27 नवंबर, 1979 को पहली बार वनडे मैच दिन-रात में खेला गया था। इस ऐतिहासिक घटना के ठीक 36 साल बाद 2015 में इसी दिन से पहली बार टेस्ट मैच भी दिन-रात में खेलने की शुरुआत की गई। मैच की खासियत यह है कि 138 साल के लंबे टेस्ट इतिहास में पहली बार चमचमाती लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार गुलाबी गेंद और बने 11 रिकॉर्ड्स
2 of 12
क्रिकेट इतिहास का 2188वां टेस्ट मैच इस समय एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। मुकाबला बेहद रोमांचक हो चला है क्योंकि दोनों ही टीमें पहली पारी में लड़खड़ा चुकी हैं। इस मैच की खासियत पहली बार दिन-रात का टेस्ट मैच और गुलाबी गेंद से खेला जाना है। आइए, जानते हैं इस ऐतिहासिक मैच में बने 11 नए रिकॉर्ड्स के बारे में।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार गुलाबी गेंद और बने 11 रिकॉर्ड्स
3 of 12
एडिलेड में गुलाबी गेंद के साथ खेले जा रहे पहले दिन-रात के टेस्ट मैच की पहली गेंद का सामना किया न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने।
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार गुलाबी गेंद और बने 11 रिकॉर्ड्स
4 of 12
ऐतिहासिक टेस्ट मैच में पहले गेंदबाजी करने का मौका मिला ऑस्ट्रेलियाई टीम को। कंगारू टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क के नाम दर्ज हुआ पहली गुलाबी गेंद डालने का रिकॉर्ड।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार गुलाबी गेंद और बने 11 रिकॉर्ड्स
5 of 12
न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल गुलाबी गेंद का सामना करने वाले पहले बल्लेबाज तो बने ही साथ ही वह इस नई गेंद पर आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज के रूप में शुमार भी हो गए। वह पहली पारी में एक रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार गुलाबी गेंद और बने 11 रिकॉर्ड्स
6 of 12
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर गुलाबी गेंद से कैच आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने तो ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर पीटर नेविल इस कैच को लपकने के साथ ही गुलाबी गेंद को कैच करने वाले पहले फील्डर बन गए।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार गुलाबी गेंद और बने 11 रिकॉर्ड्स
7 of 12
कीवी टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज मिचेल स्टैनर गुलाबी गेंद से बोल्ड होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस तरह से दिन-रात के पहले टेस्ट मैच में प्रयोग में लाई जा रही गुलाबी गेंद ने गेंदबाज के हाथ से निकलने के बाद पहली बार स्ंटप्स को टच किया।
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार गुलाबी गेंद और बने 11 रिकॉर्ड्स
8 of 12
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम गुलाबी गेंद से चौका लगाने पहले बल्लेबाज बने तो साथ ही वह पहली बार प्रयोग में लाई जा रही गुलाबी गेंद का सामना करते हुए फिफ्टी ठोंकने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए।
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार गुलाबी गेंद और बने 11 रिकॉर्ड्स
9 of 12
टेस्ट मैच में पहली बार गुलाबी गेंद का सामना करने उतरी कीवी टीम के बल्लेबाजों को खासा संघर्ष करना पड़ा। उसके 9 विकेट 200 रन से पहले यानी 194 रन पर गिर गए थे। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए टिम साउदी गुलाबी गेंद से छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार गुलाबी गेंद और बने 11 रिकॉर्ड्स
10 of 12
ऐतिहासिक दिन-रात के टेस्ट मैच और गुलाबी गेंद का सामना करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श रनआउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्हें ब्रैंडन मैकुलम ने रन आउट किया।
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार गुलाबी गेंद और बने 11 रिकॉर्ड्स
11 of 12
गुलाबी गेंद से खेलते हुए बतौर कप्तान पहली फिफ्टी जमाने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ के नाम। स्मिथ ने 53 रन बनाए। जबकि न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम पहले कप्तान के रूप में मैदान पर उतरे लेकिन वह 4 रन ही बना सके।