फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, 2013 में दूल्हा बने 13 क्रिकेटरों से

विज्ञापन
1 of 13
टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा के जीवन में शहनाई भी इसी साल बजी। व्यवहार से बेहद गंभीर दिखने वाले पुजारा को अपनी जीवनसाथी के रूप में पूजा पाबरी मिलीं। जामनगर की रहने वाली पूजा मैनेजमेंट ग्रेजुएट हैं।
विज्ञापन

मिलिए, 2013 में दूल्हा बने 13 ‌क्रिकेटरों से

2 of 13
क्रिकेट जगत के महानतम गेंदबाजों में शुमार पाकिस्‍तान के वसीम अकरम ने साल के मध्य में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड शेरेना थॉम्पसन के साथ लाहौर में निकाह कर लिया।
विज्ञापन

मिलिए, 2013 में दूल्हा बने 13 ‌क्रिकेटरों से

3 of 13
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप झेल रहे राजस्थान रॉयल्स के निलंबित फिरकी गेंदबाज अंकित चव्हाण ने जेल से रिहा होने के बाद दो जून को अपनी प्रेमिका नेहा सांबरी के साथ शादी रचाई।

मिलिए, 2013 में दूल्हा बने 13 ‌क्रिकेटरों से

4 of 13
क्रिकेटर मनोज तिवारी 19 जुलाई को हावड़ा में अपनी गर्लफ्रेंड सुष्मिता राय के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। नव-दंपत्ति की पहली मुलाकात छह साल पहले हुई थी।
विज्ञापन

मिलिए, 2013 में दूल्हा बने 13 ‌क्रिकेटरों से

5 of 13
तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने भी इस साल अपनी वैवाहिक पारी की शुरुआत की। डिंडा ने 23 जुलाई को हुगली जिले में अपनी प्रेमिका श्रेयसी रुद्रा के साथ सात फेरे लिए।
विज्ञापन

मिलिए, 2013 में दूल्हा बने 13 ‌क्रिकेटरों से

6 of 13
श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 18 जुलाई को कोलंबो में रोमन कैथोलिक चर्च में हीशानी में शादी की। उन्होंने शादी उस वक्त की जब उन पर आईसीसी ने दो मैचों का बैन लगा दिया था।
विज्ञापन

मिलिए, 2013 में दूल्हा बने 13 ‌क्रिकेटरों से

7 of 13
देश के सबसे तेज गेंदबाजों में शामिल उमेश यादव ने भी इसी साल अपने जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत की। वह फैशन डिजाइनर तानिया वाधवा के साथ नागपुर में 29 मई को शादी के बंधन में बंध गए।

मिलिए, 2013 में दूल्हा बने 13 ‌क्रिकेटरों से

8 of 13
विस्फोटक बल्‍लेबाज यूसुफ पठान ने इसी साल 27 मार्च को वडोदरा में मुंबई की मनोचिकित्सक आफरीन के साथ निकाह‌ पढ़ा। (फोटो साभारः लाइवन्यूजशॉट डॉट कॉम)

मिलिए, 2013 में दूल्हा बने 13 ‌क्रिकेटरों से

9 of 13
टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज रहे पीयूष चावला भी इसी साल 29 नवंबर को अपने बचपन की दोस्त अनुभूति सिंह चौहान के साथ सात फेरे ले लिए।

मिलिए, 2013 में दूल्हा बने 13 ‌क्रिकेटरों से

10 of 13
स्पॉट फि‌क्सिंग के कारण प्रतिबंधित किए गए एस श्रीसंत ने आठ दिसंबर को भुवनेश्वरी कुमार के साथ अपनी दूसरी पारी शुरू की। भुवनेश्वरी जयपुर की एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं।

मिलिए, 2013 में दूल्हा बने 13 ‌क्रिकेटरों से

11 of 13
भारतीय क्रिकेट के तेज गेंदबाज विनय कुमार ने भी नवंबर ने अपनी दूसरी पारी शुरू की। उन्होंने दिल्‍ली की खूबसूरत बाला रिचा के साथ बंगलुरू में सात फेरे लिए।

मिलिए, 2013 में दूल्हा बने 13 ‌क्रिकेटरों से

12 of 13
तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया थालुर को इस साल 16 सितंबर को अपनी जीवनसंगिनी बनाया। शादी के अगले दिन उन्होंने चेन्नई में जोरदार पार्टी भी दी। (फोटोः फेसबुक डॉट कॉम)
विज्ञापन

मिलिए, 2013 में दूल्हा बने 13 ‌क्रिकेटरों से

13 of 13
टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्‍लेबाज रहे दिनेश कार्तिक ने नवंबर में चेन्‍नई में स्‍क्वैश की नंबर वन खिलाड़ी दीपिका पल्‍लीकल से सगाई की। दोनों के बीच अफेयर एक साल से चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें