मशहूर भारतवंशी राजनेता प्रवीण गोरधन को एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका का वित्तमंत्री बनाया गया है। इससे पहले प्रवीण 2009 से लेकर 2014 तक दक्षिण अफ्रीका के वित्तमंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका को बचाने के लिए एक भारतवंशी ने संभाली कमान
2 of 6
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने बेहद अनुभवी 66 वर्षीय प्रवीण को देश का नया वित्त मंत्री नियुक्त किया है। भीषण आर्थिक उथलपुथल के बीच एक सप्ताह के अंदर उनको तीसरा वित्त प्रमुख बनाया गया है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका को बचाने के लिए एक भारतवंशी ने संभाली कमान
3 of 6
इससे पहले बुधवार को जैकब जुमा ने एन नेने को बर्खास्त कर दिया था। साथ ही उनकी जगह सांसद डेविड रूयेन को नियुक्त कर दिया था। इसके चलते आर्थिक संकट की लहर दौड़ पड़ी और इसकी जमकर आलोचना हुई।
दक्षिण अफ्रीका को बचाने के लिए एक भारतवंशी ने संभाली कमान
4 of 6
एन नेने की बर्खास्तगी के बाद दक्षिण अफ्रीका की रैंड करेंसी में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते बैंक शेयरों को बेचना पड़ा। साथ ही डॉलर का कर्ज बढ़ गया। क्रेडिट एजेंसी फिच ने चार दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका की रेटिंग घटा दी। नेने को हटाने को लेकर राष्ट्रपति जुमा को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका को बचाने के लिए एक भारतवंशी ने संभाली कमान
5 of 6
इसके बाद संसद की स्थायी वित्त समिति के एएनसी सचेतक रूयेन को वित्तमंत्री बनाया जाना भी अनुभव की कमी को लेकर सवालों के घेरे में रही। प्रवीण की नियुक्त के चलते रविवार रात रैंड करेंसी में करीब पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने मिली, लेकिन जुमा के खिलाफ आलोचना थमने का नाम नहीं ले रही है।
दक्षिण अफ्रीका को बचाने के लिए एक भारतवंशी ने संभाली कमान
6 of 6
जुमा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्रवीण राजकोषीय अनुशासन को बढ़ावा देने और मजबूत करने के अलावा वित्तीय क्षेत्र के साथ काम करने में अहम भूमिका निभाएंगे, ताकि आर्थिक स्थिरता बनाई जा सके।