अंग्रेजी के महान नाटककार विलियम शेक्सपीयर की 400वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी कब्र स्कैन की जा रही है ताकि उनसे जुड़ी जानकारियां हासिल की जा सकें। इंगलैंड के स्ट्रैटफर्ड अपॉन एवन में शेक्सपीयर की कब्र है जिसे आज तक खोदा नहीं गया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: स्कैन की जा रही है शेक्सपीयर की कब्र, जानें क्यों?
2 of 7
स्कैन की मदद से कब्र को बिना नुकसान पहुंचाए नई जानकारियां मिलने की उम्मीद है।होली ट्रिनिटी चर्च में, जहां शेक्सपीयर की कब्र मौजूद है, उनके परिवार के पांच लोग दफन हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: स्कैन की जा रही है शेक्सपीयर की कब्र, जानें क्यों?
3 of 7
ऐसी अटकलें लगती रही हैं कि कब्र के नीचे शायद कोई सन्दूक दबा है। ये भी पूछा जाता रहा है कि क्या शेक्सपीयर को दफनाते वक्त उनके साथ दूसरी चीजें भी रखी गई होगीं।विश्व के महान नाटककारों में से एक शेक्सपीयर का निधन साल 1616 में हुआ था। उनकी कब्र पर चार पंक्तियां खुदी हैं। जिसमें कुछ शब्द ऐसे हैं जिससे समझा जाता है कि कब्र खोदने पर मनाही है।
तस्वीरें: स्कैन की जा रही है शेक्सपीयर की कब्र, जानें क्यों?
4 of 7
कब्र की जांच शेक्सपीयर पर होने वाले एक वैश्विक जमावड़े के पहले पूरी हो जाएगी। ये कार्यक्रम हर पांच साल पर आयोजित होता है। इस साल इससे जुड़े कार्यक्रम नाटककार के जन्म स्थान स्ट्रैटफर्ड और लंदन दोनों जगहों पर होंगे।बर्मिंघम विश्वविद्यालय के शेक्सपीयर इंस्टीच्यूट के प्रोफेसर माइकल डॉब्सन का कहना है कि इसके पहले की पुण्यतिथियों पर, कार्यक्रम नाटककार के जन्मस्थान पर हों या उनके कार्यस्थान पर, इस मुद्दे पर मतभेद रहे हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: स्कैन की जा रही है शेक्सपीयर की कब्र, जानें क्यों?
5 of 7
जुलाई में शुरू होने वाली विश्व शेक्सपीयर कांग्रेस में शेक्सपीयर विषय के एक हज़ार विशेषज्ञ, शोधकर्ता और अकादमीशियन जमा होंगे।लंदन में उस समय के थिएटर की एक अनुकृति तैयार की गई है।
विज्ञापन
तस्वीरें: स्कैन की जा रही है शेक्सपीयर की कब्र, जानें क्यों?
तस्वीरें: स्कैन की जा रही है शेक्सपीयर की कब्र, जानें क्यों?
7 of 7
शेक्सपीयर बर्थ प्लेस ट्रस्ट के रिसर्च विंग के प्रमुख पॉल एडमंडसन ने बताया, "खोज से शेक्सपीयर की रोजमर्रा जिन्दगी के बार में कई बातें पता चली हैं। उनके घर के कोल्ड स्टोर, जिसे आप उस समय का फ्रिज कह सकते हैं, और रसोई घर का चूल्हा।"