फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप का आलीशान होटल, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 10
नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं है। डोनल्ड ट्रंप पहले ही न्यू हैंपशायर में प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं। ऐसे में वॉशिंगटन में खुल रहा ट्रंप का नया पांच सितारा होटल सबके लिए आकर्षण का क्रेंद बन गया है। हो भी क्यों न, ये होटल है ही इतना आलीशान कि तस्वीरें देख कर ही अंदाजा लगा सकते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप का आलीशान होटल, तस्‍वीरें

2 of 10
व्हाइट हाउस के पास ही बना ट्रंप का ये होटल नवंबर से दो महीने पहले यानी सितंबर में ही खुल जाएगा। ट्रंप के इस होटल की कीमत $200 मिलियन यानी 13 अरब 64 करोड़ के करीब है। इस होटल का नाम है ट्रंप इंटरनेशनल होटल। यानी डोनल्ड ट्रंप अगर चुनाव नहीं भी जीते तो राजधानी में उनके नाम का होटल तो रहेगा ही।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप का आलीशान होटल, तस्‍वीरें

3 of 10
इस होटल में एक राष्ट्रपति के रुकने के लिए बिलकुल उपयुक्त प्रेसिडेंशियल स्वीट भी बनाया गया है और सारी जरूरतों का ध्यान ऱखा गया है। 6,300 स्क्वायर फुट का ट्रंप टाउनहाउस वॉशिंगटन का सबसे बड़ा स्वीट होगा।

राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप का आलीशान होटल, तस्‍वीरें

4 of 10
मेहमानों को एक गुप्त रास्ते से इसके अंदर लाया जाएगा। इस एक स्वीट में दो बेडरूम, 20 सीटों का डाइनिंग रूम, 600 स्क्वायर का लिविंग रूम और साथ ही आलीशान बाथरूम और जिम है।

विज्ञापन

राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप का आलीशान होटल, तस्‍वीरें

5 of 10
इस होटल में कुल 263 गेस्ट रूम और स्वीट हैं और यहां तीन प्रेसिडेंशियल स्वीट हैं। दूसरा सबसे बड़ा प्रेसिडेंशियल स्वीट 3500 स्क्वायर फीट का है। वहीं गेस्ट रूम के दरवाजे असली लकड़ी के बने हैं। इसकी बनावट और खूबसूरती पर पूरा ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप का आलीशान होटल, तस्‍वीरें

6 of 10
बड़ी बड़ी खिड़कियां, चमकदार झूमर इसकी शोभा और बढ़ाते हैं। होटल का 13,200 स्क्वायर फुट का बॉलरूम शहर का सबसे बड़ा बॉलरूम होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप का आलीशान होटल, तस्‍वीरें

7 of 10
इतना ही नहीं, यहां रेस्टोरेंट, बार, राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के नाम पर एक पुस्तकालय, स्पा और फिटनेस सेंटर। हालांकि होटल के अंदर की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं क्योंकि वहां अभी भी निर्माणकार्य चल रहा है।

राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप का आलीशान होटल, तस्‍वीरें

8 of 10
इस होटल का काम 2014 में शुरू हुआ था और अब दो साल बाद नवंबर में इसे खोल दिया जाएगा। असल में वॉशिंगटन के पुराने पोस्ट ऑफिस की जगह को भी इसमें शामिल किया गया है इसलिए काफी वक्त मरम्मत और नवीनीकरण में लगा। 1899 में बना ये पोस्ट ऑफिस शहर की दूसरी सबसे ऊंची इमारत है।

राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप का आलीशान होटल, तस्‍वीरें

9 of 10
लेकिन खुलने से पहले ही यह होटल विवादों में घिर चुका है। संरक्षणकारियों ने इस प्लान की निंदा करते हुए कहा था कि अगर होटल बन गया तो यह इमारत अपनी ऐतिहासिकता खो देगी। जाने माने शेफ जोस एंड्रेस ने भी पिछले साल इस होटल में अपना रेस्टोरेंट खोलने से हाथ पीछे खींच लिए थे जब ट्रंप ने अप्रवासियों पर  विवादास्पद बयान दिए थे। इस कारण कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच लड़ाई भी चली थी।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप का आलीशान होटल, तस्‍वीरें

10 of 10
रोमन शैली में बनी इस इमारत को सरकारी संस्थान नैशनल पार्क सर्विस मैनेज करती थी। ट्रंप संस्थान ने 140 साल की लीज साइन की जिसके मुताबिक इस होटल को 2018 तक तैयार हो जाना था। लेकिन ये तय समयसीमा से दो साल पहले ही तैयार हो गया है। न्यू यॉर्क, लास वेगस, वाइकिकी में पहले से ही ट्रंप के होटल हैं और वैनकूवर, रियो डि जिनैरो में भी खोलने की तैयारी है। तस्वीरें- डेलीमेल से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें