी में धोनी ने 24 रन बनाए बाकी युवी ने। उन्होंने 35 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के के साथ 77 रन बनाकर टीम को जबर्दस्त जीत दिला दी।
विज्ञापन
'कमबैक' युवराजः कंगारुओं के खिलाफ 3 बेहद यादगार पारियां
7 of 11
कंगारुओं के खिलाफ युवराज सिंह ने तीसरी सबसे यादगार पारी टीम इंडिया से बाहर होने से तुरंत पहले खेली थी। यह मैच 2014 में बांग्लादेश में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप वर्ग में खेला गया था। 30 मार्च को ढाका में युवराज ने भी कंगारुओं के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और 43 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस फिफ्टी की बदौलत ही टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए थे।
'कमबैक' युवराजः कंगारुओं के खिलाफ 3 बेहद यादगार पारियां
8 of 11
30 मार्च, 2014 को इस मैच में युवराज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 60 रनों की पारी खेली थी जिसमें 5 चौके और 4 छक्के भी लगाए। भारत यह मैच 73 रनों से जीत गया क्योंकि आर अश्विन ने इस मैच में 11 रन देकर 4 विकेट झटककर ऑस्ट्रेलियाई पारी 16.2 ओवर में 86 रनों पर समेट दी थी। इस मैच में युवराज मैन ऑफ द मैच तो नहीं बने लेकिन टीम के लिए बड़ा स्कोर तो खड़ा जरूर कर दिया था।
'कमबैक' युवराजः कंगारुओं के खिलाफ 3 बेहद यादगार पारियां
9 of 11
युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए जबकि ओवरऑल 8 फिफ्टी उनके नाम दर्ज है। इन 6 मैचों में 37 चौके-छक्के लगाए हैं जिसमें 17 छक्के शामिल है। वह सिर्फ 2 मैचों में दहाई का आंकड़ा नहीं टच कर सके थे।
'कमबैक' युवराजः कंगारुओं के खिलाफ 3 बेहद यादगार पारियां
10 of 11
युवराज सिंह के साथ-साथ अनुभवी फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं जो इस टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की ओर से कंगारुओं को चुनौती देंगे। इन अनुभवी खिलाड़ियों के अलावा नवोदित तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी पहुंचे हैं जिन्होंने सिडनी वनडे में शानदार गेंदबाजी कर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर चुके हैं।
'कमबैक' युवराजः कंगारुओं के खिलाफ 3 बेहद यादगार पारियां
11 of 11
अब जबकि साल 2016 से युवराज सिंह फिर से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर रहे हैं और वह भी अपने पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ। तो उम्मीद यही है कि वह एक बार फिर बड़ी पारी खेलेंगे और टीम में कुछ समय के लिए अपनी जगह जरूर पक्की कर लेंगे।