अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में आतंकी हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे। पिछले हफ्ते पाक वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद रविवार को एक स्थानीय राजनीतिज्ञ के घर को निशाना बनाया गया।
PICS: अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 11 लोगों की मौत
2 of 8
प्रांत की राजधानी जलालाबाद में स्थित इस घर पर हुए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए।
PICS: अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 11 लोगों की मौत
3 of 8
नंगरहार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अत्ताउल्लाह खोइगनी ने बताया कि स्थानीय राजनेता ओबइदुल्लाह शिनवारी के घर पर सुबह के समय हमलावर ने अपने विस्फोटकों को उड़ा दिया।
PICS: अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 11 लोगों की मौत
4 of 8
उन्होंने बताया कि इस दौरान शिनवारी के अतिथि गृह में कुछ मेहमान भी बैठे थे।
PICS: अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 11 लोगों की मौत
5 of 8
इस हमले में शिनवारी बाल-बाल बच गए। शिनवारी नंगरहार प्रांत परिषद के सदस्य हैं। उनका परिवार भी स्थानीय राजनीति में सक्रिय है।
विज्ञापन
PICS: अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 11 लोगों की मौत
6 of 8
प्रवक्ता ने कहा कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि हमले के वक्त कई लोग अतिथि गृह में थे।
PICS: अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 11 लोगों की मौत
7 of 8
ये हमला अफगान और तालिबान के बीच शांति स्थापित करने के लिए हो रही कोशिशों के बीच हुआ है।