उत्तरी कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण से भूकंप का खतरा बढ़ गया है। जापान ने हाइड्रोजन बम परीक्षण के बाद बाकायदा ग्रॉफ के जरिए दिखाया है कि इसके क्या खतरे हो सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तरी कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण से बढ़ा भूकंप का खतरा
2 of 13
उत्तर कोरिया भूकंप के झटकों से हिल गया है। ये दावा किया जा रहा है कि भूकंप के ये झटके उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण के बाद आए हैं। उत्तर कोरिया ने भी पुष्टि की है कि उन्होंने हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया है। हाइड्रोजन बम की क्षमता परमाणु बम से भी कई गुना ज्यादा होती है। इससे पहले जापान और दक्षिण कोरिया की ओर से दावा किया गया था कि उत्तर कोरिया ने परमाणु क्षमता को बढ़ाने की कवायद के चलते परमाणु परीक्षण किया है। इस बीच उत्तर कोरिया में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया।
विज्ञापन
उत्तरी कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण से बढ़ा भूकंप का खतरा
3 of 13
उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण की पुष्टि के बाद ये इस देश द्वारा चौथा परमाणु परीक्षण है। इससे पहले साल 2006, 2009 और 2013 में भी उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण किया था।
उत्तरी कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण से बढ़ा भूकंप का खतरा
4 of 13
उत्तर कोरिया ने पनगेयरी परमाणु केंद्र से हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया है। 1948 में उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया अलग हुए थे। जिसके बाद ये तय हुआ था कि कोई भी परमाणु क्षमता को लेकर आपसी सहमति से कोई कदम आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
उत्तरी कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण से बढ़ा भूकंप का खतरा
5 of 13
इस बीच जानकारों की मानें तो उत्तर कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण का असर दोनों देशों के रिश्तों पर जरूर पड़ेगा।
विज्ञापन
उत्तरी कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण से बढ़ा भूकंप का खतरा
6 of 13
इस बीच अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की ओर से दावा किया गया कि इस भूकंप का केंद्र उत्तर कोरिया के उत्तर पूर्वी इलाके प्योंगयांग के आस-पास रहा। ये जगह किल्जु शहर से 50 किमी दूर बताया जा रहा है। साथ ही ये जगह पनगेयरी परमाणु केंद्र से लगा हुआ है।
विज्ञापन
उत्तरी कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण से बढ़ा भूकंप का खतरा
7 of 13
इससे पहले वेबसाइट चीन भूकंप नेटवर्क सेंटर की ओर से भी ये दावा किया गया था कि किसी बड़े धमाके के चलते ही ये भूकंप आया है।
उत्तरी कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण से बढ़ा भूकंप का खतरा
8 of 13
इस बीच दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने पूरे मामले की जानकारी अपनी सरकार को दी है। वहीं दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री यूं बिंग से ने आपात बैठक बुलाई है।
उत्तरी कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण से बढ़ा भूकंप का खतरा
9 of 13
कोरिया मौसम विज्ञान प्रशासन की ओर से कहा गया है कि ये जानने की कोशिश की जा रही है कि जो भूकंप आया है कि वो प्राकृतिक है या मानवीय है। हालांकि जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अमेरिकी कोरियन अनुसंधानकर्ताओं की ओर से दावा किया गया है कि कुछ सैटेलाइट तस्वीरें पनगेयरी केंद्र से मिली हैं।
उत्तरी कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण से बढ़ा भूकंप का खतरा
10 of 13
जापान की मेट्रोलॉजिकल एजेंसी जोकि भूकंप और सुनामी को लेकर चेतावनी जारी करती है, के निदेशक ने प्रेस कांर्फेंस करके बताया कि हाइड्रोजन बम के परीक्षण के बाद जमीन के अंदर किसी तरह से हलचल हुई है। उसकी जानकारी दी है। डिजीवन के निदेशक योहई हासेगवा ने बताया कि कैसे-कैसे इस हाइड्रोजन बम परीक्षण का असर पड़ सकता है।
उत्तरी कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण से बढ़ा भूकंप का खतरा
11 of 13
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने कहा कि उत्तर कोरिया की तरफ से किया गया हाइड्रोजन बम परीक्षण पूरी तरह से गैर कानूनी है और संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों के खिलाफ है। उत्तरी कोरिया की तरफ से किया गया हाइड्रोजन बम परीक्षण जापान की सुरक्षा के लिए एक खतरा है। अबे ने कहा कि उत्तरी कोरिया की तरफ होने वाले परमाणु परीक्षण को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
उत्तरी कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण से बढ़ा भूकंप का खतरा
12 of 13
अमेरिका ने व्हाइट हाऊस से हाइड्रोजन बम परीक्षण पर अपना बयान जारी करते हुए कहा कि अभी हम इस परीक्षण की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। यह एक वैश्विक स्तर पर देशों को भड़काने वाला प्रयास है। अमेरिका, उत्तरी कोरिया के इस परमाणु परीक्षण को बर्दाश्त नहीं करेगा।