आईपीएल-6 के स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित लोढा कमेटी ने अपना फैसला सुना दिया है। समिति ने अपने फैसले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स दोनों टीमों पर दो-दो साल का बैन लगा दिया। ऐसे में इन दोनों टीमों से जुड़े खिलाड़ियों का भविष्य खतरे में ही पड़ गया है।
विज्ञापन
CSK और RR पर लगा बैन, इन 13 बड़े सितारों का क्या होगा?
2 of 16
चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों टीमों में ऐसे 4 बड़े खिलाड़ी भी हैं जो अपनी-अपनी टीमों के राष्ट्रीय कप्तान भी हैं। आइए, डालते हैं एक नजर, उन 13 बड़े खिलाड़ियों पर जिन पर फैसले का बड़ा असर पड़ेगा। सबसे पहले वे नाम जो चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े है। इस टीम में 3 खिलाड़ी तो अपने-अपने देशों के राष्ट्रीय कप्तान भी हैं।
विज्ञापन
CSK और RR पर लगा बैन, इन 13 बड़े सितारों का क्या होगा?
3 of 16
महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान भी है। इसके अलावा वह टीम इंडिया में वनडे और टी-20 टीम कप्तानी भी कर रहे है। आईपीएल-6 की स्पॉट फिक्सिंग मामले में लोढा समिति के फैसले से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले नामों में एक नाम कप्तान धोनी का भी है। धोनी आईपीएल के आगाज 2008 से चेन्नई सुपरकिंग्स से ही जुड़े हुए हैं।
CSK और RR पर लगा बैन, इन 13 बड़े सितारों का क्या होगा?
4 of 16
कप्तान धोनी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स टीम में उनके बेहद खास और धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना भी शामिल हैं। जो न सिर्फ टीम का अहम हिस्सा हैं बल्कि टीम इंडिया के भी बड़े बल्लेबाज हैं। धोनी के साथ-साथ रैना भी 2008 से ही चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं और कुछ मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। रैना आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज भी हैं।
विज्ञापन
CSK और RR पर लगा बैन, इन 13 बड़े सितारों का क्या होगा?
5 of 16
चेन्नई सुरपकिंग्स टीम से जुड़ा तीसरा बड़ा नाम है न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैककुलम का। मैककुलम चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाज भी हैं। मैककुलम ने आईपीएल में कुल 76 मैचों में 2080 रन बनाए। मैककुलम का सर्वाधिक 158 रन नाबाद है।
विज्ञापन
CSK और RR पर लगा बैन, इन 13 बड़े सितारों का क्या होगा?
6 of 16
कैरिबियाई टीम के राष्ट्रीय कप्तान रह चुके ड्वेन ब्रावो भी चेन्नई सुपरकिंग्स टीम का हिस्सा है। ब्रावो ने आईपीएल में कुल 91 मैचों में 1163 रन बनाए और 105 विकेट झटके। ब्रावो का सर्वाधिक स्कोर 70 रन नाबाद है।
विज्ञापन
CSK और RR पर लगा बैन, इन 13 बड़े सितारों का क्या होगा?
7 of 16
टीम इंडिया के फिरकी जादूगर आर अश्विन भी चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में हैं। आईपीएल-2 में इंट्री करने वाले अश्विन ने कुल 97 मैचों में 90 विकेट झटके। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 रन पर 3 विकेट है।
CSK और RR पर लगा बैन, इन 13 बड़े सितारों का क्या होगा?
8 of 16
दक्षिण अफ्रीकी टीम के वनडे कप्तान कप्तान फैफ डु प्लेसिस भी चेन्नई सुपरकिंग्स टीम का हिस्सा है। प्लेसिस ने आईपीएल के तीन सीजन ही खेले। 2012 से 2015 तक इन्होंने 45 मैचों में 1081 रन बनाए। इनका सर्वाधिक स्कोर 73 रन है।
CSK और RR पर लगा बैन, इन 13 बड़े सितारों का क्या होगा?
9 of 16
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आईपीएल 2008 से ही चेन्नई सुपरकिंग्स में है। कुल 111 मैचों में 1383 रन बना चुके जडेजा का सर्वाधिक स्कोर 48 रन है। जबकि गेंदबाजी में कुल 69 विकेट झटक चुके है।
CSK और RR पर लगा बैन, इन 13 बड़े सितारों का क्या होगा?
10 of 16
अब बात करते हैं राजस्थान रॉयल्स की। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इस टीम के सहमालिक है। इस टीम में भी कई दिग्गज खिलाड़ी है।
CSK और RR पर लगा बैन, इन 13 बड़े सितारों का क्या होगा?
11 of 16
जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम इंडिया के कप्तान अजिंक्य रहाणे राजस्थान रॉयल्स के स्टार क्रिकेटर है। टीम पर दो साल का प्रतिबंध होने पर इनके आईपीएल भविष्य पर भी सवाल खड़ा हो गया है।
CSK और RR पर लगा बैन, इन 13 बड़े सितारों का क्या होगा?
12 of 16
बेजोड़ बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ अब ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम के कप्तान बन गए हैं। इसके अलावा आईपीएल के इस सीजन में स्मिथ ने राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी भी की।
CSK और RR पर लगा बैन, इन 13 बड़े सितारों का क्या होगा?
13 of 16
ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाज जेम्स फॉकनर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते है। आईपीएल 2011 में डेब्यू करने वाले फॉकनर ने कुल 45 मुकाबलों में 396 रन बनाए और 51 विकेट झटके।
CSK और RR पर लगा बैन, इन 13 बड़े सितारों का क्या होगा?
14 of 16
ऑस्ट्रेलियाई टीम के सीनियर क्रिकेटर शेन वॉटसन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी कर चुके है। आईपीएल के सभी सीजन खेल चुके वॉटसन ने कुल 78 मैचों में 2372 रन बनाए है। इनका सर्वाधिक स्कोर 104 रन नाबाद है।
CSK और RR पर लगा बैन, इन 13 बड़े सितारों का क्या होगा?
15 of 16
40 साल से ज्यादा की उम्र में आईपीएल में एंट्री करने वाले फिरकी गेंदबाज प्रवीण तांबे जो अब राजस्थान रॉयल्स के प्रमुख गेंदबाज बन गए हैं। बैन पर उनके करियर पर भी असर पड़ेगा।
CSK और RR पर लगा बैन, इन 13 बड़े सितारों का क्या होगा?
16 of 16
टीम इंडिया के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा है। वर्ल्ड कप 2015 में भी ये टीम इंडिया में शामिल थे। फिलहाल वह जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के साथ हैं। स्टुअर्ट ने आईपीएल में ही शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया तक पहुंचे।