फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के कई हिस्सों में दिखा 'खूनी चांद', हैरत भरी तस्वीरें

Mon, 28 Sep 2015 04:14 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
1 of 15
अमेरिका में उस समय आकाश में दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा जब ‘ब्लड सुपर मून’ के साथ साथ पूर्ण चंद्र ग्रहण भी पड़ा।
विज्ञापन

दुनिया के कई हिस्सों में दिखा 'खूनी चांद', हैरत भरी तस्वीरें

2 of 15
प्राचीन किंवदंती के अनुसार इस ‘सुपर ब्लड मून’ को संभावित प्रलय का अशुभ संकेत माना जाता है।
विज्ञापन

दुनिया के कई हिस्सों में दिखा 'खूनी चांद', हैरत भरी तस्वीरें

3 of 15
इससे पहले ‘सुपर मून’ के साथ पूर्ण चंद्र ग्रहण 33 वर्ष पूर्व पड़ा था और पिछले 115 साल में ऐसा मात्र पांच बार हुआ है।

दुनिया के कई हिस्सों में दिखा 'खूनी चांद', हैरत भरी तस्वीरें

4 of 15
नासा के वैज्ञानिक नोआह पेट्रो ने बताया कि चंद्रमा की कक्षा पूरी तरह गोल नहीं है, इसलिए चंद्रमा कभी कभी अपनी कक्षा में चक्कर लगाते समय अपेक्षाकृत पृथ्वी के अधिक नजदीक होता है।
विज्ञापन

दुनिया के कई हिस्सों में दिखा 'खूनी चांद', हैरत भरी तस्वीरें

5 of 15
उन्होंने कहा कि चंद्रमा के आकार में कोई बदलाव नहीं होता है। यह केवल आकाश में थोड़ा बड़ा दिखाई देता है।
विज्ञापन

दुनिया के कई हिस्सों में दिखा 'खूनी चांद', हैरत भरी तस्वीरें

6 of 15
नासा ने कहा कि यह सामान्य से 14 प्रतिशत बड़ा दिखाई देता है। इस बार असामान्य बात यह है कि सुपरमून के साथ साथ पूर्ण चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुनिया के कई हिस्सों में दिखा 'खूनी चांद', हैरत भरी तस्वीरें

7 of 15
‘सुपर ब्लड मून’ केवल तभी देखने को मिलता है जब चंद्र ग्रहण हो और जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के निकटतम बिंदु पर हो।

दुनिया के कई हिस्सों में दिखा 'खूनी चांद', हैरत भरी तस्वीरें

8 of 15
चंद्रमा जैसे ही पृथ्वी के ठीक पीछे इसकी छाया में आ जाता है तो उसका रंग गहरा लाल हो जाता है।

दुनिया के कई हिस्सों में दिखा 'खूनी चांद', हैरत भरी तस्वीरें

9 of 15
उसकी वजह यह है कि चंद्रमा तक केवल पृथ्वी के वायुमंडल से अपवर्तित होकर ही सूर्य की रोशनी पहुंच पाती हैं।

दुनिया के कई हिस्सों में दिखा 'खूनी चांद', हैरत भरी तस्वीरें

10 of 15
सुपरमून का अर्थ है कि इस दिन चंद्रमा अपने सामान्य आकार से थोड़ा बड़ा दिखाई देता है क्योंकि यह पृथ्वी से अपेक्षाकृत अधिक नजदीक होता है।

दुनिया के कई हिस्सों में दिखा 'खूनी चांद', हैरत भरी तस्वीरें

11 of 15
लेकिन सूपर मून का नजारा भारत में नहीं दिखाई पड़ेगा।

दुनिया के कई हिस्सों में दिखा 'खूनी चांद', हैरत भरी तस्वीरें

12 of 15
नासा ने बताया कि पूर्ण चंद्र ग्रहण को उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और पश्चिम एशिया तथा पूर्वी प्रशांत के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।

दुनिया के कई हिस्सों में दिखा 'खूनी चांद', हैरत भरी तस्वीरें

13 of 15
आसमान में सुपर ब्लड मून के साथ चंद्र ग्रहण की घटनाएं 1900 के बाद से केवल पांच बार (1910, 1928, 1946, 1964 और 1982 में) हुई हैं।’

दुनिया के कई हिस्सों में दिखा 'खूनी चांद', हैरत भरी तस्वीरें

14 of 15
पूर्ण चंद्र ग्रहण रविवार रात को 10 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगा और एक घंटा 12 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन

दुनिया के कई हिस्सों में दिखा 'खूनी चांद', हैरत भरी तस्वीरें

15 of 15
सुपर मून देखने के लिए लोग अपने घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें