फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी ऐतिहासिक मंदिर को IS ने विस्फोट करके उड़ाया, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 9
बर्बर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) अब ऐतिहासिक विरासतों को नष्ट करने में लगा हुआ है। सीरिया के प्राचीन शहर पल्मीरा पर कब्जे के बाद उसने यहां के एक प्राचीन बालशामिन मंदिर को विस्फोट से उड़ा दिया। उसकी इस करतूत से पुरातात्विक महत्व के दो हजार साल पुराने रोमन युग के इस प्राचीन शहर की धरोहर के मिटने का खतरा पैदा हो गया है।
साभार-न्यूयार्क टाइम्स, द गार्जियन, अल जजीरा
विज्ञापन

इसी ऐतिहासिक मंदिर को IS ने विस्फोट करके उड़ाया, तस्वीरें

2 of 9
हाल ही में आईएस आतंकियों ने यहां के वरिष्ठ पुरातत्वविद् का सिर कलम कर उनके शव को विरासत के खंभों पर लटका दिया था।
विज्ञापन

इसी ऐतिहासिक मंदिर को IS ने विस्फोट करके उड़ाया, तस्वीरें

3 of 9
सीरिया में मानवाधिकारों के लिए काम कर रही एक ब्रिटिश संस्था ने यह जानकारी दी।

इसी ऐतिहासिक मंदिर को IS ने विस्फोट करके उड़ाया, तस्वीरें

4 of 9
पल्मीरा का शुमार मध्य पूर्व के बेहतरीन पुरातात्विक और यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल के तौर पर किया जाता है। मानवाधिकार संस्था के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आतंकियों ने बालशामिन मंदिर को विस्फोट कर उड़ा दिया।
विज्ञापन

इसी ऐतिहासिक मंदिर को IS ने विस्फोट करके उड़ाया, तस्वीरें

5 of 9
यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे रोमन युग के कुछ स्तंभ भी क्षतिग्रस्त हो गए। संस्था ने रविवार को बताया कि इस मंदिर को एक महीने पहले विस्फोट कर उड़ाया।
विज्ञापन

इसी ऐतिहासिक मंदिर को IS ने विस्फोट करके उड़ाया, तस्वीरें

6 of 9
वहीं, मूल रूप से पल्मीरा के बाशिंदे तुर्की के एक कार्यकर्ता ओसामा अल-खातिब के मुताबिक इस मंदिर को रविवार को ही उड़ाया गया। हालांकि दोनों का ही यह कहना है कि इस मंदिर को उड़ाने के भारी मात्रा में विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

इसी ऐतिहासिक मंदिर को IS ने विस्फोट करके उड़ाया, तस्वीरें

7 of 9
मंदिर में विस्फोट किए जाने के समय को लेकर हालांकि दोनों के बयानों फर्क है।

इसी ऐतिहासिक मंदिर को IS ने विस्फोट करके उड़ाया, तस्वीरें

8 of 9
बालशामिन मंदिर पहली सदी का था और इसे रोमन देवता फोनिसियन (तूफान और बारिश के देवता) को समर्पित किया गया था। सुन्नी आईएस आतंकवादियों का मानना है कि प्राचीन निशानियां मूर्ति पूजा को बढ़ावा देती हैं और वे मूर्ति पूजा के खात्मे के लिए ही उन्हें तबाह कर रहे हैं। हालांकि ऐसा भी माना जाता है कि ये आतंकी प्राचीन काल की मूर्तियां बेचकर कर भारी धन कमाते हैं।
विज्ञापन

इसी ऐतिहासिक मंदिर को IS ने विस्फोट करके उड़ाया, तस्वीरें

9 of 9
अल खातिब ने बताया कि बालशीमन मंदिर पल्मीरा की प्राचीन रंगशाला से करीब 500 मीटर फासले पर था। इसी जगह इस आतंकी संगठन ने 20 से ज्यादा सीरियाई सैनिकों को बंधक बनाने के बाद उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें