फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के रथ पर सवार बांग्लादेश, वनडे में दर्ज कराई लगातार नौंवीं जीत

विज्ञापन
1 of 12
बांग्लादेश की टीम अपने क्रिकेट इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है और फिर से भारत को हरा दिया। आप यह जानना चाहेंगे कि बांग्ला टीम की अपनी धरती यह लगातार कौन सी जीत रही? साथ ही उसने अपने घर में लगातार 9 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। भारत से पहले भी उसने लगातार 8 मैचों में दो टेस्ट खेलने वाली टीमों को हराया था।
Trending Videos
विज्ञापन

जीत के रथ पर सवार बांग्लादेश, वनडे में दर्ज कराई लगातार नौंवीं जीत

2 of 12
बांग्लादेश के लिए यह मैच बेहद शानदार रहा क्योंकि इस मैच के जरिए उसे एक बेहतरीन तेज गेंदबाज मिल गया। मुस्ताफिजुर रहमान ने भारत के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत बेहद लाजवाब ढंग से की। इस मैच में उन्होंने 5 विकेट निकाले। अपने पहले ही मैच में पांच विकेट निकालने वाले वह बांग्लादेश के दूसरे गेंदबाज हैं।
विज्ञापन

जीत के रथ पर सवार बांग्लादेश, वनडे में दर्ज कराई लगातार नौंवीं जीत

3 of 12
मुस्ताफिजुर रहमान ने अपने पहले ही मैच में 5 विकेट झटकने का कारनामा कर दिखाया लेकि वह अपने पहले ही मैच में सबसे शानदार प्रदर्शन का बांग्लादेशी रिकॉर्ड नहीं बना पाए। यह रिकॉर्ड तस्कीन अहमद के नाम दर्ज है। दिलचस्प यह है कि उन्होंने भी अपने करियर की शानदार शुरुआत टीम इंडिया के ही खिलाफ की थी।

जीत के रथ पर सवार बांग्लादेश, वनडे में दर्ज कराई लगातार नौंवीं जीत

4 of 12
बांग्लादेश की ओर से सिर्फ दो गेंदबाज ही अपने पहले वनडे में 5 विकेट झटक पाएं हैं। तस्कीन अहमद ने पिछले साल 2014 में भारत के खिलाफ जोरदार गेंदबाजी करते हुए महज 28 रन देकर 5 विकेट झटके थे।
विज्ञापन

जीत के रथ पर सवार बांग्लादेश, वनडे में दर्ज कराई लगातार नौंवीं जीत

5 of 12
बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। ढाका के शेरे-बंगाल स्टेडियम में बांग्ला टीम ने 307 रन बनाए। हालांकि यह टीम अपने कोटे के पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई थी। इससे पहले उसका भारत के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन था 2010 में इसी मैदान पर, तब उसने 296 रन बनाए थे।
विज्ञापन

जीत के रथ पर सवार बांग्लादेश, वनडे में दर्ज कराई लगातार नौंवीं जीत

6 of 12
मेजबान बांग्लादेश ने इस मैच से भारत के खिलाफ 8 बार 250 से ज्यादा का स्‍कोर किया था और 7 बार मैच गंवाया था।
विज्ञापन

जीत के रथ पर सवार बांग्लादेश, वनडे में दर्ज कराई लगातार नौंवीं जीत

7 of 12
साथ ही ऐसा दूसरी बार हुआ है जब टीम इंडिया के खिलाफ बांग्लादेश के शीर्ष क्रम के 7 बल्लेबाजों में से 5 ने 30 या उससे ज्यादा का स्कोर किया है। बांग्ला टीम का किसी भी टीम के खिलाफ यह अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन है।

जीत के रथ पर सवार बांग्लादेश, वनडे में दर्ज कराई लगातार नौंवीं जीत

8 of 12
टीम इंडिया को बांग्लादेश के हाथों वनडे क्रिकेट में तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। इन तीन में दो हार तो इसी मैदान यानी शेरे-बंगाल स्टेडियम पर हुई है। इसके अलावा एक हार वेस्टइंडीज के पोर्ट ऑफ स्पेन में 2007 के वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के हाथों हुई थी।

जीत के रथ पर सवार बांग्लादेश, वनडे में दर्ज कराई लगातार नौंवीं जीत

9 of 12
बांग्लादेश के क्रिकेट इतिहास का यह सुनहरा दौर चल रहा है। वनडे में उसकी अपने घर में यह लगातार नौंवीं जीत है। इस अविजित 9 जीत में उसने जिम्बाब्वे को 5-0 से और फिर पाकिस्‍तान को 3-0 से रौंदा। दिलचस्प यह है कि 9 जीत में उसने टेस्ट खेलने वाली 3 टीमों को हराया है और वह भी एक के बाद एक लगातार मैचों में।

जीत के रथ पर सवार बांग्लादेश, वनडे में दर्ज कराई लगातार नौंवीं जीत

10 of 12
बारिश से बाधित मुकाबले में भारत यह मैच 79 रन से हार गया। शीर्ष आठ टीमों के खिलाफ बांग्लादेश का रनों के लिहाज से यह दूसरी सबस बड़ी जीत है।

जीत के रथ पर सवार बांग्लादेश, वनडे में दर्ज कराई लगातार नौंवीं जीत

11 of 12
बांग्लादेश की सबसे बड़ी जीत 2012 में खुलना में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी। इस मैच में उसने 160 रनों के बड़े अंतर से मैच जीता था।
विज्ञापन

जीत के रथ पर सवार बांग्लादेश, वनडे में दर्ज कराई लगातार नौंवीं जीत

12 of 12
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने इस मैच में भी फिफ्टी वाली पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 19वां अर्धशतक है। वह 50-50 ओवर के खेल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लाने के मामले में तमीम इकबाल के साथ संयुक्त रूप से नंबर वन बने हुए हैं। अच्छी बात यह है कि दोनों ने अपना 19-19वां अर्धशतक इसी मैच में लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें