आईपीएल-8 का अध्याय रविवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी जंग के साथ ही बंद हो गया। 47 दिन तक चले टूर्नामेंट में ढेरों खास बात होने के साथ-साथ कई रोचक मुकाबले भी हुए। आइए, जानते हैं 8 टीमों के बीच खेली गई टूर्नामेंट की 16 खास बातें।
विज्ञापन
आईपीएल-8 की ये 16 दिलचस्प बातें जानते हैं आप!
2 of 17
ड्वेन स्मिथ इस समय चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर हैं। 2013 में चेन्नई और मुंबई के बीच फाइनल मुकाबले के दौरान वह मुंबई के लिए बतौर ओपनर मैदान पर उतरे थे। इस बार वह चेन्नई के लिए मैदान पर उतरे।
विज्ञापन
आईपीएल-8 की ये 16 दिलचस्प बातें जानते हैं आप!
3 of 17
रिकी पोंटिंग के लिए यह फाइनल बेहद खास रहा। 2013 में जब मुंबई इंडियंस ने खिताब पर कब्जा जमाया था तब वह बतौर खिलाड़ी टीम से जुड़े थे। लेकिन इस बार वह टीम के मुख्य कोच के रूप में टीम के साथ बने हुए थे।
आईपीएल-8 की ये 16 दिलचस्प बातें जानते हैं आप!
4 of 17
कोलकाता का ईडन गार्डंस दूसरी बार आईपीएल के फाइनल मैच की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले उसने 2013 में भी फाइनल की मेजबानी की जिसमें चेन्नई और मुंबई की टीम आमने-सानमे थी और बाजी मुंबई के हाथ लगी थी।
विज्ञापन
आईपीएल-8 की ये 16 दिलचस्प बातें जानते हैं आप!
5 of 17
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की ऐसी दूसरी टीम बनी जो लीग चरण में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में पहुंची। इससे पहले टूर्नामेंट के पहले संस्करण यानी 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने पहले स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया और खिताब पर कब्जा भी जमाया था।
विज्ञापन
आईपीएल-8 की ये 16 दिलचस्प बातें जानते हैं आप!
6 of 17
टूर्नामेंट में हमेशा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात होती रही। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल-8 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाला बल्लेबाज कौन है? डेविड वार्नर, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान जिन्होंने 14 मैचों में सबसे ज्यादा 65 चौके लगाए। इसके अलावा उन्होंने 21 छक्के भी जड़े। दूसरे नंबर पर एबी डीविलियर्स है 60 चौकों के साथ।
विज्ञापन
आईपीएल-8 की ये 16 दिलचस्प बातें जानते हैं आप!
7 of 17
टूर्नामेंट के आठवें संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर का कब्जा बरकरार है। दिलचस्प यह है कि उनकी टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी। उन्होंने 14 मैचों 562 रन बनाए और अन्य बल्लेबाजों से काफी आगे रहे। पहले दो स्थान पर काबिज बल्लेबाजों ने 14-14 मैच खेल हैं।
आईपीएल-8 की ये 16 दिलचस्प बातें जानते हैं आप!
8 of 17
औसत के आधार पर रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क सबसे सफल गेंदबाज हैं जिन्होंने 13 मैचों की 12 पारियों में 40 से ज्यादा ओवर डालते हुए 20 विकेट झटके हैं। 10 से ज्यादा मैचों में गेंदबाजी करने के बाद भी उनका औसत 14.55 ही रहा।
आईपीएल-8 की ये 16 दिलचस्प बातें जानते हैं आप!
9 of 17
ट्वंटी-20 क्रिकेट तो बल्लेबाजों की आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। लेकिन कई गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने शानदार गेंदबाजी कर मैच का रुख ही बदल दिया। टूर्नामेंट के लीग चरण में हर टीम को 14-14 मैच खेलने को मिले और टूर्नामेंट में कुल 14 गेंदबाजों ने एक मैच में 4 विकेट झटकने का कारनामा कर दिखाया।
आईपीएल-8 की ये 16 दिलचस्प बातें जानते हैं आप!
10 of 17
आईपीएल-8 में एक पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाने का अनचाहा रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के गेंदबाज अबू अहमद के नाम दर्ज है। उन्होंने 19 अप्रैल को बंगलुरू में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 ओवर के अपने स्पेल में 59 रन लुटाए।
आईपीएल-8 की ये 16 दिलचस्प बातें जानते हैं आप!
11 of 17
चेन्नई सुपर किंग्स के 36 साल तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने आईपीएल-8 में अब तक की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। उन्होंने एक मैच में जोरदार गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर 4 विकेट निकाले। नेहरा ने फाइनल मैच से पहले 15 मैचों से 22 विकेट झटके।
आईपीएल-8 की ये 16 दिलचस्प बातें जानते हैं आप!
12 of 17
आईपीएल के आठवें संस्करण में बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। 60 मैचों में कुल 19 बार किसी भी विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई गई। 8 टीमों के बीच खेले गए टूर्नामेंट में सिर्फ किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ही ऐसी है जो एक बार भी शतकीय साझेदारी नहीं कर सकी।
आईपीएल-8 की ये 16 दिलचस्प बातें जानते हैं आप!
13 of 17
टूर्नामेंट में 19 बार शतकीय साझेदारियां की गई जिसमें सबसे ज्यादा तीन अंकों वाली साझेदारी मुंबई इंडियंस की ओर से की 6 बार की गई। साथ ही सिर्फ दो बार 150 से ज्यादा की साझेदारी हुई।
आईपीएल-8 की ये 16 दिलचस्प बातें जानते हैं आप!
14 of 17
आईपीएल-8 में एक ऐसा रिकॉर्ड बना जो ट्वंटी-20 क्रिकेट के इतिहास में ही पहली बार हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली और एबी डीविलियर्स ने 10 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 215 रनों की अविजित साझेदारी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। एबी ने इस मैच में शतक भी ठोंका।
आईपीएल-8 की ये 16 दिलचस्प बातें जानते हैं आप!
15 of 17
विकेट के पीछे विकेटकीपिंग करते हुए सबसे सफल विकेटकीपर रहे रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के दिनेश कार्तिक। कार्तिक ने 16 मैचों की 15 पारियों में 18 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जिसमें 18 कैच लपके और 4 बल्लेबाजों को स्टंप्ड भी किया।
आईपीएल-8 की ये 16 दिलचस्प बातें जानते हैं आप!
16 of 17
आईपीएल के इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष 5 बल्लेबाजों की सूची में एक भी खिलाड़ी फाइनल में नहीं उतर सका क्योंकि खिताबी जंग में पहुंची चेन्नई और मुंबई का कोई भी बल्लेबाज इस सूची में नहीं था।
आईपीएल के इस संस्करण में भी सबसे ज्यादा छक्का जमाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज रहा। गेल ने 14 मैचों में कुल 38 छक्के लगाए जो अन्य बल्लेबाजों से काफी आगे हैं।