फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी के पागलपन ने ले ली कितने लोगों की जान, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 12
अमेरिका के दक्षिण पश्चिम ह्यूस्टन में 19 वर्षीय डेलेयोन अलोंसो स्मिथ ने बंदूक के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई। लेकिन यह अकेला ऐसा हादसा नहीं था जब सेल्फी लेने के चक्कर में किसी की मौत हुई। देखिए जरा, कैसे लों ने सेल्फी लेकर अपनी यादें संजो कर रखनी चाहीं लेकिन नतीजा कुछ और मिला।
विज्ञापन

सेल्फी के पागलपन ने ले ली कितने लोगों की जान, देखिए तस्वीरें

2 of 12
कॉर्टनी सैनफोर्ड ने कार चला कर जान रही थीं और गाड़ी में उनका पसंदीदा गाना 'हैप्पी' बज रहा था। गाने का मजा लेते हुए उन्होंने अपनी एक तस्वीरर डाली, लेकिन उसके कुछ ही मिनटों बाद वे एक ट्रक में जा भिड़ीं और जान गंवा बैठीं।
विज्ञापन

सेल्फी के पागलपन ने ले ली कितने लोगों की जान, देखिए तस्वीरें

3 of 12
पोलैंड का एक युगल पुर्तगाल की काबो डा रोका की पहाड़ियों पर छुट्टियों में घूमने गया था जहां सेल्फी लेते वक्त वहां से गिर कर उनकी मौत हो गई।

सेल्फी के पागलपन ने ले ली कितने लोगों की जान, देखिए तस्वीरें

4 of 12
कैरेन नाम की लड़की मेक्सिको की एल टूनल नदी के पास सेल्फी ले रही थी जब उसका पैर फिसल गया और नदी में डूब कर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सेल्फी के पागलपन ने ले ली कितने लोगों की जान, देखिए तस्वीरें

5 of 12
ये हैं ऑस्कर ओटेरो जो एक रात शराब के नशे में दोस्तों के साथ हाथ में बंदूक लिए सेल्फी खींच रहे थे जब अचानक बंदूक चल गई और गोली लगने से इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सेल्फी के पागलपन ने ले ली कितने लोगों की जान, देखिए तस्वीरें

6 of 12
18 साल की एना उर्सू अपने दोस्त के साथ एक ट्रेन के ऊपर लेट कर सेल्फी ले रही थीं, जिसे वह फेसबुक पर डालने वाली थी। जैसे ही एना ने हवा में अपना पैर उठाया वह ऊपर लगे बिजली के तारों में फंस गया। एना को 27,000 वोल्ट का ऐसा झटका लगा कि वह बुरी तरह आग में जल गईं और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

सेल्फी के पागलपन ने ले ली कितने लोगों की जान, देखिए तस्वीरें

7 of 12
सिल्विया राजेल स्पेन के ट्रिआना ब्रिज के किनारे खड़े हो कर सेल्फी ले रही थी और अपने आप को संतुलित करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन उसका पैर फिसला और वह 15 फीट नीचे जमीन पर जा गिरी। उसे बचाने की कोशिश तो की गई लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वह अपने सबसे पंसदीदा सह प्सेन में छुट्टियां मनाने गई थी।

सेल्फी के पागलपन ने ले ली कितने लोगों की जान, देखिए तस्वीरें

8 of 12
17 साल की जेनिया इग्नैटयेवा रेलवे ब्रिज पर चढ़ कर सेल्फी ले रही थी जब वह 30 फीट नीचे जा गिरी। अपनी जान बचाने के लिए उसने बिजली के तार पकड़े की कोशिश की और उसे 1500 वोल्ट का झटका लगा। जेनिया अगले महीने ही 18 साल की होने वाली थी और उसे अपने नए कैमरे से अलग अलग जगहों पर तस्वीरे लेने का शौक था।

सेल्फी के पागलपन ने ले ली कितने लोगों की जान, देखिए तस्वीरें

9 of 12
अपनी पहली डेट के दौरान 21 वर्षीय शेन होलोवे की एक पहाड़ी से गिर जाने के कारण मौत हो गई। उसका बॉयफ्रेंड जेम्स निकोलस पहली बार उससे मिलने यूके से दक्षिण अफ्रीका आया था। जोहान्सबर्ग की दूसरी सबसे ऊंची पहाड़ी नॉर्थक्लिफ पर घूमने गया यह जोड़ा डूबते हुए सूरज के सामने तस्वीर खींचने के लिए रुका जब शेन का पैर फिसल गया और वह गिर गई।

सेल्फी के पागलपन ने ले ली कितने लोगों की जान, देखिए तस्वीरें

10 of 12
जून 2014 में अपनी बैचलरेट पार्टी में जा रही 26 वर्षीय कॉलेट मोरेनो की तब मौत हो गई जब उसकी गाड़ी का बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया। गाड़ी उसकी दोस्त चला रही थी और कॉलेट बगल वाली सीट पर बैठ थी। सेल्फी लेने के कुछ देर बाद ही उनकी कार सामने से आ रही गाड़ी से जा टकराई। जिसमें उसकी मौत हो गई। कॉलेट की कुछ ही दिन बाद शादी होने वाली थी।

सेल्फी के पागलपन ने ले ली कितने लोगों की जान, देखिए तस्वीरें

11 of 12
इंटरनेट पर प्रचलित हुए ट्रेंड सेल्फी ओलंपिक्स में तस्वीर भेजने के लिए ऑस्कर रेयस ने एक कार्टून वाली ड्रेस पहन कर फेसबुक पर डाली जिसे 200 से ऊपर लाइक मिले। प्रोत्साहित होकर वह दूसरी सेल्फी लेने के लिए अपनी मां के बाथरूम में दरवाजे पर चढ़ा कि अचानक गिर गया और उसके सिर पर गहरी चोट आई। बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सेल्फी के पागलपन ने ले ली कितने लोगों की जान, देखिए तस्वीरें

12 of 12
पोर्टो रीको का एक रैपर रेमन गौनजैलेस अपने परिवार से मिलने न्यू यॉर्क गया हुए था। वहां बाइक राइड लेते वक्त उसने अपनी सेल्फी ली। जिसके कुछ ही देर बाद वह अपनी बाइक का संतुलन खो बैठा और सामने से आ रही गाड़ी से जा भिड़ा। अस्पताल में उसका इलाज भी चला लेकिन 10 मई 2014 को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें