जब कुकर्मों के चलते फूटा 'बाबा बम', घायल हुई आस्था
2 of 7
हरियाणा के स्वयंभू संत रामपाल इन दिनों सुर्खियों में हैं, इसलिए नहीं कि इन्होंने कोई बड़ा चमत्कार किया है। सुर्खियों में आने का कारण है हत्या का मामला है। 2006 में इन्होंने स्वामी दयानंद की लिखी एक किताब पर टिप्पणी की जिससे मामला बिगड़ गया। रामपाल समर्थक और आर्य समाजियों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला इससे भी नहीं संभला और फिर एक बार संघर्ष हुआ जिसमें तीन और लोगों की जान गई, कई लोग घायल हुए। इस ममले में पंजाब-हरियाणा कोर्ट ने संत रामपाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
जब कुकर्मों के चलते फूटा 'बाबा बम', घायल हुई आस्था
3 of 7
यह हैं स्वामी नित्यानंद। 2010 में इनकी सेक्स टेप लीक हो गई। इस टेप से नित्यानंद के साथ तमिल की एक अभिनेत्री का संबंध सामने आया। इसके बाद भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला ने इन पर यौन शोषण का अरोप लगाया। जब आरोप की जांच शुरु हुई तो नित्यानंद ने यह कहा कि वह पुरुष नहीं इसलिए सेक्स नहीं कर सकते। जांच में यह बात भी सामने आई कि तंत्र मंत्र की आड़ में नित्यानंद के आश्रम में महिलाओं का यौन शोषण किया जाता था। मामले की जांच अभी भी चल रही है।
जब कुकर्मों के चलते फूटा 'बाबा बम', घायल हुई आस्था
4 of 7
आसुमल से संत आसाराम बने और बना लिया करोड़ों की संपत्ति। लाखों भक्तों की आस्था को चोट पहुंचाने वाले आसाराम बापू पर समय-समय पर कितने ही अरोप लगते रहे हैं। इनका हर आश्रम विवादों में रहा है। हत्या के मामले से लेकर यौन शोषण तक कई मामलों में आसाराम बापू का नाम है। इन दिनों आसाराम एक नाबालिग लड़की से यौन शोषण के मामले में जेल में बंद हैं। इनके साथ इनके बेटे पर भी इन मामलों में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
जब कुकर्मों के चलते फूटा 'बाबा बम', घायल हुई आस्था
5 of 7
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख यह हैं बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह। इन पर डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह और सिरसा के एक पत्रकार राम चंदर की हत्या का अरोप है। हत्या के अलावा इन पर बलात्कार का भी आरोप है जो इनकी एक शिष्या ने लगया है।
विज्ञापन
जब कुकर्मों के चलते फूटा 'बाबा बम', घायल हुई आस्था
6 of 7
सत्य साईं बाबा पर हाथ की सफाई के आरोप से लेकर यौन शोषण तक के अरोप लगे हैं। 1970 में एक ब्रिटिश लेखक टॉल ब्रोक ने सत्य साईं को सेक्स का भूखा भेड़िया कहा था। इनके खिलाफ विदेशों में कई केस भी दर्ज हुए थे। विदेशों में इनके कई भक्तों ने आरोप लगाया था सम्मोहित करके और मोक्ष दिलाने के नाम पर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए।