शीर्ष शिया धर्मगुरु शेख निम्र अल-निम्र को फांसी दिए जाने के बाद सऊदी अरब के खिलाफ शिया समुदाय का गुस्सा भड़क उठा है। उग्र भीड़ ने शनिवार रात ईरान की राजधानी तेहरान स्थित सऊदी अरब के दूतावास में जमकर तोड़-फोड़ और आगजनी की।
Trending Videos
विज्ञापन
भड़का सऊदी अरब ईरान के राजनायिकों से बोला 48 घंटे में छोड़ो देश
2 of 9
भीड़ ने दूतावास और वाणिज्यिक दूतावास में पेट्रोल बम फेंके और धावा बोल दिया। जवाब में सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने ईरानी राजदूत को समन जारी कर ईरान की आक्रामक प्रतिक्रिया पर विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन
भड़का सऊदी अरब ईरान के राजनायिकों से बोला 48 घंटे में छोड़ो देश
3 of 9
उसका कहना है कि निम्र समेत 47 लोग आतंकवाद के मामले में दोषी पाए गए थे, इसलिए उन्हें फांसी दी गई है। सऊदी ने कहा है कि फांसी की आलोचना कर ईरान ने एक तरह से आतंकवाद का समर्थन किया है, जिससे उसका असली चेहरा सामने आ गया है।
भड़का सऊदी अरब ईरान के राजनायिकों से बोला 48 घंटे में छोड़ो देश
4 of 9
सऊदी अरब के शिया बहुल पूर्वी प्रांत, इराक और बहरीन में भी इस फांसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुए हैं। इस बीच, माहौल बिगड़ता देख सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने अपना पूर्व निर्धारित पाक दौरे को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
भड़का सऊदी अरब ईरान के राजनायिकों से बोला 48 घंटे में छोड़ो देश
5 of 9
इस घटना के बाद सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल-अल-जुबेर ने इरानी दूतावास को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने को है। आईएसएनए न्यूज एजेंसी के मुताबिक ईरान के दूसरे सबसे बड़े शहर मशहद में उग्र प्रदर्शनकारियों ने सऊदी अरब के वाणिज्यिक दूतावास में आग लगा दी। एजेंसी ने दूतावास में आगजनी की घटना की तस्वीरों को भी प्रकाशित किया है।
विज्ञापन
भड़का सऊदी अरब ईरान के राजनायिकों से बोला 48 घंटे में छोड़ो देश
6 of 9
दरअसल, 2011 में सऊदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाने वाले 56 वर्षीय शिया धर्मगुरु निम्र को फांसी देने के बाद शिया बहुल ईरान, इराक, लेबनान और सीरिया ने इसकी कड़ी आलोचना की। ईरानी विदेश मंत्रालय ने तो यहां तक कह दिया कि सऊदी अरब को निम्र को फांसी देने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
भड़का सऊदी अरब ईरान के राजनायिकों से बोला 48 घंटे में छोड़ो देश
7 of 9
एजेंसी ने बताया कि सऊदी दूतावास के अंदर से आग की लपटें उठती दिखीं। प्रदर्शनकारी दूतावास में घुसने में कामयाब रहे, लेकिन पुलिस ने उनको खदेड़ दिया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आग लगने से दूतावास के अंदर के हिस्से को नुकसान पहुंचा है।
भड़का सऊदी अरब ईरान के राजनायिकों से बोला 48 घंटे में छोड़ो देश
8 of 9
दूतावास के चारो ओर पुलिस तैनात है। कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी दूतावास की छत पर चढ़ गए और सऊदी अरब के झंडे को खींचते दिखे।
भड़का सऊदी अरब ईरान के राजनायिकों से बोला 48 घंटे में छोड़ो देश
9 of 9
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन जाबेर अंसारी के हवाले से ईरानी मीडिया
ने बताया कि तेहरान और मशहद में सऊदी अरब के दूतावासों की सुरक्षा करने के
लिए पुलिस को कहा गया है।