स्वर्ग के राजा इंद्रदेव के दरबार में 111 अप्सराओं में उर्वशी का स्थान सबसे ऊपर था। श्रीमदभागवत में भी उर्वशी का उल्लेख है। जानिए उर्वशी के बारे में कुछ तथ्य।
विज्ञापन
अर्जुन की किस बात पर सबसे सुंदर अप्सरा ने दिया था नपुंसकता का शाप, जानिए
2 of 8
कई पुरालेखों में कहा गया है कि श्री नारायण की जंघा से उर्वशी की उत्पत्ति हुई, लेकिन पद्म पुराण के अनुसार कामदेव के ऊरू से उर्वशी का जन्म हुआ था। स्वर्ग की सबसे सुंदर और मोहित करने वाली उर्वशी को इंद्र बहुत चाहते थे।
विज्ञापन
अर्जुन की किस बात पर सबसे सुंदर अप्सरा ने दिया था नपुंसकता का शाप, जानिए
3 of 8
एक बार उर्वशी इंद्रसभा में अर्जुन को देखकर मोहित हो गई थी। उर्वशी ने उनसे प्रणय निवेदन किया और अर्जुन ने जवाब दिया।
अर्जुन की किस बात पर सबसे सुंदर अप्सरा ने दिया था नपुंसकता का शाप, जानिए
4 of 8
अर्जुन ने कहा कि आपने हमारे पूर्वजों (राजा पुरुरवा) से विवाह कर हमारा मान बढ़ाया है। आप हमारे वंश की जननी हैं और इसी के चलते आप मेरी मां हुई। (तस्वीर सीरियल महाभारत के अर्जुन की है)।
विज्ञापन
अर्जुन की किस बात पर सबसे सुंदर अप्सरा ने दिया था नपुंसकता का शाप, जानिए
5 of 8
ये सुनते ही उर्वशी अर्जुन पर कुपित हो गई और उसने अर्जुन को नपुंसक हो जाने का शाप दे दिया। अज्ञातवास के दौरान अर्जुन एक साल तक इसी नपुंसक रूप में रहे। (सीरियल महाभारत की तस्वीर)।
विज्ञापन
अर्जुन की किस बात पर सबसे सुंदर अप्सरा ने दिया था नपुंसकता का शाप, जानिए
6 of 8
एक बार उर्वशी इंद्र की सभा में नाच रही थी और वहीं पर मृत्युलोक से आए राजा पुररवा (पांडवों के वंशज) भी थे।
विज्ञापन
अर्जुन की किस बात पर सबसे सुंदर अप्सरा ने दिया था नपुंसकता का शाप, जानिए
7 of 8
उर्वशी को देख पुरुरवा मोहित हो गए और इसी के चलते उर्वशी का नृत्य बिगड़ गया। इससे कुपित होकर इंद्र ने उर्वशी को मृत्युलोक में राजा के साथ रहने का दंड दिया।
अर्जुन की किस बात पर सबसे सुंदर अप्सरा ने दिया था नपुंसकता का शाप, जानिए
8 of 8
मृत्युलोक में उर्वशी पुरुरवा की पत्नी बनकर रहने लगी और उनके नौ पुत्र हुए। कई सालों तक पुरुरवा के साथ रहने की शर्त पूरी करने के बाद उर्वशी वापस स्वर्ग लौट गई और इंद्र ने फिर से उन्हें अपनी अप्सराओं में स्वीकार किया।