तीन साल के सीरियाई बच्चे अयलान कुर्दी के शव की तस्वीर ने दुनियाभर के देशों को प्रवासियों के संकट की ओर ध्यान देने के लिए मजबूर कर दिया। ये 10 तस्वीरें उस संघर्ष को बयां करती हैं जिसमें युद्ध और मानवाधिकार हनन के शिकार लोग अपनी जान हथेली पर लिए नए जीवन की तलाश में भटकते हैं। तस्वीर फोटोग्राफर युआन मेदिना ने वर्ष 2004 में कैनरी आइलैंड्स में ली थीं जहां अफ्रीकी प्रवासियों से भरी एक नाव पलट गई थी। इस हादसे में नौ लोग डूब गए। माली के ईसा और इब्राहिम को बचाया जा सका था।
Trending Videos
विज्ञापन
10 तस्वीरें: जिन्हें देखकर पता चलती है दुनिया की असलियत
2 of 10
ये तस्वीर वर्ष 2006 की है। इसमें अटलांटिक महासागर की 1,000 किलोमीटर की ख़तरनाक यात्रा के बाद एक प्रवासी लड़का और उसकी मदद कर रहे पर्यटक दिख रहे हैं।
विज्ञापन
10 तस्वीरें: जिन्हें देखकर पता चलती है दुनिया की असलियत
3 of 10
ये तस्वीर कैनरी आइलैंड्स के टेनेरीफ-ला-तेजिता बीच पर ली गई थी।
10 तस्वीरें: जिन्हें देखकर पता चलती है दुनिया की असलियत
4 of 10
भूमध्य सागर से सटे मोरक्को के तट पर स्पेन के दो एन्क्लेव क्यूटा और मेलिला में कटीली बाड़ ही यूरोप और अफ्रीका को अलग करती है।
विज्ञापन
10 तस्वीरें: जिन्हें देखकर पता चलती है दुनिया की असलियत
5 of 10
प्रवासियों के लिए काम करने वाली एक संस्था के होस पैलॉज़ॉन की ली इस तस्वीर में बाड़ पर चढ़े हुए अफ्रीकी लोग देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
10 तस्वीरें: जिन्हें देखकर पता चलती है दुनिया की असलियत
6 of 10
भूमध्यसागर तक पहुंचने से पहले सीरिया और तुर्की की सीमा के नज़दीक इस ज़मीन के वीरान टुकड़े पर अक्सर गर्मी और धूल से पस्त हो चुके प्रवासियों के हुजूम दिखते हैं। लेकिन इस तस्वीर में वीराने के बीच बच्चे का पालना यहां से आने-जाने वाले प्रवासियों की निराशा की झलक दिखाता है।
विज्ञापन
10 तस्वीरें: जिन्हें देखकर पता चलती है दुनिया की असलियत
7 of 10
ये तस्वीर इटली की नौसेना के हेलिकॉप्टर से वर्ष 2014 में लीबिया और इटली के बीच ली गई। नाव में पांच दिन और पांच रातें बिता चुके पांच सौ प्रवासी ऊपर देख रहे हैं। अप्रैल में सीरिया और इरीट्रिया के प्रवासियों को ग्रीस के रोड्स आईलैंड्स ला रही नाव चट्टान से टकरा गई। नाव में सवार 93 लोगों में से 20 को ग्रीस के सेनाधिकारी ने अकेले बचाया जिनमें एक गर्भवती महिला भी थी।
10 तस्वीरें: जिन्हें देखकर पता चलती है दुनिया की असलियत
8 of 10
सीरिया के लैथ माजिद अपने बेटे और बेटी को थामे हुए दिख रहे हैं। वे हवा वाली नाव से तुर्की से ग्रीस के कोस द्वीप जा रहे थे। नाव की हवा निकलती रही और यात्रा के खतरे की पीड़ा लैथ माजिद के चेहरे पर दिख रही है। पिछले महीने प्रवासियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेसिडोनिया में आपातकाल की घोषणा के बाद 'नो-मैंस लैंड' पर रात बिताने को मजबूर प्रवासियों ने पुलिस लाइन में घुसने की कोशिश की।
10 तस्वीरें: जिन्हें देखकर पता चलती है दुनिया की असलियत
9 of 10
पुलिस ने प्रवासियों पर स्टन ग्रेनेड छोड़े। इसी संघर्ष में अपने छोटे बच्चे को बचाते एक पिता की तस्वीर।
10 तस्वीरें: जिन्हें देखकर पता चलती है दुनिया की असलियत
10 of 10
वर्ष 2014 में वर्ल्ड प्रेस फोटो का पुरस्कार जीतने वाले फोटोग्राफर जॉन स्टैनमायर की इस तस्वीर में अदन की खाड़ी के पास जिबूटी से गुज़रते प्रवासी नज़र आ रहे हैं।