चीन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस खबर को पढ़कर आप भी यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की आखिर एक मां अपने बच्चे के साथ ऐसा कैसे कर सकती है। दरअसल हुआ यूं कि एक मां अपने तीन साल के लड़के को कार में छोड़कर खरीददारी करने चली गई। इस दौरान बच्चे ने गलती से खुद को कार के अंदर से लॉक कर लिया। उस वक्त कार की खिड़की के सभी शीशे भी बंद थे।
विज्ञापन
एक मां की यह करतूत सुन आप रह जाएंगे दंग!
2 of 4
वे लोग हैरान थे कि उस बच्चे की मां वहीं कार के पास ही खड़ी थी और बच्चे को बचाने के लिए कोई कोशिश नहीं कर रही थी। कुछ ही देर में वहां पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी भी आ गए और बच्चे को बाहर निकालने के लिए कार का शीशा तोड़ने पहुंचे। वहां खड़े सभी लोग और खुद दमकल विभाग के कर्मचारी उस वक्त भौंचक्का रह गए जब कार के अंदर बच्चे को तड़पता देखने के बावजूद भी उसकी मां ने कार का शीशा तोड़ने से फायरफाइटर्स को रोक दिया।
विज्ञापन
एक मां की यह करतूत सुन आप रह जाएंगे दंग!
3 of 4
उसका कहना था कि वह कार की मरम्मत का खर्च नहीं उठाना चाहती और जबतक कोई चाभी बनाने वाला आकर दरवाजा नहीं खोल देता तबतक इंतजार करना चाहिए। महिला किसी भी कीमत पर नहीं चाहती थी कि उसके कार में जरा सी भी खरोंच आए। तपती गर्मी के कारण बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित एक दमकल कर्मचारी गाड़ी के पास आया और उसने एक झटके में कार के शीशे को तोड़ बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
यह पूरा मामला चीन के झेजियांग प्रांत के ईवु शहर का है। मां की कार प्रेम और बच्चे की जान को दाव पर लगाने के लिए सोशल मीडिया में उसकी जमकर आलोचना हो रही है। हालांकि, चीन में यह पहली घटना नहीं है जब परिजन अपने बच्चों को गाड़ी में छोड़कर चले जाते है। इससे पहले 27 जून को एक परिवार अपने चार साल के बच्चे को गलती से कार में छोड़कर चला गया और तपती गर्मी की वजह से उस बच्चे की कार में ही मौत हो गई।