फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया भर की ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
1 of 11
साल 2015 जा रहा है और साल में कई ऐसे मौके आएं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए। आपको भी देखनी चाहिए, उन पलों की शानदार तस्वीरें। नाइजीरिया में पूर्व सैन्य शासक मुहम्मदु बुहारी राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले पहले विपक्षी उम्मीदवार बन गए। कानो में जीत के जश्न के दौरान बुहारी और उनकी पार्टी ऑल प्रोग्रेसिव कांग्रेस के कुछ समर्थकों को गलती से दूसरे समर्थक ने मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुनिया भर की ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर हो जाएंगे हैरान

2 of 11
अप्रैल में नेपाल में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया जिसने 8,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली और कई हजार लोग बेघर हो गए। भूकंप में मारे गए कुछ लोगों का अंतिम संस्कार काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में किया गया।

विज्ञापन

दुनिया भर की ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर हो जाएंगे हैरान

3 of 11
बेलारूस में लंबी वार्ता के बाद पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष खत्म करने के लिए समझौता हो गया। रूस, यूक्रेन, जर्मनी और फ्रांस के नेताओं ने ऐलान किया कि संघर्ष विराम 15 फरवरी स शुरू होगा। साल के अंत तक कुछ इलाकों की अग्रिम पंक्ति में गोलाबारी चह रही है।

दुनिया भर की ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर हो जाएंगे हैरान

4 of 11
भारी स्मॉग के बीच बीजिंग के थियानानमेन चौक में ध्वाजारोहण के दौरान लोग अपने मोबाइल फोन उठाए हुए हैं। चीन की राजधानी में पहली बार दिसंबर में तीन दिन के लिए धुंध को लेकर रेड अलर्ट जारी किया।
विज्ञापन

दुनिया भर की ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर हो जाएंगे हैरान

5 of 11
एक बचाव नौका हेग ओसाका कार्गो जहाज के ढांचे पर रोशनी फेंकते हुए। यह जहाज जनवरी में सोलेंट, इंग्लैंड में रेतीले टीले से जा टकराया था। 51,000 टन वजनी जहाज को सीधा कर साउथपेंटन तक खींचकर लाया गया। इसके सभी कर्मचारियों को बचा लिया गया और छह करोड़ पाउंड  कीमत के वाहनों को जहाज से निकाल गया।

विज्ञापन

दुनिया भर की ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर हो जाएंगे हैरान

6 of 11
फ्रांस की राजधानी में व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्डो के ऑफिस पर हुए हमले में 17 लोगों के मारे जाने के बाद लाखों लोग एक रैली में शामिल हुए। पेरिस में इसी साल एक बार फिर हुए चरमपंथी हमले में 130 लोग मारे गए।
विज्ञापन

दुनिया भर की ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर हो जाएंगे हैरान

7 of 11
म्यांमार यानी बर्मा में विपक्षी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी ने 25 साल में देश के पहले स्वतंत्र चुनावों में भारी जीत हासिल की। आंग सान सू ची की पार्टी ने दो तिहाई सीटें जीतीं हालांकि सू ची खुद देश की राष्ट्रपति नहीं बन सकती हैं।

दुनिया भर की ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर हो जाएंगे हैरान

8 of 11
दुनिया भर के लोगों ने एक अद्भुत खगोलीय नजारा देखा जब चंद्रगहण के साथ कथित सुपरमून पड़ा। चंद्रग्रहण जिसकी वजह से चांद लाल दिख रहा था। उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, पश्चिम अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका में दिखाई पड़ा। यह घटना इससे पहले वर्ष 1982 में हुई थी और 2033 से पहले नहीं होगी।

दुनिया भर की ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर हो जाएंगे हैरान

9 of 11
ग्रीस मतदाताओं ने कर्ज माफी के एक अंतर्राष्ट्रीय समझौते की शर्ते नकार दी। ग्रीस गृह मंत्रालय के जनमत संग्रह के अंतिम परिणामों के अनुसार 61.3% ने नहीं और 38.7 फीसदी ने हां में वोट दिया। ग्रीस की सत्तारूढ़ सीरिजा पार्टी ने नहीं के लिए प्रचार किया था और कहा था कि बेलआउट की शर्तें अपमानजनक हैं।

दुनिया भर की ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर हो जाएंगे हैरान

10 of 11
अमेरिका के सूखे से बर्बाद उत्तरी कैलिफोर्निया में अग्निशमन कर्मचारी 21 जगहों पर लगी जंगल की आग बुझाने के लिए जूझते रहे। रॉकी फायर नाम की सबसे बड़ी आग अगस्त के महीने में अप्रत्याशित तेजी से फैली और एक हफ्ते तक चली।

विज्ञापन

दुनिया भर की ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर हो जाएंगे हैरान

11 of 11
आर्मीनियाई राजधानी येरेवान में बिजली के बढ़े हुए दामों के खिलाफ प्रदर्शनों में हजारों लोगों ने हिस्‍सा लिया। प्रदर्शनकारी एक अगस्त से बिजली के दाम 17 से 22 फीसदी तक बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें