फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ISIS के खूंखार आतंकवादी, जो मचाते हैं कत्लेआम

विज्ञापन
1 of 16
पेरिस में हुए सिलेसिलेवार बम धमाकों के मुख्य आरोपी अब्देल्हामिद अबाउद की यह तस्वीर इस्लामिक स्टेट की ऑनलाइन मैगजीन दबिक में प्रकाशित हुई थी। माना जा रहा है कि बेल्जियन का रहना वाला यह अबाउद आईएसआईएस का सबसे खतरनाक सदस्य माना जाता है। पेरिस में हुए हमलों में भी इसका ही हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

तस्वीरें: ISIS के खूंखार आतंकवादी, जो मचाते हैं कत्लेआम

2 of 16
एक वीडियो में एक दूसरे आईएसआईएस आतंकी की फोटो भी सामने आई है। ठीक बीच में जो आदमी है, दावा किया जा रहा है कि यह आतंकी भी हमलों में शामिल था। इस व्यक्ति की फोटो पेरिस हमलों के बाद एक वीडियो मैसेज में भी सामने आई है कि जिसमें वो हमलों की जिम्मेदारी ले रहा है।
विज्ञापन

तस्वीरें: ISIS के खूंखार आतंकवादी, जो मचाते हैं कत्लेआम

3 of 16
इस तस्वीर में जो आदमी सामने आया है वो अल्जीरियन भाषा बोल रहा है। इसकी पहचान नहीं हो पाई है। यह वीडियो फुटेज आईएसआईएस की तरफ से जारी किया गया था।

तस्वीरें: ISIS के खूंखार आतंकवादी, जो मचाते हैं कत्लेआम

4 of 16
इस्लामिक स्टेट के इस आतंकी का नाम अबू सलमान है। यह तस्वीर आईएसआईएस की तरफ से जारी एक वीडियो फुटेज से ली गई है।

विज्ञापन

तस्वीरें: ISIS के खूंखार आतंकवादी, जो मचाते हैं कत्लेआम

5 of 16
आईएसआईएस के इस आतंकी का अबू इब्राहिम है जोकि जारावी भाषा बोलता है।
विज्ञापन

तस्वीरें: ISIS के खूंखार आतंकवादी, जो मचाते हैं कत्लेआम

6 of 16
यह तस्वीर सीरिया के कुर्दिश इलाके कोबनानी की है। आईएस का एक आतंकी अक्‍टूबर 2014 में वहां कब्जा करने के बाद तस्वीर खिंचवाता हुआ।
विज्ञापन

तस्वीरें: ISIS के खूंखार आतंकवादी, जो मचाते हैं कत्लेआम

7 of 16
यह तस्वीर जून 2014 की है। यह तस्वीर रक्का में ली गई है। मोबाइल के जरिए खींची गई यह फोटो एक मिलिट्री परेड के दौरान खींची गई थी।

तस्वीरें: ISIS के खूंखार आतंकवादी, जो मचाते हैं कत्लेआम

8 of 16
सीरिया के उत्तरी क्षेत्र में एक इस्लामिक स्टेट का लड़ाका झंडा फहराता हुआ। यह दृश्य ‌मिलिट्री परेड के दौरान लिया गया था।

तस्वीरें: ISIS के खूंखार आतंकवादी, जो मचाते हैं कत्लेआम

9 of 16
सीरिया के रक्का में जब लड़ाकों ने एक सीरियन प्लेन को मार गिराया तो उसके बाद उसके बचे हुए टुकड़ो के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

तस्वीरें: ISIS के खूंखार आतंकवादी, जो मचाते हैं कत्लेआम

10 of 16
इराक के मोसुल शहर में एक आतंकी आईएस का झंडा फहराता हुआ, उसी दौरान एक आतंकी के हाथ में बंदूक थी। झंडे पर लिखा है कि "There is no God but God, and Muhammad is the Messenger of God."

तस्वीरें: ISIS के खूंखार आतंकवादी, जो मचाते हैं कत्लेआम

11 of 16
रक्का के तबका एयर बेस पर कब्जा करने के बाद आईएसआईएस के आतंकी जश्न मनाते हुए।

तस्वीरें: ISIS के खूंखार आतंकवादी, जो मचाते हैं कत्लेआम

12 of 16
ये स्पष्ट नहीं है कि वह आतंकवादी कब बना। लेकिन असोसिएटेड प्रेस के अनुसार वो बेल्जियम के सबसे अच्छे स्कूलों में से एक सेंट पीयर द-अक्कल का छात्र था। वह मेहदी नेमोछ के संपर्क में रहा। मेहदी फ्रांस-अल्जीरिया मूल का जिहादी था, जिसने मई 2014 में ब्रसेल्स के एक यहूदी संग्रहालय में चार लोगों को गोली मार दी थी। मेहदी कुछ समय के लिए मोलिनबीक में भी रहा, जहां बेल्जियन अधिकारियों के मुताबिक, कुछ युवा मुसलमान अतिवादी सलाफी विचारधारा के समर्थक हैं।

तस्वीरें: ISIS के खूंखार आतंकवादी, जो मचाते हैं कत्लेआम

13 of 16
फ्रांसीसी जांचकर्ताओं का मानना है कि मोरोक्को मूल का एक बेल्जियन नागरिक पेरिस पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था। पेरिस हमलों में 129 लोगों की मौत हो गई और 350 घायल हुए थे। कथित मास्टमाइंड 27 वर्षीय अब्देलहमीद अबाउद अब सीरिया में है और कट्टरपंथी चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सदस्य है। अबाउद का पालनपोषण ब्रसेल्स के एक ज‌िले मोलिनबीक में हुआ, जहां काफी संख्या में अरब आप्रवासी रहते हैं। वहां बेरोजगारी और आवास की गंभीर समस्या है।
 

तस्वीरें: ISIS के खूंखार आतंकवादी, जो मचाते हैं कत्लेआम

14 of 16
आईएस की पत्रिका दाबिक के फरवरी माह के संस्करण में इस शख्स को अबौद बताया गया है। पुलिस के अनुसार अबाउद उस सलाह अब्देसलाम का साथी है जो फरार है और जिसके भाई ब्राहिम ने पेरिस में हुए एक हमले में खुद को उड़ा लिया था। ब्राहिम के इस आत्मघाती हमले में कोई मारा नहीं गया था जबकि छह अन्य चरमपंथियों ने अन्य जगहों पर आत्मघाती हमले किए थे। अबाउद और अब्देसलाम दोनों को ही बोल्जियम में 2010 में एक सशस्त्र डकैती के आरोप में जेल की सजा हुई थी। 2013 की शुरुआत में अबाउद उर्फ अबु उमर अल बल्जिकी आईएस में शामिल हो गया।

तस्वीरें: ISIS के खूंखार आतंकवादी, जो मचाते हैं कत्लेआम

15 of 16
नीदरलैंड्स के लीयडन विश्वविद्यालय के लीसबेथ वेन डर हेडी के अनुसार, "हाल के वर्षों में पूरे यूरोप में मोलिनबीक वो जगह है जहाँ विदेशी आतंकवादी लड़ाकों की संख्या सबसे अधिक है."बेल्जियन अधिकारियों को शक है कि अबाउद ने पूर्वी बेल्जियम के वेर्वियर्स में एक चरमपंथी सेल को गठित करने में मदद की थी जिस पर जनवरी में पुलिस ने छापा मार कर उसे तितरबितर किया। इस पुलिस कार्रवाई में दो चरमपंथी मारे गए थे. आईएस की अंग्रेज़ी पत्रिका दाबिक़ के फरवरी अंक में छपे एक इंटरव्यू में अबाउद ने वेर्वियर्स की घटना का जिक्र किया था। 2014 के आईएस के एक प्रोपेगेंडा वीडियो में अबाउद को एक वाहन में बैठे दिखाया गया है जो क्षतविक्षत शवों को घसीटते हुए ले जा रहा है।
विज्ञापन

तस्वीरें: ISIS के खूंखार आतंकवादी, जो मचाते हैं कत्लेआम

16 of 16
उसने कहा कि वह ख़ुफ़िया तरीके से दो लोगों के साथ बेल्जियम लौटा और 'उन्होंने एक सुरक्षित जगह का इंतज़ाम किया जबकि हम क्रूसेडर्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की योजना बनाने लगे। इस इंटरव्यू में उसने कहा, "खुफिया एजेंसियों को मेरे बारे में पहले से पता था क्योंकि उन्होंने मुझे पहले जेल भेजा था, लेकिन मैं फिर भी भाग निकला था। मुझे एक अफसर ने रोका भी, मेरे चेहरे तो तस्वीर से मिलाने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं कर पाया। ये तो अल्लाह की ओर से तोहफा ही था। अबाउद का संबंध टेलीस ट्रेन पर हुए चरमपंथी हमले से भी माना जा रहा है. इस हमले को यात्रियों ने नाकाम कर हमलावर अयूब अल खज़ानी को पकड़ लिया था। अबाउद जिहाद के प्रति इतना समर्पित है कि उसने अपने 13 वर्षीय भाई को भी सीरिया में उसका साथ देने के लिए राज़ी कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें