दुनिया भर में अलग अलग थीम पर कई रेस्टोरेन्ट और कैफे बन रहे हैं। हाल ही में दिल्ली में भी एक्टर धरमेन्द्र की थीम पर भी एक कैफे बना लेकिन जापान की राजधानी टोक्यो में तो एक ऐसा कैफे खुला है जो पतियों के लिए खास है।
विज्ञापन
इस रेस्टोरेंट में मिलेगा पत्नी सा सुख, फोन पर बुक करिए अपनी 'पत्नी'
2 of 7
मेट्रो की खबर के मुताबिक टोक्यो के पास हीगाशी इकेबुकोरो नाम के एक शहर में एक कैफे खुला है जिसमें काम करने वाली महिला वेटर पत्नी बन कर पुरुषों को खाना परोसती हैं।
विज्ञापन
इस रेस्टोरेंट में मिलेगा पत्नी सा सुख, फोन पर बुक करिए अपनी 'पत्नी'
3 of 7
'ओर ने योम' नाम के इस कैफे में जाने वाले कस्टमर पहले से फोन पर बुकिंग कर अपना नाम बता देते हैं। इसके बाद जब वे कैफे पहुंचते हैं तो उनका स्वागत एक खास वेटर करती है। कस्टमर चाहें तो कैफे की वेबसाइट पर अपनी पसंद की वेटर भी बुक कर सकते हैं। जिसमें उनका जन्मदिन, पसंदीदा खाना, कद काठी सबकी जानकारी दी रहती है।
इस रेस्टोरेंट में मिलेगा पत्नी सा सुख, फोन पर बुक करिए अपनी 'पत्नी'
4 of 7
ये महिला वेटर उन्हें एक पत्नी की तरह खाना परोसती हैं और उस पूरे दौरान उनकी पत्नी की तरह ही व्यवहार करती हैं। इन्हें ओर ने योम का मतलब होता है 'माई वाइफ'।
विज्ञापन
इस रेस्टोरेंट में मिलेगा पत्नी सा सुख, फोन पर बुक करिए अपनी 'पत्नी'
5 of 7
यूनिफॉर्म की बात की जाए तो ये महिला वेटर बिकिनी के ऊपर केवल एक एप्रन पहनती हैं और एक अच्छी पत्नी की तरह पेश आती हैं। यही नहीं, वे कस्टमर को उनके नाम से ही बुलाती हैं जैसे एक पत्नी बुलाती हो।
विज्ञापन
इस रेस्टोरेंट में मिलेगा पत्नी सा सुख, फोन पर बुक करिए अपनी 'पत्नी'
6 of 7
अकेले रहने वालों या अपनी पत्नी से अलग हो चुके पतियों के लिए यह खास आकर्षण हैं। कैफे ने अपने विज्ञापन में छपवाया है,''डियर जैसे ही आपको पता चले कि आप कितने बजे तक घर पहुंचेंगें, मुझे बता दीजिएगा। मैं आपका डिनर तैयार रखूंगी।''
इस रेस्टोरेंट में मिलेगा पत्नी सा सुख, फोन पर बुक करिए अपनी 'पत्नी'
7 of 7
और ऐसा नहीं है कि यहां सिर्फ पुरुषों के लिए ही सेवाएं हैं बल्कि अगर कोई महिला कस्टमर भी आती है तो उनके लिए खास पुरुष वेटर मौजूद रहते हैं। जो शर्टलेस हो कर, शॉर्ट्स में खाना परोसते हैं। इन्हें 'डार्लिंग हस्बैंड' कह कर बुलाया जाता है।