फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

विज्ञापन
1 of 22
फ्रांस की सरकार के मुताबिक उत्तरी पेरिस क़े सेंट डेनिस में पुलिस ने एक बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान को अंजाम दिया है जो कई घंटे तक चला। ये ऑपरेशन शुक्रवार के पेरिस हमलों के संदिग्धों को निशाना बनाकर केंद्रित था। पुलिस के अनुसार इसमें एक महिला समेत दो संदिग्ध मारे गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

2 of 22
ऑपरेशन के दौरान कई धमाके और गोलीबारी हुई। कई लोगों को इस ऑपरेशन के बाद गिरफ़्तार किया गया है। पेरिस पुलिस प्रमुख के दफ़्तर के अनुसार मृतकों में से एक संदिग्ध महिला थी जिसने ख़ुद को बम से उड़ा लिया।
विज्ञापन

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

3 of 22
रिपोर्टों के मुताबिक महिला संदिग्ध आईएस चरमपंथी अब्दलहमीद अबाउद की रिश्तेदार थी। चार पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं और पुलिस के एक कुत्ते की गोली लगने से मौत हो गई है।

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

4 of 22
शुक्रवार को पेरिस में हुए आत्मघाती हमलों और धमाकों में 129 लोग मारे गए थे, 221 अब भी घायल हालत में अस्पताल में भर्ती हैं और 57 का गहन चिकत्सा कक्ष में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

5 of 22
बुधवार तड़के पुलिस का ऑपरेशन हमलों के संदिग्ध मास्टरमाइंड अब्दलहमीद अबाउद और फरार हमलावर सालाह अब्देसलाम को निशाना बनाकर किया गया।
विज्ञापन

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

6 of 22
पुलिस को शक था कि ये लोग इसी फ़्लैट में छिपे हुए थे, हालाँकि अभी स्पष्ट नहीं है कि इनका क्या हुआ। सेंट डेनिस के आस-पास की सड़कें बंद हैं। मेयर ने उस इलाके के 15 से 20 हज़ार निवासियों से घर के अंदर रहने की अपील की है।








विज्ञापन

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

7 of 22
बीते हफ्ते फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकी हमले के बाद लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान बुधवार को फायरिंग होने लगी। फायरिंग में सुरक्षा बल का एक जवान और तीन संदिग्‍धों के मारे जाने की खबर है। खबर यह भी आ रही है कि एक महिला फियादीन ने खुद को बम से उड़ा लिया है।

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

8 of 22
पेरिस की पुलिस की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि पुलिस की कार्रवाई में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार सुबह सेंट डेनिस के एक अपार्टमेंट में रेड मारी थी। पु‌लिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो उस अपार्टमेंट में थे। उसके अलावा अपार्टमेंट के पास से ही एक महिला और एक पुरूष को भी गिरफ्तार किया गया है। यह एनकाउंटर पेरिस के सेंट डेनिश में रांस के समयानुसार सुबह साढ़े चार बजे से चल रहा है। लगातार हो रही फायरिंग की वजह से सेंट डेनिस समेत पेरिस के कई हिस्सों में सड़के बंद कर दी गई हैं।

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

9 of 22
बताते चले कि आंतकी हमले के बाद फ्रांस में अब तक 2000 से ज्यादा छापे मारे जा चुके हैं। इस एनकाउंटर में यह आशंका भी जताई जा रही है कि जिस नौंवे आतंकी की तलाश है, वो भी यहां मौजूद है। हाल ही में उसे सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। 

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

10 of 22
रॉयटर्स के मुताबिक फ्रांस पुलिस का यह तलाशी अभियान हमले के मास्टरमाइंड अब्देल हामिद को पकड़ने के लिए है। सेंट डेनिश के जिस अपार्टमेंट पर फायरिंग हो रही है वहां इसके छिपे होने की आशंका है।

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

11 of 22
पेरिस में उत्तरी इलाके में स्थित सेंट डेनिस में भारी गोलीबारी की आवाजें सुनी जा रही हैं। फ्रांसीसी टीवी स्टेशन बीएफ़एमटीवी ने जानकारी दी है कि कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पिछले शुक्रवार को पेरिस में हुए आतंकवादी हमले से जुड़े संदिग्धों की तलाश में पुलिस ऑपरेशन कर रही है। 

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

12 of 22
फ्रांस की सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस और सेना के कम से कम 115,000 जवानों को लगाया गया है।

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

13 of 22
पुलिस के अनुसार इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। सेंट डेनिस के आस-पास की सड़कें बंद कर दी गईं हैं। फ्रांस का नेशनल स्टेडियम इसी इलाके में है जहां आतंकवादियों ने शुक्रवार को हमला किया था और बाद में खुद को उड़ा लिया था।

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

14 of 22
इससे पहले सुरक्षाकर्मियों का कहना था कि शुक्रवार को हुए हमले के सर्विलांस वीडियो में एक व्यक्ति को देखा गया है जो नौवां हमलावर हो सकता है।

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

15 of 22
पेरिस हमले में 129 लोग मारे गए थे जबकि 400 से अधिक लोग घायल हैं। 

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

16 of 22
घायलों में 221 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और इनमें से 57 का गहन चिकत्सा कक्ष में इलाज चल रहा है।

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

17 of 22
मौके पर डॉक्टरों के एक विशेष दल की भी तैनाती करवा दी गई है।

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

18 of 22
पर अभी अधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। फ्रांस की आर्मी मौके पर पहुंच गई है।

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

19 of 22
गार्जियन के मुताबिक पेरिस में जहां पर एनकाउंटर चल रहा है, वहां पर इस तरह की खबर फैल रही है कि तीन लोगों को पुलिस ने मार गिराया है और एक को गिरफ्तार कर लिया है। 

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

20 of 22
पेरिस में आर्मी को भी लगा दिया गया है। इस समय पेरिस शहर की सुरक्षा को आर्मी ने अभेद किले में कर दिया है। 

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

21 of 22
बताया जा रहा है कि करीब तीन ट्रक भरके आर्मी के आए जवान शहर में तैनात हो गए हैं। 
विज्ञापन

पेरिस एनकाउंटर खत्म, महिला फिदायीन ने खुद को बम से उड़ाया

22 of 22
पेरिस में जगह-जगह पर आर्मी को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें