रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस ने बताया कि मिस्र से रूस आने वाले विमान में बम विस्फोट करके 224 लोगों को मारा गया है। रूस की खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि पहली बार ऐसा हुआ है जब एक रूस के जहाज को बम विस्फोट करके गिराया गया। पिछले महीने मिस्र से रूस आने वाले एक पैसेंजर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 224 लोगों की मौत हो गई थी। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि विमान में विस्फोट करने वाले का पता बताने वाले को रूस 330 करोड़ रूपए देगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विमान में विस्फोट करने वाले का पता बताओ, रूस देगा 330 करोड़
2 of 8
रूस की एफएसबी सिक्योरिटी एजेंसी के प्रमुख एलेक्जेंडर बोरटीनिकोव ने कहा कि यह दावे के साथ कह सकते हैं कि यह एक आतंकवादी हमला था। यह जानकारी क्रेमलिन की वेबसाइट पर जारी की गई है।
विज्ञापन
विमान में विस्फोट करने वाले का पता बताओ, रूस देगा 330 करोड़
3 of 8
खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने दावा किया कि एक किलो का टीएनटी बम को पैक करके बीच हवा में विस्फोट किया गया। प्लेन में पैसेंजर के सामान में कुछ ऐसे तत्व मिले हैं जिन्हें नकारा नहीं जा सकता है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुफिया एजेंसियों को इस बात का पता लगाने के लिए कहा है कि आखिर इस बम विस्फोट के पीछे किसका हाथ था।
विमान में विस्फोट करने वाले का पता बताओ, रूस देगा 330 करोड़
4 of 8
पिछले सप्ताह ब्रिटेन के विदेश सचिव ने भी इस बात पर जोर दिया था कि बहुत हद तक संभावना है कि बम प्लांट करके रूस के यात्री विमान में विस्फोट किया गया हो। यह इस्लामिक स्टेट का कोई समर्थक भी कर सकता है। मिस्र के सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त रूसी विमान को बम से उड़ाया गया था। अमेरिका और ब्रिटेन के अधिकारियों ने कहा है कि खुफिया विभागों की आई रिपोर्ट में इस तरह की आशंका जताई गई है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो इस मामले में किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। ब्रिटेन विदेश मंत्री फिलिप हेमन्ड के मुताबिक इस बात की पूरी संभावना है कि विमान हादसा उसमें मौजूद विस्फोटकों के कारण हुआ।
विज्ञापन
विमान में विस्फोट करने वाले का पता बताओ, रूस देगा 330 करोड़
5 of 8
मिस्र से रूस के लिए उड़ान भरते समय एक यात्री विमान क्रेश हो गया था। रूस के इस यात्री विमान में 224 लोग सवार थे। मिस्र के प्रधानमंत्री ने विमान के क्रेश होने की पुष्टि की थी। इससे पहले मिस्र के एयर एक्सीडेंट चीफ ने विमान से संपर्क हो जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विमान में विस्फोट करने वाले का पता बताओ, रूस देगा 330 करोड़
6 of 8
मिस्र एयर ट्रैफिक कंट्रोल एयरबस ए-21 यात्री विमान से संपर्क टूट जाने की बात कही थी। रूस की एयरलाइन कंपनी कोगलमाविया के विमान में लोग यात्रा कर रहे थे। यह विमान शर्म-अल-शेख से रूस के लिए जा रहा था। रूस की समाचार एजेंसी के मुताबिक ज्यादातर लोग विमान में रूस के ही थे। सुरक्षा बलों ने पुष्टि की थी कि सिनाई पेनिनसुला के पास यह विमान कहीं रास्ता भटक गया। अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान के क्रैश होने का मुख्य कारण क्या है? आपको बताते चले कि इससे पहले एयर एक्सीडेंट चीफ ने विमान से संपर्क हो जाने की बात कही थी। इससे मिस्र के प्रधानमंत्री और एयर एक्सीडेंट चीफ की बातों में विरोधाभास झलक रहा था।
विज्ञापन
विमान में विस्फोट करने वाले का पता बताओ, रूस देगा 330 करोड़
7 of 8
रूस ने इस एयरलाइन कोगलमाविया ने बताया कि सेंट्रल चीफ ट्रैफिक एक्सीडेंट अयमान-अल-मुक्कदम ने इस बात की पुष्टि की थी कि खोए हुए विमान का हमसे संपर्क हो गया है और वो आकाश में उड़ान भर रहा था। मिस्र के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एपी को बताया था रूस का जो विमान दुर्घटना ग्रस्त हुआ, उसमें कोई भी विमान यात्री जिंदा नहीं बचा। रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवदेव ने कहा कि सिनानी पेनिनसुला में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान से उन्हें धक्का लगा है। इस हादसे की जांच कराई जाएगी और पीड़ितो के परिवारों को हरसंभव मदद भी दी जाएगी।
विमान में विस्फोट करने वाले का पता बताओ, रूस देगा 330 करोड़
8 of 8
एयरबस ने कहा कि जो विमान A321-200 क्रैश हुआ है। वो 18 वर्ष पुराना विमान है जो वर्ष 2012 से रूस की एयरलाइन का भाग है। कोगलमाविया एयरलाइन ने कहा अभी ये नहीं कहा जा सकता है कि यह हादसा किसी इंसान की गलती से हुआ है। कैबिनेट नोट में कहा गया है कि अभी यह नहीं बताया जा सकता है कि विमान क्रैश होने का मुख्य कारण क्या था। रूस के विमान में 214 लोग रूस के और तीन यूक्रेन के लोग सवार थे। यह बात मिस्र कैबिनट ने एक प्रेस नोट में जारी कर दी है। कुल 217 यात्रियों में 138 औरतें, 62 पुरूष और 17 बच्चे थे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन विमान हादसे में मारे गए लोगों को याद में 1 नवंबर को पूरे देश में शोक दिवस मानने की घोषणा की थी।