जब गांधारी से आशीर्वाद लेने के लिए दुर्योधन नग्न अवस्था में दौड़े जा रहे
थे तब कृष्ण ने ही जानबूझकर उनका उपहास उड़ाते हुए कहा था कि इस अवस्था
में मां के पास जाते हुए क्या तुम्हें शर्म नहीं आएगी। उन्होंने ही
दुर्योधन को जांधों पर केले का पत्ता बांधने की सलाह दी।
Trending Videos
विज्ञापन
कृष्ण की वह 10 चालें जिसकी वजह से पाण्डव महाभारत में विजयी हुए
2 of 10
जब यह बात तय हो गई कि युद्ध निश्चित है उस समय अर्जुन और दुर्योधन दोनों श्री कृष्ण के पास मदद मांगने पहुंचे। उस श्री कृष्ण ने एक ऐसी चाल चली कि दुर्योधन नारयणी सेना लेकर खुश हो गया और श्री कृष्ण स्वयं अर्जुन की ओर हो गए। और इसी का परिणाम हुआ कि पाण्डव युद्ध में विजयी हुए।
विज्ञापन
कृष्ण की वह 10 चालें जिसकी वजह से पाण्डव महाभारत में विजयी हुए
3 of 10
अर्जुन ने प्रतिज्ञा की थी कि सूर्यास्त से पहले अभिमन्यु की हत्या करने वाले जयद्रथ का वध करेंगे अन्यथा अग्निसमाधि ले लेंगे। तब कृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से सूर्य को छिपा कर दिन में ही रात कर दी। अब तक कौरव सेना की सुरक्षा में छिपा जयद्रध खुद को सुरक्षित जान खुद ही अर्जुन के सामने आकर अट्ठाहास करने लगा। तभी कृष्ण ने सूर्य के सामने से चक्र हटाया और अर्जुन ने जयद्रध का वध कर दिया। ये एक तरह से छल ही था जिसके जरिए कृष्ण ने अर्जुन की मदद की।
कृष्ण की वह 10 चालें जिसकी वजह से पाण्डव महाभारत में विजयी हुए
4 of 10
इंद्र ने कर्ण को एक दिव्यास्त्र दिया था जिसका बाण कभी खाली नहीं जाता था।
कर्ण ने यह दिव्यास्त्र अर्जुन पर चलाने के लिए सुरक्षित रखा था लेकिन
कृष्ण महाभारत में जानबूझकर भीम के बेटे घटोत्कच को ले आए। भीमकाय घटोत्कच
ने आते ही एक दिन में विपक्षी सेना में भारी तबाही मचा दी। तब दुर्योधन की
जिद पर कर्ण को ये दिव्यास्त्र घटोत्कच पर चलाना पड़ा और अर्जुन पर आई
विपदा टल गई।
विज्ञापन
कृष्ण की वह 10 चालें जिसकी वजह से पाण्डव महाभारत में विजयी हुए
5 of 10
घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक को उनकी मां ने यह समझाया था कि किसी युद्ध में
हमेशा कमजोर पड़ रहे पक्ष की तरफ से ल़ड़ना। इसी सलाह पर अमल करते हुए
बर्बरीक महाभारत युद्ध में कमजोर साबित हो रहे कौरवों की तरफ से लड़ने को
तत्पर हो गए थे। ऐसे में कौरव मजबूत होते और पांडव जीत नहीं पाते। तब कृष्ण
ब्राह्मण रूप में पहुंचे और बर्बरीक से उनका सिर मांग लिया। बर्बरीक ने यह
जानते हुए कि उसके साथ धोखा हो रहा है, अपना सिर काट कर कृष्ण को दे दिया।
विज्ञापन
कृष्ण की वह 10 चालें जिसकी वजह से पाण्डव महाभारत में विजयी हुए
6 of 10
कृष्ण ने उस वक्त अर्जुन को कर्ण पर तीर चलाने की सलाह दी जब कर्ण रथ से
उतर कर रथ का फंसा पहिया निकाल रहे थे। अर्जुन युद्धनीति पर अमल करते हुए
निहत्थे कर्ण पर वार करने से हिचक रहे थे लेकिन कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि
युद्ध में सब जायज है....इसी बात पर अमल करते हुए अर्जुन ने निहत्थे कर्ण
का वध कर दिया और महाभारत का पासा पलट गया।
विज्ञापन
कृष्ण की वह 10 चालें जिसकी वजह से पाण्डव महाभारत में विजयी हुए
7 of 10
कृष्ण जानते थे कि शिखंडी के रूप में अंबा भीष्म से बदला लेने आई है।
उन्होंने जानबूझकर अर्जुन को सलाह दी कि शिखंडी को आगे रखकर तीर चलाएं। भीष्म शिखंडी को स्त्री मानकर उस पर तीर नहीं सकते थे और इसका
फायदा कृष्ण ने उठाया।
कृष्ण की वह 10 चालें जिसकी वजह से पाण्डव महाभारत में विजयी हुए
8 of 10
जब गुरु द्रोण को युद्ध में हथियार डालने के लिए प्रेरित करना था तो कृष्ण
ने सत्यवादी युधिष्ठिर तक से झूठ बुलवा दिया। युधिष्ठिर ने युद्ध लड़ रहे
हाथी अश्वथामा के मरने की घोषणा इस तरह की मानों द्रोण पुत्र अश्वथामा मारा
गया। इस खबर को सुनते ही द्रोण ने हथियार डाल दिए।
कृष्ण की वह 10 चालें जिसकी वजह से पाण्डव महाभारत में विजयी हुए
9 of 10
महाभारत युद्ध के अंत में श्री कृष्ण ने ही भीम को वह चाल बताई थी जिससे भीम दुर्योधन की कमर तोड़ने में कामयाब हुए थे। और महाभारत युद्ध में पांडव विजयी घोषित किए गए।
कृष्ण की वह 10 चालें जिसकी वजह से पाण्डव महाभारत में विजयी हुए
10 of 10
अश्वत्थामा अपने पिता और मित्र दुर्योधन की मौत का बदला लेने के लिए पांडव शिविर में रात को चुपके से घुस गया। लेकिन श्री कृष्ण ने एक चाल चली थी कि जहां पांडव सोया करते थे वहां उस दिन पांडवों के बेटों को सुला दिया जिससे पांडव सुरक्षित रह गए और श्री कृष्ण के सहयोग से पांडव अश्वत्थामा पर विजय पाने में सफल हुए।