फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटिंग पर टीचर बच्चों को ले गया सेक्स टॉयज की दुकान पर, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 6
अमेरिका के मिनेसोटा प्रदेश में मिनियापोलिस के गाइया डेमौक्रेटिक स्कूल में सेक्स शिक्षा देने वाले एक अध्यापक ने बच्चों के लिए एक शैक्षणिक यात्रा आयोजित की। लेकिन किसी ऐसी जगह ले जाने की बजाय जहां बच्चे कुछ सीख सकें, वह उन्हें सेक्स खिलौनों की दुकान में ले कर गया।
विज्ञापन

आउटिंग पर टीचर बच्चों को ले गया सेक्स टॉयज की दुकान पर, तस्वीरें

2 of 6
गौर करने की बात यह है कि उन बच्चों में ज्यादातर काफी छोटे थे। कुछ तो 11 साल की उम्र से भी कम के थे। यही नहीं, अध्यापक ने बच्चों के मां बाप को भी इसकी सूचना नहीं दी थी। इस दुकान का नाम 'स्मिटेन किटेन' है।
विज्ञापन

आउटिंग पर टीचर बच्चों को ले गया सेक्स टॉयज की दुकान पर, तस्वीरें

3 of 6
स्मिटेन किटेन ऐसी दुकान है जहां सेक्स संबंधी सभी खिलौने, डीवीडी, कॉमिक्स मिलते हैं और कोई भी यहां किसी के भी आने पर पाबंदी नहीं है।

आउटिंग पर टीचर बच्चों को ले गया सेक्स टॉयज की दुकान पर, तस्वीरें

4 of 6
छोटे छोटे स्कूली बच्चे जब यहां पहुंचे तो दुकानदार ने वैसे तो लगभग सभी पॉर्न साम्रगी सामने से हटा दी थी ताकी वे उसे न देख पाएं पर तब भी कुछ खिलौने बाहर ही थे जिसे बच्चों ने देखा। यहां तक की कुछ नन्हें मुन्नों ने तो कंडोम भी खरीदे।
विज्ञापन

आउटिंग पर टीचर बच्चों को ले गया सेक्स टॉयज की दुकान पर, तस्वीरें

5 of 6
स्कूल के निदेशक स्टारी हैजेस ने इस मामले में कहा कि ट्रिप पर बच्चों को खुश देख कर मैं भी बहुत खुश था। मुझे लगा कि यह जो हो रहा है वह अच्छा है क्योंकि अब ये बच्चे सेक्स शिक्षकों से इस बारे में बिना किसी डर और शर्म के खुल कर बात कर पाएंगे। हालांकि उन्होंने बाद में माना कि उन्हें अभिभावकों से बात कर के बच्चों को लाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटिंग पर टीचर बच्चों को ले गया सेक्स टॉयज की दुकान पर, तस्वीरें

6 of 6
मामले से गुस्साए एक अभिभावक लिन फ्लॉएड का कहना है कि यह हमारे साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है। हम चाह के भी बच्चों के दिमाग से ये यादें मिटा नहीं सकते। मामले को संभालने की कोशिश में स्कूल निदेशक ने कहा कि यह पहली और संभवता आखिरी ऐसी ट्रिप थी, आगे से हम बच्चों को ऐसे किसी जगह नहीं ले जाएंगे। वहीं सरकारी शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिला का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं हो सकता क्योंकि यह एक निजी स्कूल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें