बन गए खिलाड़ी मोरे गणेश बप्पा। नवि मुंबई में गणेश जी ब्राजिलीयन फुटबॉल खिलाड़ी की ड्रेस में फुटबॉल खेल रहे हैं। अगर आपको भी फुटबॉल खेलना सीखना है तो आइये गणेश जी की इस प्रतिमा का आशीर्वाद लीजिए।
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी विशेषः दर्शन कीजिए अनोखे गणपति के
2 of 6
सूरत में गणेश जी आए मोदी को आशीर्वाद देने। मोदी से कह रहे हैं भारत को मजबूत बनाओ। रेत से बनी इस मूर्ति को सुरेन्द्र पटनाइक ने बनाया है। आइये हम भी प्रार्थना करें कि हमारा देश एकता के सूत्र में बंधे और तरक्की करे।
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी विशेषः दर्शन कीजिए अनोखे गणपति के
3 of 6
मुंबई में गणेश जी का अनोखा रुप देखिए। कलाकार ने गणेश जी इस मूर्ति को सीपियों से बनाया है। मंगलमूर्ति गणेश यूं तो हर रुप में मंगलकारी हैं लेकिन सीप से बने होने के कारण और भी मंगलकारी हो गए हैं, क्योंकि सीप को शुभ माना जाता है।
गणेश चतुर्थी विशेषः दर्शन कीजिए अनोखे गणपति के
4 of 6
गणेश जी की यह मूर्ति बनी ही सूखे मेवों से। अगर आप आप सेहत और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं तो इस गणेश जी का आशीर्वाद लीजिए और हर दिन अपने खाने में सूखे मेवे शामिल कीजिए।
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी विशेषः दर्शन कीजिए अनोखे गणपति के
5 of 6
जहां तक नजर जाएगी गणेश जी नजर आएंगे। जयपुर की इस तस्वीर में गणेश जी की उस मूर्ति को तलाश दिख रही है जो घर में लाएंगे सुख, समृद्घि। यहां याद आता है एक गीत, घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो।
सज गया पंडाल आ गए गणेश। सब मिल कर बोलो, विघ्न हरो विघ्नेश। गणेश जी का भव्य पंडाल देखिए जहां हो रही है गणपति की पूजा की भव्य तैयारी। चलिए हम भी अब गणपति के पंडाल में चलते हैं और गणेश जी से आशीर्वाद लेते हैं।