हिन्दू धर्म में हर कोई अपनी सुविधा के अनुसार किसी देवी या देवता की पूजा करता है लेकिन इन देवताओं में भगवान शिव ही एकमात्र ऐसे देवता हैं जो सबको पसंद हैं। जानें क्यों?
विज्ञापन
वो 10 बातें जिसकी वजह से लोग बन जाते हैं भोले के दीवाने
2 of 11
1-वो भांग पीते हैं कुछ भक्त भगवान शिव के प्रसाद के बहाने नशा करते हैं क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव भी भांग पीते हैं। भगवान शिव को नशा वाली चीजें जैसे-धतूरा और भांग चढ़ाई भी जाती हैं। इसलिए नशा करने वाले सभी भक्तों को भगवान शिव अत्यन्त प्रिय हैं।
विज्ञापन
वो 10 बातें जिसकी वजह से लोग बन जाते हैं भोले के दीवाने
3 of 11
2-लड्डू चढ़ाने की जरूरत नहीं भगवान शिव एक मात्र ऐसे देवता हैं जिनकी पूजा के लिए मिठाई और मेवे की जरूरत नहीं है। किसी भक्त के पास पूजा के लिए कुछ न हो तो भोले बाबा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। यह इनकी सादगी ही है कि इन्हें चिता की भस्म से लेकर धतूरा तक कुछ भी चढ़ाया जा सकता है।
वो 10 बातें जिसकी वजह से लोग बन जाते हैं भोले के दीवाने
4 of 11
3-तांत्रिकों के देवता सभी गृहस्थ लोग भगवान शिव को अपना आराध्य मानते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव काम और पारिवारिक जीवन के देवता हैं। वह त्याग, तपस्या के साथ गृहस्थ आश्रम में सुलभ होते हैं। तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए तांत्रिक भी भगवान शिव को ही अपना आराध्य मानते हैं।
विज्ञापन
वो 10 बातें जिसकी वजह से लोग बन जाते हैं भोले के दीवाने
5 of 11
4-नियमों के बंधन से मुक्त भगवान शिव अपने भक्तों को इसलिए भी प्रिय हैं कि उनकी पूजा को लेकर नियमों का किसी प्रकार का बंधन नहीं है। भोले बाबा की पूजा कोई भी और कभी भी कर सकता है।
विज्ञापन
वो 10 बातें जिसकी वजह से लोग बन जाते हैं भोले के दीवाने
6 of 11
5- सभी के देवता हैं शिव भगवान शिव ऐसे देवता हैं जिनकी उपासना राजा, भिखारी, देवता, राक्षस, सभी देवता, अघोरी और तांत्रिक करते हैं। ये अच्छे और बुरे सभी किस्म के लोगों के प्रिय हैं।
विज्ञापन
वो 10 बातें जिसकी वजह से लोग बन जाते हैं भोले के दीवाने
7 of 11
6-भक्तों के हैं भोलेनाथ सभी आदि शक्ति देवों मे भगवान शिव को सबसे साधारण वेषभूषा वाला बताया गया है। अगर कोई भक्त इनकी पूजा करता है और तो ये उसकी सभी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं। उपासना मात्र से आसानी से प्रसन्न होने के कारण इन्हें भोलेनाथ कहा जाता है।
वो 10 बातें जिसकी वजह से लोग बन जाते हैं भोले के दीवाने
8 of 11
7- सब देवों के देव 'महादेव' देव, मानव, असुर, राक्षस, दैत्य, दानव और यक्षों आदि शक्तियों के द्वारा पूजे जाते हैं। देवता शुभ और दैत्य अशुभ वरदान पाने के लिए इनकी पूजा करते हैं।
वो 10 बातें जिसकी वजह से लोग बन जाते हैं भोले के दीवाने
9 of 11
8- प्रलय के देवता भगवान शिव को सबसे शक्तिशाली देवता माना गया है और इन्हें विनाशक कहा गया है। हालांकि इनको गुस्सा बहुत ही कम आता है। धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि भगवान शिव को आखिरी बार गुस्सा तब आया था जब उनकी पत्नी सती ने खुद को भस्म कर लिया था।
वो 10 बातें जिसकी वजह से लोग बन जाते हैं भोले के दीवाने
10 of 11
9- जानवरों के देवता पशुपतिनाथ भगवान शिव पशु-पक्षियों यहां तक सम्पूर्ण जीवों के देवता माने गए हैं। तभी तो उन्हें पशुपतिनाथ कहा गया है।
वो 10 बातें जिसकी वजह से लोग बन जाते हैं भोले के दीवाने
11 of 11
10- अद्वितीय पति भगवान शिव शक्तिशाली, शांत और साधारण देवता होने के साथ ही एक उम्दा पति भी हैं वो मां पार्वती से इतना ज्यादा प्रेम करते हैं कि कोई सांसारिक पति वैसा नहीं हो सकता।