उत्तर कोरिया के लंबी दूरी के रॉकेट लांच किए जाने की तस्वीरें सामने आ गई हैं। दुनिया भर में उत्तर कोरिया के इस लंबी दूरी के इस रॉकेट लांच किए जाने की आलोचना की जा रही थी। उत्तर कोरिया की तरफ से छोड़े गए लंबी दूरी के रॉकेट की यह तस्वीरें अब सामने आई हैं। माना जा रहा है कि यह हिस्सा रॉकेट का ही है। इस तस्वीर को दक्षिणी कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने जारी किया है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के इसी रॉकेट को छोड़ने पर दुनिया भर में मचा हंगामा
2 of 13
उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन लंबी दूरी के रॉकेट के लांच होने को देखते हुए। उत्तर कोरिया के प्योंगयांग से यह रॉकेट लांच किया गया।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के इसी रॉकेट को छोड़ने पर दुनिया भर में मचा हंगामा
3 of 13
उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी का रॉकेट दागा था जिसे उसके आलोचकों ने प्रतिबंधित मिसाइल तकनीक का परीक्षण बताया था।
उत्तर कोरिया के इसी रॉकेट को छोड़ने पर दुनिया भर में मचा हंगामा
4 of 13
उत्तर कोरिया के सरकारी टीवी के मुताबिक देश ने एक उपग्रह को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया। दक्षिण कोरिया का कहना था कि रॉकेट को उत्तर कोरिया के उत्तर पश्चिमी बेस से छोड़ा गया और यह जापान के दक्षिणी ओकिनावा द्वीपों के ऊपर से गुजरा।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के इसी रॉकेट को छोड़ने पर दुनिया भर में मचा हंगामा
5 of 13
अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए रविवार को ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाए जाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के इसी रॉकेट को छोड़ने पर दुनिया भर में मचा हंगामा
6 of 13
अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि उनका देश मित्र देशों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के इसी रॉकेट को छोड़ने पर दुनिया भर में मचा हंगामा
7 of 13
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने इसे निंदनीय बताते हुए उत्तर कोरिया में भड़काऊ कार्रवाई बंद करने का अनुरोध किया है।
उत्तर कोरिया के इसी रॉकेट को छोड़ने पर दुनिया भर में मचा हंगामा
8 of 13
उत्तर कोरिया के अंतरिक्ष विकास विभाग ने एक बयान में कहा कि रॉकेट को उत्तरी प्योनगान प्रांत के सोहाई अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया और इसने दस मिनट बाद क्वांगम्योंगसोंग-4 उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया।
उत्तर कोरिया के इसी रॉकेट को छोड़ने पर दुनिया भर में मचा हंगामा
9 of 13
विश्लेषकों का मानना है कि प्योंगयांग ऐसे परमाणु हथियारों को विकसित कर रहा है जिनकी पहुंच अमेरिका तक हो। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों में उत्तर कोरिया पर किसी भी तरह के परमाणु हथियार या बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण पर पाबंदी लगाई गई है।
उत्तर कोरिया के इसी रॉकेट को छोड़ने पर दुनिया भर में मचा हंगामा
10 of 13
जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो आबे ने इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को उल्लंघन बताया है। हालांकि उत्तर कोरिया ने पहले कहा था कि वह पृथ्वी की कक्षा में एक उपग्रह स्थापित करेगा।
उत्तर कोरिया के इसी रॉकेट को छोड़ने पर दुनिया भर में मचा हंगामा
11 of 13
दक्षिण कोरिया के विश्लेषकों का अनुमान था कि उत्तर कोरिया इस तरह का परीक्षण 16 फरवरी के ठीक पहले करेगा। 16 फरवरी को उत्तर कोरिया के पूर्व नेता किम जांग इल की जन्मतिथि है।
उत्तर कोरिया के इसी रॉकेट को छोड़ने पर दुनिया भर में मचा हंगामा
12 of 13
इससे पहले छह जनवरी को परमाणु परीक्षण के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर कोरिया की काफी आलोचना हुई थी।