फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर भारत के इन सूर्य मंदिरों में होती है हर मुराद पूरी, देखें तस्वीरें

Tue, 17 Nov 2015 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
छठ पर्व पर देश के इन सबसे प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। तस्वीरों में देखिए मंदिरों की खासियत है और इनका इतिहास।
विज्ञापन

छठ पर भारत के इन सूर्य मंदिरों में होती है हर मुराद पूरी, देखें तस्वीरें

2 of 11
अहमदाबाद से लगभग 100 किलोमीटर दूर मोढ़ेरा का सूर्य मंदिर सबसे प्राचीन माना जाता है। इसे सूर्यवंशी सम्राट भीमदेव सोलंकी प्रथम ने बनवाया था। मंदिर में गर्भगृह, सभामंडप और सूर्य कुण्ड बना है। छठ की छठा में ये मंदिर और दिव्य प्रतीत होता है।
विज्ञापन

छठ पर भारत के इन सूर्य मंदिरों में होती है हर मुराद पूरी, देखें तस्वीरें

3 of 11
छठ के पावन पर्व पर कुछ श्रद्धालु कोर्णाक के सूर्य मंदिर का भी रुख करते हैं। रथ के आकार में बना सूर्य मंदिर मंदिर भारत की मध्यकालीन वास्तुकला का अनोखा उदाहरण है। इसे राजा नरसिंहदेव ने 13वीं शताब्दी में बनवाया था।

छठ पर भारत के इन सूर्य मंदिरों में होती है हर मुराद पूरी, देखें तस्वीरें

4 of 11
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास अनंतनाग में मार्तंड सूर्य मंदिर स्थित है। इसे मध्यकालीन युग में 7वीं से 8वीं शताब्दी के दौरान राजा ललितादित्य ने बनवाया था। पर्यटकों के लिए ये सूर्य मंदिर विशेष आकर्षण का केंद्र होता है।
विज्ञापन

छठ पर भारत के इन सूर्य मंदिरों में होती है हर मुराद पूरी, देखें तस्वीरें

5 of 11
वैसे तो बिहार और पूर्वांचल में छठ का पर्व जोर-शोर से मनाया जाता है, लेकिन भोजपुर जिले के बेलाउर का सूर्य मंदिर खास है। हर साल छठ मनाने के लिए हजारों श्रद्धालु इस मंदिर का रुख करते हैं।
विज्ञापन

छठ पर भारत के इन सूर्य मंदिरों में होती है हर मुराद पूरी, देखें तस्वीरें

6 of 11
झालावाड़ का दूसरा जुड़वा शहर झालरापाटन को सिटी ऑफ वेल्स यानी घाटियों का शहर भी कहा जाता है। शहर में मध्य स्थित सूर्य मंदिर झालरापाटन का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। वास्तुकला की दृष्टि से भी यह मंदिर अहम है। इसका निर्माण दसवीं शताब्दी में मालवा के परमार वंशीय राजाओं ने करवाया था।

विज्ञापन

छठ पर भारत के इन सूर्य मंदिरों में होती है हर मुराद पूरी, देखें तस्वीरें

7 of 11
कश्मीर के दक्षिण में स्थित मार्तंड सूर्य सूर्य मंदिर का प्रतिरूप जम्मू में भी बनाया गया है। मंदिर तीन हिस्सों में बना है।

छठ पर भारत के इन सूर्य मंदिरों में होती है हर मुराद पूरी, देखें तस्वीरें

8 of 11
नालंदा के औंगारी में स्थित सूर्य मंदिर की खास मान्यता है। माना जाता है कि मंदिर के सूर्य तालाब में स्नान कर मंदिर में पूजा करने से शरीर रोग मुक्त होता है।

छठ पर भारत के इन सूर्य मंदिरों में होती है हर मुराद पूरी, देखें तस्वीरें

9 of 11
मध्‍यप्रदेश के उन्नाव का यह सूर्य मंदिर बह्यन्य देव मन्दिर के नाम से जाना जाता है। श्रद्धालुओं में इस मंद‌िर को लेकर बड़ी मन्यता है।

छठ पर भारत के इन सूर्य मंदिरों में होती है हर मुराद पूरी, देखें तस्वीरें

10 of 11
राजस्थान के रणकपुर में जैन समुदाय के लोगों ने सूर्य मंदिर बनवाया था। ये सफेद संगमरमर से बना है। कहा जाता है कि इस मंदिर के दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन

छठ पर भारत के इन सूर्य मंदिरों में होती है हर मुराद पूरी, देखें तस्वीरें

11 of 11
ब‌िहार से सटे राज्य झारखंड में भी छठ पूर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू में स्थित सूर्य मंदिर का बहुत महत्व है। इस सूर्य मंद‌िर के प्रत‌ि लोगों में गहरी आस्‍था है। यूं तो सालों भर यहां श्रद्धालु दर्शन के ल‌िए आते हैं लेक‌‌िन जनवरी माह में लगने वाले व‌िशेष मेला में यहां व‌िशेष रौनक देखने को म‌िलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें