फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन चाहिए तो धनतेरस के दिन घर लाएं ये 10 चीजें

विज्ञापन
1 of 11
दीपावली से पहले धनतेरस पर घर में कुछ खास चीजें लाने से धन की प्राप्ति होती है। चूंकि यह त्योहार आने ही वाला है तो अभी से तैयारी कर लें।
विज्ञापन

धन चाह‌िए तो धनतेरस के द‌िन घर लाएं ये 10 चीजें

2 of 11
धन‌िया
धनिया धन का प्रतीक है। इसलिए इसे धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीद कर लाएं और दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा के समय इसकी भी पूजा करें। दीपावली पूजन के बाद घर के आंगन या गमलों में इसे बुरक दें। यह धनदायक है।
विज्ञापन

धन चाह‌िए तो धनतेरस के द‌िन घर लाएं ये 10 चीजें

3 of 11
गणेश लक्ष्मी की मूर्ति
गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों को धनतेरस के दिन घर लाने से घर में धन संपत्ति का आगमन रहता है और पूरे सालभर घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती।

धन चाह‌िए तो धनतेरस के द‌िन घर लाएं ये 10 चीजें

4 of 11
धातु का सामान जैसे सोना चांदी
इस दिन सोना चांदी खरीदने से व्यक्ति के भाग्य में इजाफा होता है। धातु से बने बर्तन और गहने खरीदने के लिए धनतेरस का दिन सर्वश्रेष्ठ है। इस दिन धातु का सामान घर में लाने से घर में सदैव लक्ष्मी बनी रहती हैं।
विज्ञापन

धन चाह‌िए तो धनतेरस के द‌िन घर लाएं ये 10 चीजें

5 of 11
गूंजा
धनतेरस के दिन घर में गूंजा लाएं क्योंकि इससे धनप्राप्ति के द्वार खुल जाते हैं। गूंजा के बीज धनतेरस के दिन लाकर घर में रख दें और लक्ष्मी पूजन के समय इन्हें भी पूजा में रखें।
विज्ञापन

धन चाह‌िए तो धनतेरस के द‌िन घर लाएं ये 10 चीजें

6 of 11
कौड़ी
कहा जाता है कि कौड़ी को घर में रखने से उस घर में कभी भी धनाभाव नहीं रहता। इसिलए धनतेरस के दिन कौड़ी खरीद कर घर लाएं और लक्ष्मी पूजा के समय इसे भी शामिल करें। पूजन के बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांध कर तिजोरी या धन वाले स्थान पर रख दें। वहां कभी धन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

धन चाह‌िए तो धनतेरस के द‌िन घर लाएं ये 10 चीजें

7 of 11
शंख
शंख सुख समृद्धि और शांति का प्रतीक है। इस दिन शंख को घर लाएं और इसे दीपावली पूजन के समय बजाएं। इससे घर में लक्ष्मी का आगमन होगा और घर के अनिष्ट टल जाएंगे।

धन चाह‌िए तो धनतेरस के द‌िन घर लाएं ये 10 चीजें

8 of 11
झाड़ू
झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। दीपावली के मौके पर नई झाड़ू को घर लाएं। इससे नकारात्मक शक्तियां घर से बाहर जाएंगी और साफ सुथरे घर में लक्ष्मी का आगमन होगा। आपको बस यही करना होगा कि कुछ दिन के लिए इस झाड़ू को बाहर के लोगों को नजरों से बचाकर रखें।

धन चाह‌िए तो धनतेरस के द‌िन घर लाएं ये 10 चीजें

9 of 11
नमक
दीपावली के मौके पर नमक का पैकेट भी घर लेकर आएं और इसे दीपावली के दिन इस्तेमाल भी करें। कहते हैं कि नमक खरीद कर लाने से साल भर धनाभाव नहीं होता और सुख समृद्धि घर में ही टिकी रहती है। दीपावली के दिन इसी नमक के पानी का पौंछा घर में लगाने से हमेशा के लिए दरिद्रता दूर हो जाती है।

धन चाह‌िए तो धनतेरस के द‌िन घर लाएं ये 10 चीजें

10 of 11
स्फटिक का श्रीयंत्र
स्फटिक का श्रीयंत्र घर लाने से लक्ष्मी घर की ओर आकर्षित होती हैं। इसलिए धनतेरस के दिन स्फटिक का श्रीयंत्र घर लाएं और दीपावली की सांय को इसे लक्ष्मी पूजन स्थल पर रखकर इसकी पूजा करें। पूजा के बाद इस श्रीयंत्र को केसरिया कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन स्थान पर रख दें, इससे सदा वहां बरकत बनी रहेगी।
विज्ञापन

धन चाह‌िए तो धनतेरस के द‌िन घर लाएं ये 10 चीजें

11 of 11
हथाजोड़ी
इसे घर में लाएं और लक्ष्मी माता के साथ इसकी भी पूजा करें। धन प्राप्ति के लिए यह शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें