फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या रेहम ने दिया था इमरान खान को जहर?

विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान के राजनेता, पूर्व क्रिकेटर इमरान खान और उनकी पत्नी रेहम खान के बीच तलाक की खबरों के एक बीच एक नया मोड़ आ गया है। पाकिस्तान के मीडिया के मुताबिक इमरान खान को उनकी पत्नी रेहम खान ने जहर देकर मारने की कोशिश की थी। पाकिस्तानी मीडिया में इस बात को तलाक होने की एक अहम वजह माना जा रहा हैा कहा जा रहा है कि रेहम, इमरान खान की राजनीतिक विरासत को हथियाने के लिए यह सब कुछ कर रही थी।
विज्ञापन

क्या रेहम ने दिया था इमरान खान को जहर?

2 of 5
इमरान खान के दोस्त के जरिए खुफिया एजे‌सिंयो ने उनको चेताया था कि उनकी पत्नी रेहम की नीयत ठीक नहीं है। पत्रकार आरिफ निजामी ने एक न्यूज चैनल को बताया कि रेहम एक पार्टी के दौरान जहर दे सकती थीं। पत्रकार आरिफ निजामी ने जो बात कही है, उसको इसलिए भी सच माना जा रहा है। क्योंकि उन्होंने कई स्कूप और ब्रेकिंग न्यूज के जरिए बड़े खुलासे किए हैं। पिछले साल दिसंबर, 2014 को इमरान खान और रेहम खान की शादी हुई थी। सितंबर 2015 में दोनों के बीच तलाक की खबर आने लगी। अभी पिछले ही माह दोनों के बीच तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने की पुष्टि की गई।
विज्ञापन

क्या रेहम ने दिया था इमरान खान को जहर?

3 of 5
पत्रकार निजामी के मुताबिक इमरान और रेहम के बीच कई बार लड़ाई भी हो चुकी है। अभी कुछ दिन पहले ही इस बात पर लड़ाई हुई थी जब रेहम ने इमरान से कहा कि मैं तुम्हे बताऊंगी कि कैसे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को चलाया जाए। उन्होंने बताया कि रेहम जब एक कांफ्रेंस में शामिल होने लंदन गई थी तब ही रेहम को इमरान खान ने तलाक ईमेल कर दिया था। इस तलाक की नोटिस से रेहम अचंभित रह गईं।

क्या रेहम ने दिया था इमरान खान को जहर?

4 of 5
एक अन्य पत्रकार शाहिद मसूद ने बताया कि उन्होंने इमरान खान को रेहम से शादी न करने के लिए कहा था। उन्होंने यहां तक दावा किया कि जब इमरान खान बीमार थे, उनकी शरीर में जहर पाया गया था। उन्होंने बताया कि एक लड्डू खाने के बाद वो बीमार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रेहम ने दिया था इमरान खान को जहर?

5 of 5
मसूद ने बताया कि एक नॉन पॉलिटिकल पार्टी  और एक पूर्व अधिकारी ने उन्हें आगाह किया था कि इमरान खान को रेहम से शादी नहीं करनी चाहिए। उस अधिकारी ने रेहम से भी कहा था कि उसे चुनावों से दूर रहना चाहिए। पर इमरान खान ने इस सलाह को मनाने से मना कर दिया था। दोनों के बीच में मनमुटाव तब से शुरू हुआ जब से रेहम ने राजनीति में आने की इच्छा जाहिर की थी। रेहम पर पीटीआई के नेताओं से पैसे लेने का आरोप भी लग चुके हैं। बताया जाता है कि रेहम ने एक फिल्म बनाने के लिए ये पैसे लिए थे। अलीम खान वहीं नेता हैं जो एक महत्वपूर्ण उपचुनाव पिछले माह लाहौर में हार गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें