हिंदुजा समूह की हुई लंदन की ऐतिहासिक ओल्ड वार ऑफिस इमारत
Sun, 06 Mar 2016 03:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
सार
हिंदुजा समूह ने ऐतिहासिक ओल्ड वार ऑफिस इमारत का अधिग्रहण कर लिया
1100 कमरों वाले इस भवन को हिंदुजा समूह अपने स्पैनिश साझेदार के साथ मिलकर एक होटल व आवासीय भवन के तौर पर विकसित करेंगे
विज्ञापन
1 of 5
hinduja
- फोटो : हिंदुजा समूह की हुई लंदन की ऐतिहासिक ओल्ड वार ऑफिस इमारत
हिंदुजा समूह ने औपचारिक तौर पर मध्य लंदन में स्थित ऐतिहासिक ओल्ड वार ऑफिस इमारत का अधिग्रहण कर लिया है। 1100 कमरों वाले इस भवन को हिंदुजा समूह अपने स्पैनिश साझेदार के साथ मिलकर एक होटल व आवासीय भवन के तौर पर विकसित करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
हिंदुजा समूह की हुई लंदन की ऐतिहासिक ओल्ड वार ऑफिस इमारत
2 of 5
old war building
इमारत का सौदा कितने में हुआ, इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इस भवन में ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल रहा करते थे।
विज्ञापन
हिंदुजा समूह की हुई लंदन की ऐतिहासिक ओल्ड वार ऑफिस इमारत
3 of 5
old war building london
ब्रिटेन की संसद और प्रधानमंत्री कार्यालय करीब स्थित यह इमारत सात मंजिला है और करीब 5,80,000 वर्ग फुट में फैली है। यह पूरी इमारत करीब तीन किलोमीटर के क्षेत्र में फैली है।
हिंदुजा समूह की हुई लंदन की ऐतिहासिक ओल्ड वार ऑफिस इमारत
4 of 5
interior of old war building
एक विशेष समारोह के दौरान इस इमारत की चाबी हिंदुजा समूह के सह-अध्यक्ष जीपी हिंदुजा, उनके भाई और यूरोप में समूह के अध्यक्ष पीपी हिंदुजा व स्पेन के उनके भागीदार और विल्लार-मीर एवं ओएचएलडी समूह के चेयरमैन जुआन-मिगुएल विल्लार-मीर को सौंपी गई।