साल 2015 जा रहा है और दे जा रहा वो बेपनाह यादें जिन्हें कोई याद रखना चाहता है तो कोई भूल जाना चाहता है। साल 2015 की वो तस्वीरें जो दुनिया भर में छा गईं और छोड़ा खासा असर।
विज्ञापन
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
2 of 101
अयलान कुर्दी की इस तस्वीर ने पूरी दुनिया को सीरिया के शरणर्थियों के लिए दरवाजे खोलने पर मजबूर कर दिया था। एक छोटे से बच्चे की मृत तस्वीर ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था।
विज्ञापन
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
3 of 101
साल 2015 दुनिया भर में शरणार्थी संकट के भी जाना जाएगा। सीरिया के खराब हालात ने दुनिया के कई देशों के बाहर शरणार्थियों की लंबी लाइनें लगा दीं। ग्रीस बॉर्डर के बाहर शरणार्थी ग्रीस में जाने के लिए लंबी लाइन लगाए।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
4 of 101
नॉरडिक ऑर्डर नाइटस और रेबेल ब्रिगेड नाइटस के सदस्यों की संख्या एक समय वर्ष 1920 के समय करीब 60 लाख थी जो आज कम हो कर करीब 2000 या 3000 हो गई है। एक प्रथा के दौरान अपनी प्रथाओं को करते हुए इस ग्रुप के सदस्य।
विज्ञापन
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
5 of 101
इराक में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों से लड़ते हुए वहां के लड़ाकू। इस दौरान आईएसआईएस के लड़ाकुओं से लड़ते हुए एक रॉकेट दागा गया। यह तस्वीर 1 मार्च 2015 की है।
विज्ञापन
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
6 of 101
दक्षिणी चिली में पांच दशकों में पहली बार कलबुको ज्वालामुखी फट गया। इसके फटने के बाद कलबुको ज्वालामुखी की राख और धुआं दूर तक फैल गया। यह घटना 22 अप्रैल, 2015 की है।
विज्ञापन
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
7 of 101
उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी पत्नी री सोल जू एक कला कार्यक्रम के दौरान चोंगबोंग बैंड का कार्यक्रम देखते हुए। किम जोंग उन को एक तानाशाह की तरफ मीडिया में दिखाया जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के 70वें स्थापना दिवास पर हुआ था। यह तस्वीर 19 अक्टूबर, 2015 को उत्तरी कोरिया की न्यूज एजेंसी केसीएनए ने जारी की थी।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
8 of 101
गायिका रिहाना अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती है। गायिका रिहाना फोटोग्रॉफर एनी लेईबोवित्ज के फोटोशूट के लिए तैयार होती हुईं। यह तस्वीर 28 मई, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
9 of 101
समलैंगिक अधिकारों के लिए लड़ने वाले एक कार्यकर्ता को रूस में एंटी गे प्रोटेस्ट के कार्यकर्ता पीटते हुए। यह वाकया रूस की राजधानी मास्को में एक एलजीबीटी कम्युनिटी रैली के दौरान हुआ। यह घटना 30 जून, 2015 को हुई।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
10 of 101
इजरायल के हमलों में खंडहर बन चुके घरों के बीच फिलीस्तीन में रेड कारपेट को बिछाते लोग। इजरायल की तरफ से की गई भारी बमबारी के बाद अब इजरायल ने गोलीबारी रोक दी थी। इस दौरान गाजा सिटी में एक फिल्म का प्रदर्शन किया गया जोकि ईस्ट गाजा सिटी में युद्ध पर बनी थी।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
11 of 101
चार वर्षीय गजल और सात जूडी जोकि अपने आठ माह के भाई को गोद में लिए हुए रोती हुईं। यह वाकया 6 मई, 2015 का है। इस समय दमकस में भारी बमबारी हो रही थीं। वहीं उसी समय सीरियन अरब रेड क्रेस के लोग मेडिकल मदद देने वहां पहुंचे थे।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
12 of 101
ब्राजील के रियो पारदो में जब तूफान आया तो सबकुछ उड़ने लगा। इस तस्वीर में आप तूफान की रफ्तार का अंदाजा लगा सकते हैं। यह तूफान 30 अगस्त, 2015 को आया था।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
13 of 101
पेरिस में हुए आतंकी हमले के दौरान घायल लोगों को फायर ब्रिगेड के सदस्य मदद देते हुए। पेरिस में एक ही दिन में छह आतंकी हमले हुए थे।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
14 of 101
16 साल की संगीता मगर अस्तपता में इलाज के दौरान रोती हुईं। संगीता नेपाल के काठमांडू के निकट अपने घर से जा रही थी। तभी एक अंजान व्यक्ति ने उन पर तेजाब फेंक दिया। संगीता ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब वो सुबह अपनी दोस्त के साथ कोचिंग जा रही थी।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
15 of 101
ब्राजील में भारी गीली मिट्टी के बीच फंसे एक घोड़े को बचाने के लिए सामने आया राहत कर्मी। बाद में मशक्कत के बाद इस घोड़े को बचा लिया गया। यह तस्वीर 6 नंवबर, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
16 of 101
एक शरणार्थी महिला अपने बच्चे को पीठ पर लादकर रॉकी बीच पर पहुंची। इस दौरान उनसे ग्रीक आईलैंड पार करने की कोशिश की। सीरिया में भारी शरणार्थी संकट के बीच लोग दूसरे देशों की तरफ जा रहे हैं। यह तस्वीर 11 अक्टूबर 2005 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
17 of 101
11 जनवरी, 2015 को पेरिस में एक मार्च के दौरान के कुछ इस तरह से फ्रांस के लोगों ने प्रदर्शन किया था। उस दौरान हजारों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो गए थे और पेरिस की सड़कों पर प्रदर्शन किया।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
18 of 101
बीच समुद्र में फंसे शरणर्थियों को जब प्यास लगी तो उन्होंने पीने के पानी के लिए बारिश के पानी को कुछ इस तरह से इकट्ठा किया। यह नजारा म्यामांर के उत्तरी राखाईन राज्य का है। यह तस्वीर 4 जून, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
19 of 101
आस्ट्रिया के वियना इंटरनेशनल सेंटर में अमेरिका, चीन, ईरान, रूस, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और यूरोपीय यूनियन के सदस्यों के बीच आस्ट्रिया में 14 जुलाई, 2015 को बैठक हुई थी। इस बैठक में ईरान के साथ उसके परमाणु कार्यक्रम पर बात होनी थी। इस दौरान समूह फोटो के बाद ईरान का झंडा हटाता एक अधिकारी।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
20 of 101
टोनी लेयरले और तीन वर्षीय पौत्री मारियाह लेयरले ''गो सेट ए वाचमैन'' की कापी खरीदने के इंतजार करती हुई। रिलीज होने से पहले ही इस नोवेल की 7000 कापी बिक चुकी थीं। यह नोवेल एक छोटी सी दुकान से ही बिक गए थे। हार्पर ली का 55 सालों में यह पहला प्रकाशित उपन्यास है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
21 of 101
पेरिस में हुए आतंकी हमला फ्रांस के लोगों के लिए बुरी यादों की तरह ही रहा जब 12 नवंबर को पेरिस में कई आतंकी हमले हुए तो हर देश की पीड़ा सामने आ गई। पेरिस में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में 16 नवंबर को एक मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान एफिल टॉवर के ठीक सामने ट्रोकाडेरो में लोग अपनी श्रद्धांजांलि देते हुए।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
22 of 101
ब्राजील के साओ पाउलो में एक गुरानी भारतीय महिला अपने बेटे के साथ खेलेती हुई। यह तस्वीर 27 अप्रैल, 2015 की है। ब्राजील में अब गुरानी समुदाय को एक नए गांव में बसाया जा रहा है। नेशनल इंडियन फाउंडेशन ने इसके लिए 521 हेक्टेअर जमीन का इंतजाम किया है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
23 of 101
पुलिस के बीच में अपने प्रेमी को किस करती हुई एक महिला। एक एंटी गैंग सर्च ऑपरेशन में सान सल्वाडोर में इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। सल्वाडोर पुलिस और आर्मी ने दो जवानों के खिलाफ हुए घातक हमले के बाद यह कार्रवाई की थी। यह मामला 21 जून, 2015 का है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
24 of 101
क्यूबा के हवाना में जब लोग नहा रहे थे तो कुछ यह नजारा सामने आया। यह तस्वीर 28 अप्रैल, 2015 का है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
25 of 101
यह एक मार्मिक तस्वीर है। इस तस्वीर में वियतनाम में तंग थी थांग अपने बेटे डोन वान क्यू को नहलाती हुईं। डोन को गंभीर बीमारी है। डोन के पिता वियतनाम में युद्ध में लड़ चुके हैं। उनके दो बेटे हुए और दोनों ही गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
26 of 101
जब किसी शहर पर जमकर बमबारी की जाती है तो ऐसे चित्र सामने आ ही जाते हैं। दमकस शहर में हुई भारी बमबारी के बाद यह नजारा देखने को मिल रहा है। सीरिया के दमकस शहर में एक साइकिल सवार उस रास्ते से गुजरता हुआ, जहां पर एक ग्रेनेड बीच सड़क में धंसा हुआ है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
27 of 101
एक छोटी लड़की समुद्र के जरिए रास्ता पार करते समय केले के पत्ते से अपना मुंह छुपाती हुई। इस दौरान भारी बारिश भी हुई थी। यह तस्वीर 17 अक्टूबर, 2015 की कोलन शहर की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
28 of 101
कभी-कभी मौत भी मुक्कमल नहीं मिल पाती है। यूक्रेन में हुई गोलाबारी के बाद तीन लोगों की मौत हो गई थी और 15 लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान इस महिला का शरीर वहीं पड़ा रहा गया। यह तस्वीर 10 फरवरी, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
29 of 101
सीरिया की एक रिफ्यूजी लड़की दरवाजे के पीछे खड़ी हुई। इन लोगों को लेबनान के दक्षिणी बेरूत में बसाया गया था।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
30 of 101
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतान्याहू और उनकी पत्नी सारा मिमोना सेरेमनी के दौरान इजरायल के अकीवा शहर में है। मिमोना को पारसी समुदाय के लोग मनाते हैं।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
31 of 101
अभिनेत्री एमा स्टोन बाएं अपने ऑस्कर ट्रॉफी को जूलियाने मूरे की ऑस्कर ट्रॉफी के साथ बांटती दिखाती हुईं। मूरे को स्टिल एलिस के लिए सबसे अच्छी अभिनेत्री के लिए ऑस्कर दिया गया था। यह तस्वीर 22, 2015 की हैं।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
32 of 101
एक 70 वर्षीय महिला को एक फिलीस्तीन के व्यक्ति ने चाकू मार दिया। बात में पता चला कि वो व्यक्ति सुपर मार्केट में है। इस दौरान इजरायल की पुलिस ने कुछ ऐसे कार्रवाई की। बाद में उसे मार गिराया गया।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
33 of 101
हंगरी में ट्रेन में चढ़ने से रोकने के बीच पुलिस और शरणर्थियों के बीच रेल की पटरी पर कुछ ऐसे संघर्ष हुआ। यह तस्वीर 3 सितंबर, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
34 of 101
सीरिया में मिसाइल अटैक में बच गई दो बहनें। सीरिया में कभी भी किसी भी घर पर आकर बम गिर पड़ता है। यह तस्वीर 7 अप्रैल, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
35 of 101
क्यूबा के हवाना में अमेरिका की एंबेसी के बाहर मेडिकल का छात्र एलेक्टो रोजेल अपनी ओबामा के चित्र वाली टीशर्ट पहनकर बैठा हुए, गाना सुन रहा है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
36 of 101
इंडोनेशिया में बोतल के अंदर छोटे जानवरों को भरकर ऐसे तस्करी की जा रही है। यह तस्वीर 4 मई, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
37 of 101
गे प्राइड परेड के दौरान जेरूशलम में छह लोगों ने एक पारसी समुदाय के व्यक्ति की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। यह तस्वीर 30 जुलाई, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
38 of 101
इस तस्वीर में आप एक पिता के संघर्ष को देख सकते हैं। कैसे एक सीरिया का रिफ्यूजी पिता अपने छोटे बच्चे को बचाने की कोशिश करता हुआ। समुद्र पारकर वो लेसबोस पहुंचने की कोशिश करता हुआ।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
39 of 101
जब फुटबाल की सबसे बड़ी संस्था फीफा के अध्यक्ष सेप ब्लेटर पर ब्रिटिश कॉमेडियन ली नेलसन ने डॉलरों की बारिश कर दी। यह एक शर्मनाक पल था। फिक्सिंग की बात को लेकर फीफा में इस समय बवाल मचा हुआ।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
40 of 101
विक्टरी इन यूरोप डे के मौके पर लोगों ने ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर सेंट जेम्स पार्क में डांस किया। यह तस्वीर 10 मई, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
41 of 101
23 वर्षीय जोमर अगुअयो की मौत एक शूट आउट में हो गई थी। अब उसकी मां ने फ्यूनरल होम की मदद से जोमर की बॉडी को कंडोम प्लेस में रखवाया है। यहां जोमर को देखकर लगता ही नहीं है कि उनकी मौत हो चुकी है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
