हाल ही में फुटबॉल में बहुप्रतिक्षित इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की नीलामी में क्रिकेटरों के अलावा सिनेमा जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने भी टीमें खरीदी हैं। ऐसे में हम पेश करते हैं 12 फिल्मों सितारों के बारे में जिन्होंने खेल के मैदान पर पैसा लगाया है।
विज्ञापन
12 फिल्मी सितारें जिन्होंने खेल के मैदान पर लगाए दांव
2 of 13
बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान ने प्रीति जिंटा और शिल्पा शेट्टी की तरह आईपीएल में एक फ्रेंचाइजी टीम पर पैसा लगाया है। वह कोलकाता नाइटराइडर्स के सह मालिक हैं।
विज्ञापन
12 फिल्मी सितारें जिन्होंने खेल के मैदान पर लगाए दांव
3 of 13
शाहरुख खान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री जूही चावला ने उनके साथ मिलकर आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स टीम पर पैसा लगाया है। कोलकाता ने 2005 का खिताब जीता था।
12 फिल्मी सितारें जिन्होंने खेल के मैदान पर लगाए दांव
4 of 13
प्रीति जिंटा ने भी शिल्पा शेट्टी की तरह आईपीएल में एक फ्रेंचाइजी टीम खरीद रखा है। आईपीएल में पंजाब किंग्स इलेवन की वह सहमालकिन हैं और स्टेडियम में हर बार अपनी टीम का उत्साह बढ़ाती नजर आती हैं।
विज्ञापन
12 फिल्मी सितारें जिन्होंने खेल के मैदान पर लगाए दांव
5 of 13
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार की जाने वाली शिल्पा शेट्टी ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी खरीद रखी है और हर बार की तरह इस बार भी वह अपनी टीम का उत्साह बढ़ाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
12 फिल्मी सितारें जिन्होंने खेल के मैदान पर लगाए दांव
6 of 13
हिंदी सिनेमा के चहेते कलाकार रणबीर कपूर ने हाल ही में इंडियन सुपर लीग में मुंबई टीम की फ्रेंचाइजी खरीदी है। हालांकि रणबीर के साथ मुंबई की एक इवेंस्टमेट कंपनी भी साझेदार है।
विज्ञापन
12 फिल्मी सितारें जिन्होंने खेल के मैदान पर लगाए दांव
7 of 13
मॉडल, अभिनेता और निर्माता जॉन अब्राहम खेलों के बेहद शौकीन हैं। इंडियन हॉकी लीग में दिल्ली वेबराइडर्स के सहमालिक होने के बाद उन्होंने अब इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में गुवाहाटी की फ्रेंचाइजी खरीदी है।
12 फिल्मी सितारें जिन्होंने खेल के मैदान पर लगाए दांव
8 of 13
दक्षिण सिनेमा के सुपर स्टार कहे जाने वाले नागार्जुन भी खेल के मैदान पर उतर चुके हैं। उन्होंने पिछले साल इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) में पूर्व क्रिकेटर और कमेंट्रेटर सुनील गावस्कर के साथ मुंबई मास्टर्स की फ्रेंचाइजी खरीदी।
12 फिल्मी सितारें जिन्होंने खेल के मैदान पर लगाए दांव
9 of 13
भले ही अभिषेक बच्च्न रुपहले पर्दे पर अपने पिता अमिताभ बच्चन की तरह करिश्मा नहीं दिखा पाए हों लेकिन वह अब खेल के मैदान पर दांव लगाने जा रहे हैं। उन्होंने प्रो कबड्डी लीग में जयपुर की फ्रेंचाइजी खरीदी है।
12 फिल्मी सितारें जिन्होंने खेल के मैदान पर लगाए दांव
10 of 13
दबंग सलमान खान ने भी हाल ही इंडियन सुपर लीग में पुणे की फ्रेंचाइजी खरीदी है। सलमान के साथ इस टीम से वधवान ग्रुप भी जुड़ा हुआ है।
12 फिल्मी सितारें जिन्होंने खेल के मैदान पर लगाए दांव
11 of 13
अक्षय कुमार मार्शल आर्ट में माहिर हैं और वह पिछले कुछ सालों से कराटे और जूडो टूर्नामेंट का आयोजन वार्षिक स्तर पर करते हैं। उनके टूर्नामेंट का नाम है अक्षय कुमार इवेंशनल कूडो टूर्नामेंट।
12 फिल्मी सितारें जिन्होंने खेल के मैदान पर लगाए दांव
12 of 13
हिंदी सिनेमा की हॉट हीरोइनों में शुमार दिव्या दत्ता भी एक क्रिकेट टीम की मालकिन हैं। उन्होंने टी-10 गली क्रिकेट में लुधियाना गलीज टीम पर पैसा लगाया है।
12 फिल्मी सितारें जिन्होंने खेल के मैदान पर लगाए दांव
13 of 13
पिछले 2 दशक से रुपहले पर्दे पर छाए सुनील शेट्टी ने भी खेल के मैदान पर दांव लगाया है। सुनील ने आईपीएल की सफलता के बाद इंडियन हॉकी लीग के लिए हुई नीलामी में कर्नाटक लायंस को खरीदा।