आतंकी हमले ने एक बार फिर पाकिस्तान को झकझोर दिया है। आतंकियों ने खैबरपख्तूनख्वा के चरसाडा कस्बे के बाचा खान विश्वविद्यालय पर हमला किया है। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक एक तालिबान के एक गुट ने ली है।
विज्ञापन
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
2 of 29
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, बाचा खाना विश्वविद्यालय परिसर में तीन हजार से अधिक छात्र मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने 60 से 70 छात्रों को सिर पर गोली मार दी है।
विज्ञापन
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
3 of 29
एक प्रत्यक्षदर्शी प्रोफेसर का कहना है कि अंदर पांच धमाकों की आवाज सुनाई दी। माना जा रहा है कि हमले में कई छात्र और अध्यापक मारे गए हैं। हमला स्थानीय समयानुसार 9.30 बजे हुआ है।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
4 of 29
पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन के मुताबिक, विश्वविद्यालय परिसार में गोलीबारी हो रही है। पांच घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
5 of 29
डॉन के मुताबिक, आतंकियों ने 60 से 70 छात्रों को मार डाला है। एक छात्र ने बताया कि आतंकियों ने छात्रों के माथे पर बंदूके रखकर गोली मारी है।
विज्ञापन
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
6 of 29
पाकिस्तान सेना ने विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच चुकी है। सेना के हेलीकॉप्टर भी इलाके में मंडरा रहा हैं।
विज्ञापन
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
7 of 29
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। चरसाडा के सभी अस्पतालों में आपातकालीन इंतजाम करने का आदेश दिया गया है।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
8 of 29
आतंकियों के हमले से बचकर भागने में कामयाब रहने पर दो भाई एक-दूसरे को गले लगाते हुए।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
9 of 29
हमले के बाद विश्वविद्यालय के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी। हमले में कई लोग बचकर भागने में कामयाब भी रहे।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
10 of 29
सुरक्षा जवानों ने विश्वविद्यालय परिसर को घेर रखा है।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
11 of 29
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को अपने कब्जे में ले रखा है।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
12 of 29
बाचा खान युनिवर्सिटी में हुए आतंकी हमले में मारे गए कार्बनिक रसायन के प्रोफेसर सईद हामिद हुसैन।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
13 of 29
पाकिस्तान सेना के अधिकारी असीम बाजवा ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि सेना के स्नाइपर्स ने दो और आतंकियों को मार गिराया है। अब कुल मारे गए आतंकियों की संख्या चार हो गई है।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
14 of 29
उन्होंने बताया कि छत और बिल्डिंग पर सेना ने अपना कब्जा कर लिया है।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
15 of 29
अभी भी सेना का ऑपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने यूनिवर्सिटी के दो ब्लॉकों पर अपना कब्जा कर लिया था।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
16 of 29
अजीम बाजवा ने बताया कि यूनिवर्सिटी में सभी ब्लॉकों को एक-एक करके खाली करवाया जा रहा है।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
17 of 29
अब यूनिवर्सिटी में कोई फायरिंग नहीं हो रही है और फायरिंग की कोई आवाज नहीं सुनाई पड़ रही है।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
18 of 29
बाचा खान यूनिवर्सिटी में हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या 21 पहुंच गई है।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
19 of 29
वहां के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी सईद वजीर ने बताया कि मरने वालों में चार आतंकवादी भी शामिल हैं।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
20 of 29
उन्होंने बताया कि अब ऑपरेशन खत्म हो गया है और यूनिवर्सिटी कैंपस को खाली कराया जा रहा है।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
21 of 29
उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों में अधिकतर ब्यॉएज हॉस्टल के छात्र हैं।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
22 of 29
चारसद्दा जिला मुख्यालय अस्पाताल के चिकित्सा अधिकारी ने 18 लोगों के मरने की पुष्टि की है।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
23 of 29
पाकिस्तान तहरीक-ई-इंसाफ पार्टी के प्रवक्ता शौकत युसुफजई ने बताया कि इस हमले में 50-60 लोग घायल हो चुके हैं।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
24 of 29
एक छात्र ने डॉन न्यूज को बताया कि आतंकवादियों के पास एके-47 थी।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
25 of 29
सभी के सभी आतंकी युवा दिखाई दिए थे। वे सभी आर्मी वाली जैकेट पहने हुए थे।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
26 of 29
जब उन लोगों ने हमला किया तो हम लोग हॉस्टल में सो रहे थे। हम क्लॉस में नहीं थे।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
27 of 29
अभी यूनिवर्सिटी में कोई क्लास नहीं चल रही है। पर हॉस्टल में करीब 200-300 छात्र रह रहे हैं।
आतंकियों का खूनी खेल, 21 को मारी गोली
28 of 29
बाचा खान यूनिवर्सिटी का यही खूबसूरत सा कैंपस है जिसको आतंकियों की नजर लग गई।