पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में एक यात्री बस में हुए धमाके में कम के कम 10 लोग मारे गए हैं और 20 से ज्यादा घायल हुए हैं। क्वेटा में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमाका शहर के भीड भीड़ वाले चौराहे सरयाब रोड पर बस टर्मिनल के करीब हुआ है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में यात्री बस में धमाका, 10 मरे कई घायल
2 of 4
पुलिस अधीक्षक अब्दुल वहीद खटक ने बताया कि शुरूआती जानकारी से पता चला है कि विस्फोटक सामग्री बस की छत पर रखा हुआ था। उनके अनुसार इस बात की आशंका जताई जा रही है कि धमाका टाइम डिवाइस की मदद से किया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में यात्री बस में धमाका, 10 मरे कई घायल
3 of 4
धमाके के समय बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाक़े को अपने घेरे में ले लिया है।