फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोको हराम के हमले में 150 लोगों की मौत

विज्ञापन
1 of 2
नाईजीरिया के उत्तर पूर्वी हिस्से में चरमपंथी संगठन बोको हराम के हमले में क़रीब 150 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। चाड झील के नज़दीक मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार को कई हमलावर कुकावा गांव में घुस आए और लोगों की हत्या करनी शुरू कर दी। कुछ खबरों के अनुसार चरमपंथियों ने लोगों को गोली मारी तो वहीं अन्य ख़बरों के अनुसार उनके गले रेत दिए गए, और कई इमारतों में आग लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोको हराम के हमले में 150 लोगों की मौत

2 of 2
वहीं मोनगुनो शहर से कुछ ही दूरी पर शाम की नमाज़ ख़त्म करने के बाद जा रहे लोगों की भी बोको हराम के चरमपंथियों ने हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शी बाबामी अल्हाजी ने न्यूज़ एजेंसी एएफपी को बताया,''क़रीब 50 चरमपंथियों ने मस्जिद में नमाज़ अदा करने के बाद अपना रोज़ा तोड़ रहे पुरुषों को अपना निशाना बनाया।'' उन्होंने आगे बताया, ''कुछ चरमपंथी जहां मारे गए लोगों की लाशों को जला रहे थे वहीं कुछ चरमपंथी घरों में घुस गए और महिलाओं की भी हत्या कर दी।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें