मैं हूं शार्ली।।।मैं हूं शार्ली।।। मैं हूं शार्ली।।। पेरिस और यूरोप के कई शहरों में सड़कों पर लोग चुप हैं पर उनकी तख्तियां बोल रही हैं। शार्ली एब्डो पत्रिका पर हमले के विरोध में फ्रांस की राजधानी पेरिस और अन्य कई शहरों में लोगों ने मौन जुलूस निकाला है।हमले में पत्रकारों समेत मारे गए 12 लोग मारे गए हैं। इस हमले के प्रति अपना विरोध जताने के लिए हज़ारों की संख्या में लोग जुट रहे हैं।फ्रांस के कुछ अख़बारों ने शार्ली एब्डो के साथ एकजुटता दिखाते हुए पत्रिका के कुछ कार्टूनों को प्रकाशित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
पेरिस हमले का मौन विरोध, देखें तस्वीरें
2 of 11
हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना और एकजुटता ज़ाहिर करने के लिए दुनिया भर के कार्टूनिस्ट कार्टून बना रहे हैं। कलम की ताकत बंदूक की ताकत से बढ़कर है, यही दिखा रहा है ये कार्टून।
विज्ञापन
पेरिस हमले का मौन विरोध, देखें तस्वीरें
3 of 11
यूरोप के दूसरे देशों में आम लोग पेरिस में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए एकत्रित हो रहे हैं। हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए रिपब्लिक स्क्वॉयर पर 5000 की संख्या में लोग जमा हुए।
पेरिस हमले का मौन विरोध, देखें तस्वीरें
4 of 11
न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में भारी संख्या में लोग इक्ट्ठे हुए और हमले में मारे गए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि दी। फ्रांसीसी पत्रिका शार्ली एब्डो के चर्चित और विवादित कार्टूनों में से एक कार्टून। बताया जा रहा है कि चरमपंथियों ने इन्हीं कार्टूनों से नाराज होकर पत्रिका के दफ्तर पर हमला किया।
विज्ञापन
पेरिस हमले का मौन विरोध, देखें तस्वीरें
5 of 11
कोलंबिया के बोगोटा में लोगों ने मौन जुलूस निकलते हुए एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन
पेरिस हमले का मौन विरोध, देखें तस्वीरें
6 of 11
फ्रेंच पत्रिका पर हुए हमले की दुनिया भर में निंदा हो रही है और दुनिया भर के नेताओं ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है।
विज्ञापन
पेरिस हमले का मौन विरोध, देखें तस्वीरें
7 of 11
पेरिस के अलावा फ्रांस के अन्य हिस्सों में भी लोग इसी तरह एकजुट हो रहे हैं। हमले में पीड़ितों के प्रति संवेदना जाहिर करने के लिए यूनियन स्क्वायर पर लोग जुटे।
पेरिस हमले का मौन विरोध, देखें तस्वीरें
8 of 11
चरमपंथी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए रिपब्लिक स्क्वॉयर पर जुटे लोग।
पेरिस हमले का मौन विरोध, देखें तस्वीरें
9 of 11
फ्रांस में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है पुलिस व्यापक स्तर पर हमलावरों की तलाश कर रही है।
पेरिस हमले का मौन विरोध, देखें तस्वीरें
10 of 11
हमले में मारे गए लोगों में पत्रिका के संपादक समेत तीन जाने माने कार्टूनिस्ट और दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
पेरिस के मुख्य चौराहे प्लेस डे ला रिपब्लिक में कई लोगों ने मोमबत्तियां जलाई और श्रद्धांजलि के तौर पर कलम रखे। शार्ली एब्डो में पूर्व में पैगंबर मोहम्मद पर बने ऐसे कार्टून छापे गए हैं जिससे कुछ मुस्लिमों की भावनाएं आहत हुई हैं। शार्ली एब्डो के कार्यालय पर हमला करने वाले तीन संदिग्ध हमलावरों में से एक ने आत्मसमर्पण कर दिया है।