42 of 101
एक अफगानी लड़का ऊंची पहाड़ी पर काबुल में खेलता हुआ। यह तस्वीर 20 जुलाई, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
43 of 101
यूरोपीयन सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष मारियो दराघी को एक महिला के विरोध का सामना कुछ इस तरह से करना पड़ा। जब महिला सामने सीट पर चढ़कर कूद गई और उसने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन न्यूज कांफ्रेंस के दौरान जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में हुआ था।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
44 of 101
बुरूंडी में जब प्रदर्शनकारी एक महिला पुलिस कर्मी के ऊपर टूट पड़े और उसे जमकर पीटा। वहां पर तीसरी बार राष्ट्रपति शासन लगने के कारण हालात काफी खराब हैं। बताया जाता है कि इस महिला ने एक प्रदर्शनकारी पर गोली चला दी थी। उसके बाद महिला पुलिसकर्मी को खूब पीटा गया।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
45 of 101
हंगरी में एक टीवी कैमरावूमेन ने फुटेज लेने के चक्कर में एक शरणार्थी व्यक्ति को मार कर गिरा दिया। उसके साथ उसका बच्चा भी था। इसके बाद इस वाकये की फोटो मीडिया पर वायरल हो गईं। बाद में पेट्रा लासेलो को टीवी चैनल ने हटा दिया। यह तस्वीर 8 सितंबर, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
46 of 101
21 माह के माजिद अय्याश अपनी मां के साथ। कुपोषण के चलते माजिद की ऐसी हालत हो गई है। माजिद यमन के साना में रहता है और कुपोषण से पीड़ित है। तस्वीर ही माजिद के दर्द को बयां कर रही है। यह तस्वीर 30 जुलाई, 2015 की है। माजिद को उस समय अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही थीं।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
47 of 101
सीरिया में भारी भीड़ के दौरान एक महिला के निकलने के लिए रास्ता बनाते वहां के लोग। इस दौरान नेशनल स्टेडियम के बाहर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए वहां भारी भीड़ जुटी हुई थी।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
48 of 101
न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के अधिकारी के मौत के बाद का यह नजारा है। जब उसे श्रद्धांजालि दी गई तो हजारों पुलिस वाले वहां मौजूद थे। क्योंकि पुलिस अधिकारी को एक संघर्ष में मार दिया गया था। इस वाकए के बाद पुलिस अधिकारियों में काफी रोष था। यह वाकया 4 जनवरी, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
49 of 101
मेक्सिको की यह वही टनल है जहां एक ड्रग तस्कर लॉर्ड जोआक्विन एल चापो भाग निकला था। उसके भाग निकलने के बाद एक कर्मचारी उस टनल में काम करता हुआ।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
50 of 101
20 मार्च, 2015 को नार्वे में कुछ इस तरह से लोगों को सूर्य ग्रहण देखने को मिला। यह नॉर्थस्प्रिंग का पहला दिन था।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
51 of 101
60 वर्षीय नोरबानु अपनी बेटी के प्रेमी से बात करती हुईं जो अब इंडोनेशिया में है। वो इंटरनेट के जरिए अपनी बेटी के प्रेमी से बात कर रही हैं। वो बताती है कि उसके प्रेमी ने उनकी बेटी को वापस भेजने का वादा किया था। पर उसने उसे वापस नहीं भेजा। अब उसने उसकी बेटी की शादी किसी दूसरे आदमी से कर दी है। जिस इंटरनेट हट से वो बात कर रही हैं वो बात करवाने के लिए 10 सेंट लेती है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
52 of 101
अपने पिता की मौत के बाद डरी-सहमी बैठी हुई मलाना पिकनी। मलाना के पिता के फ्यूनरल कार्यक्रम में वो अपनी मां के साथ बैठी हुई थी।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
53 of 101
25 अप्रैल, 2015 को नेपाल में आए भयानक भूकंप के बाद काठमांडू में एक ऐसा भी नजारा देखने को मिला। एक बिल्डिंग के नीचे दबा हुआ एक व्यक्ति।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
54 of 101
बुजुमबुरा में साइकिल सवार ट्रक को पकड़क अपनी साइकिल की स्पीड को बढ़ाते हुए। इस तरह ट्रक को पकड़कर साइकिल सवार अपनी स्पीड बढ़ा लेते हैं और करीब 45 किलोमीटर का रास्ता तय कर लेते हैं।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
