प्रदूषण की मार से सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि चीन समेत दुनिया भर के कई देश भी खासे त्रस्त हैं। चीन में प्रदूषण की इतनी इंतहा हो गई कि सोमवार को राजधानी बीजिंग में पहली बार रेड अलर्ट जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
चीन में भारी प्रदूषण की वजह से धुंध, गाड़ियों की लंबी कतारें
2 of 12
2.2 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले इस शहर पर धुंध की ऐसी चादर फैल गई है, कि लोगों का सांस लेना मुहाल हो गया है। हालात की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीजिंग प्रशासन ने शहर के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं और कारखानों व यातायात पर पाबंदी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
चीन में भारी प्रदूषण की वजह से धुंध, गाड़ियों की लंबी कतारें
3 of 12
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, बीजिंग ने वायु प्रदूषण से सावधान रहने के लिए खुद को प्रदूषण के मानकों को बढ़ाते हुए लाल रंग का कर दिया है, जो कि सबसे खतरनाक माना जाता है। इससे पहले यह नारंगी रंग में था।
चीन में भारी प्रदूषण की वजह से धुंध, गाड़ियों की लंबी कतारें
4 of 12
पहली बार जारी यह चेतावनी मंगलवार सुबह सात बजे से बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक रहेगी। शहर के आपातकालीन प्रबंधन मुख्यालयों के मुताबिक, रेड अलर्ट के दौरान नर्सरी, प्राइमरी और हाईस्कूल स्तर के विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
चीन में भारी प्रदूषण की वजह से धुंध, गाड़ियों की लंबी कतारें
5 of 12
इसके साथ ही कुछ औद्योगिक संयंत्रों को सीमित संचालन या पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले हफ्ते ही शहर पर धुंध की आगोश में समा गया था।
विज्ञापन
चीन में भारी प्रदूषण की वजह से धुंध, गाड़ियों की लंबी कतारें
6 of 12
बीजिंग नगरपालिका पर्यावरणीय निगरानी केंद्र के अनुसार, भारी प्रदूषण के बृहस्पतिवार तक बने रहने की उम्मीद है। इसके बृहस्पतिवार दोपहर तक छंटने की उम्मीद जताई जा रही है। बीजिंग में अमेरिकी दूतावास के वायु गुणवत्ता चेतावनी के आंकड़ों के मुताबिक, बीजिंग की हवा सेहत के लिए ‘काफी खराब’ है।
विज्ञापन
चीन में भारी प्रदूषण की वजह से धुंध, गाड़ियों की लंबी कतारें
7 of 12
नागरिकों की सेहत का ध्यान रखते हुए प्रशासन ने कुछ वाहनों के चलने पर भी रोक लगाई है। दिल्ली की तरह ही बीजिंग में भी सम-विषम नंबर वाले वाहनों को एक-एक दिन के अंतराल पर चलने की मंजूरी दी गई है।
चीन में भारी प्रदूषण की वजह से धुंध, गाड़ियों की लंबी कतारें
8 of 12
खास तौर पर कारों को। इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित 30 फीसदी कारों को भी सड़कों से हटा लिया गया है। सरकारी टीवी सीसीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग प्रशासन यातायात को आसान बनाने के लिए कंजेशन टैक्स लगाने पर भी विचार कर रहा है। मौजूदा समय में 30 फीसदी से ज्यादा प्रदूषण अकेले मोटर वाहनों से ही हो रहा है।
चीन में भारी प्रदूषण की वजह से धुंध, गाड़ियों की लंबी कतारें
9 of 12
प्रदूषण की वजह से स्कूलों में मॉर्निंग एसेंबली और पीटी ड्यूटीज स्कूल के हॉल्स में संपन्न कराई जा रही हैं।
चीन में भारी प्रदूषण की वजह से धुंध, गाड़ियों की लंबी कतारें
10 of 12
चीन के ही एक और स्कूल की तस्वीर जहां बच्चे मॉर्निंग एसेंबली क्लास में ही कर रहे हैं।
चीन में भारी प्रदूषण की वजह से धुंध, गाड़ियों की लंबी कतारें
11 of 12
सिर्फ स्कूलों में ही नहीं बल्कि बड़े भी अपनी मॉर्निंग एकसरसाइज के दौरान स्मॉग से बचने के लिए पूरी सावधानी बरत रहे हैं।