वनडे क्रिकेट में कई बल्लेबाजों ने एक से बढ़कर एक गजब की पारियां खेली हैं। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत कई वर्तमान बल्लेबाज क्रिकेट में शतक ठोंकने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि कुछ बल्लेबाज जो ज्यादा शतक तो ठोंक नहीं पाते लेकिन अपनी के लिए अहम योगदान देते रहते हैं।
विज्ञापन
ऐसे 11 बल्लेबाज जो शतक तो कम लगाए लेकिन रन खूब बनाए
2 of 14
वनडे क्रिकेट में आज हम ऐसे बल्लेबाजों की बात करेंगे जिनके बल्ले से शतक तो ज्यादा नहीं बने लेकिन रन जरूर निकलते रहे। 23 जनवरी को इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल ने त्रिकोणीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने चौथे शतक की बदौलत करियर में 5 हजार से ज्यादा रन बनाने का आंकड़ा पार कर लिया।
विज्ञापन
ऐसे 11 बल्लेबाज जो शतक तो कम लगाए लेकिन रन खूब बनाए
3 of 14
इयान बेल जैसे कई बेजोड़ बल्लेबाज दुनियाभर की टीमों में है जिन्होंने शतक से ज्यादा अपनी टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा योगदान देने को अहमियत समझी। आइए जानते हैं ऐसे 11 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने अपने शानदार करियर में 4 या उससे कम वनडे शतक लगाए लेकिन टीम के लिए 5 हजार से ज्यादा रन बनाने में जरूर कामयाब हो गए। (विवरण चढ़ते क्रम में)
ऐसे 11 बल्लेबाज जो शतक तो कम लगाए लेकिन रन खूब बनाए
4 of 14
अर्जुन रणतुंगा श्रीलंका टीम की कायाकल्प करने वाले क्रिकेटर माने जाते हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने पहली और आखिरी बार 1996 में वर्ल्ड कप जीता। वह टीम के संकटमोचक थे। मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने वाले रणतुंगा ने अपने वनडे करियर में 269 मैचों की 255 पारियों में सिर्फ 4 शतक ही लगा सके लेकिन उन्होंने कुल 7456 रन बनाए।
विज्ञापन
ऐसे 11 बल्लेबाज जो शतक तो कम लगाए लेकिन रन खूब बनाए
5 of 14
टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज सीमित ओवरों के मैचों के विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं। टीम के हिसाब से तीसरे से लेकर छठे नंबर तक बल्लेबाजी करने वाले रैना ने अपने 10 साल के करियर में 205 मैचों में 5103 रन बनाए हैं हालांकि इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 4 शतक ही निकले। उनका औसत 35.84 है।
विज्ञापन
ऐसे 11 बल्लेबाज जो शतक तो कम लगाए लेकिन रन खूब बनाए
6 of 14
श्रीलंकाई बल्लेबाज रोशन महानामा ने अपने करियर में 213 वनडे मैच खेले जिसमें 198 पारियों में वह 4 शतक ही लगा सके लेकिन इस दौरान उन्होंने टीम के लिए 5162 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी का औसत है 29.49।
विज्ञापन
ऐसे 11 बल्लेबाज जो शतक तो कम लगाए लेकिन रन खूब बनाए
7 of 14
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लॉवर भी ऐसे बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शुमार है जो वनडे में शतक तो ज्यादा नहीं लगा सके लेकिन 6 हजार से ज्यादा रन जरूर बना लिए। उन्होंने 213 मैचों की 208 पारियों में 4 शतकों की मदद से 6786 रन बनाए। बनाए। उनकी बल्लेबाजी का औसत है 35.34।
ऐसे 11 बल्लेबाज जो शतक तो कम लगाए लेकिन रन खूब बनाए
8 of 14
इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल ने त्रिकोणीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच तक 153 मैच खेले हैं जिसमें 149 पारियों में 5136 रन बनाए। इस दौरान वह महज 4 शतक ही लगा सके। 77.14 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले बेल की बल्लेबाजी का औसत है 37.76।
ऐसे 11 बल्लेबाज जो शतक तो कम लगाए लेकिन रन खूब बनाए
9 of 14
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉट भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। स्टीव टीम के सफल कप्तानों में रहे हैं। उन्होंने 1986-2002 तक कुल 325 मैचों की 288 पारियों में 7569 रन बनाए और इसके लिए उन्होंने सिर्फ 3 शतकों की मदद ली है। उनकी बल्लेबाजी का औसत है 32.90।
ऐसे 11 बल्लेबाज जो शतक तो कम लगाए लेकिन रन खूब बनाए
10 of 14
इस सूची में ऑस्ट्रेलिया का एक और बल्लेबाज है माइकल हसी। हसी ने 2004 से 2012 तक के अपने करियर में 185 मैचों की 157 पारियों में 5442 रन बनाए। अपने शानदार करियर में वह ज्यादा शतक लगाने में नाकाम रहे और वनडे में सिर्फ 3 शतक ही लगा सके। उनकी बल्लेबाजी का औसत है 48.15।
ऐसे 11 बल्लेबाज जो शतक तो कम लगाए लेकिन रन खूब बनाए
11 of 14
ऑस्ट्रेलिया के एक और पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर भी इस सूची में हैं। बॉर्डर ने 1979 से लेकर 1994 तक कुल 273 मैच खेले और 252 पारियों में 6524 रन बनाए। हालांकि वह भी ज्यादा शतक नहीं लगा सके और कुल 3 शतक ही ठोंके। उनकी बल्लेबाजी का औसत है 30.62।
ऐसे 11 बल्लेबाज जो शतक तो कम लगाए लेकिन रन खूब बनाए
12 of 14
पाकिस्तान के आलराउंडर अब्दुल रज्जाक जो अपने 15 साल के करियर में सिर्फ 3 शतक ही लगा सके ने भी बल्ले से लगातार रन बटोरे। उन्होंने 1996 से 2011 तक 265 मैचों की 228 पारियों में 29.70 की औसत से 5080 रन बनाए। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट काफी शानदार रहा और यह था 81.25।
ऐसे 11 बल्लेबाज जो शतक तो कम लगाए लेकिन रन खूब बनाए
13 of 14
जोंटी रोड्स को उनके लाजवाब क्षेत्ररक्षण के लिए जाना जाता है। क्षेत्ररक्षण के अलावा वह दक्षिण अफ्रीका के मध्य क्रम के बल्लेबाज भी थे और 1992 से 2003 तक 245 मैचों की 220 पारियों में 5935 रन कूटे। इस दौरान वह सिर्फ 2 शतक ही लगा सके लेकिन बल्ले से लगातार रन बटोरे। 80.90 की स्ट्राइक रेट से खेलने वाले रोड्स की बल्लेबाजी का औसत रहा 35.11।
ऐसे 11 बल्लेबाज जो शतक तो कम लगाए लेकिन रन खूब बनाए
14 of 14
सबसे कम शतक के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए का नाम शीर्ष पर है। उन्होंने 1992 से 2000 तक 188 मैचों की 175 पारियों में कुल 5565 रन बनाए। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने शतक के बजाए रन बनाने में विश्वास किया। महज 2 शतक के साथ वह यहां तक पहुंचे और इस दौरान उनकी बल्लेबाजी का औसत रहा 38.64।