55 of 101
जापान के आसोहिमा आइलैंड में बिल्लियों के एक झुंड को ऐसे ही देखा गया। यह तस्वीर 25 जनवरी, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
56 of 101
जेसन होए और उनके पति एंड्रयिन पेरेज-बुलुडा अपनी तीन वर्षीय पुत्रियों के साथ। अमेरिका की कैलिफोर्निया की अदालत ने दोनों की शादी को अपनी हरी झंडी दे दी है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
57 of 101
बुक्रलीन में होने वाली मेरमेड परेड से पहले से एक प्रतिभागी कुछ इस तरह से आराम करती हुई। यह परेड वर्ष 1983 से होती रही है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
58 of 101
क्यूकिनहॉफ पार्क में आप एरियल व्यू वाली तस्वीर को देख सकते हैं। यहां पर फूलों की कतारों के बीच में कहीं दूर एक ट्रक नजर आ रहा है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा फ्लावर गार्डेन माना जाता है। यह हर साल लाखों फूलों की प्रदर्शनी होती है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
59 of 101
दुनिया की सबसे शाक्तिशाली महिला एंजेला मर्केल अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ ईलामू केस्टल जर्मनी में बाहर बात करती हुईं।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
60 of 101
फोटोग्राफर कार्लोस बरिया एक फोटो को लिए हुए जिसे उन्होंने वर्ष 2005 में खींचा था। ठीक दस वर्षों के बाद वो उसी लोकेशन पर पहुंच कर उस फोटो को मिलाते हुए कि वहां पर क्या-क्या चीजें बदल गई हैं। यह फोटो अमेरिका के न्यू ओरलींस की हैं। जहां पर वर्ष 2005 में भीषण तूफान कट्रीना हरिकेन आया था।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
61 of 101
चीन के शहर हांगकांग में बढ़ते किराए और महंगाई के कारण लोग अब अच्छी नींद भी नहीं ले पा रहे हैं। लाखों लोगों को सड़क पर ही सोने पर मजबूर होना पड़ रहा है। एक ऐसी ही फोटो आप देख सकते हैं जिसमें चीन के मैकडोनाल्ड में नींद लेता एक व्यक्ति। यह रेस्त्रां 24 घंटों के लिए खुलता है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
62 of 101
एक महिला वाइन पीते हुए हॉट बाथ का आंनद लेते हुई। जिस रंग का नहाने का पानी है और उसी रंग की वाइन भी है। यह तस्वीर टोक्यो की है और 19 नवंबर, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
63 of 101
सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में भी पानी की भारी किल्लत है। कैलिफोर्निया में लोगों को अपना पानी का खर्च घटाने के लिए कहा है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक ट्रक इतना ज्यादा पानी लेकर जाता हुआ।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
64 of 101
कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट के लोग अपने घरवालों को लेकर वापस लौटते हुए। सीरिया में आईएसआईएस आतंकी संगठन के उभरने के बाद से लगातार वहां संकट बरकरार है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
65 of 101
अमेरिका के बाल्टीमोर में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कुछ ऐसे पेपर स्प्रे का प्रयोग करता पुलिस कर्मी।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
66 of 101
ये एक छोटे बच्चे की तस्वीर है जिसे बचाया जा रहा है। ग्रीक आइलैंड के पास लेसबोस में समुद्री रास्ते के जरिए जब लोग आए तो सबसे छोटे बच्चों को बचाया गया।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
67 of 101
अमेरिका के फिलडेल्फिया में एक बंदी के साथ हाथ मिलाते हुए पोप फ्रांसिस। यह तस्वीर 27 सिंतबर, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
68 of 101
फ्रांस में धूप का मजा लेती हुई एक महिला। गुनगुनी धूप में समुद्र के किनारे फ्रांस के नीस में सन बॉथ ले रही हैं। यह तस्वीर 31 मार्च, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
69 of 101
एजियन समुद्र के बीच एक नाव सीरिया के रिफ्यूजी लोगों को लेकर जाती हुई। इसी दौरान इस डॉल्फिन मछली उछल-कूद करती हुई।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
70 of 101
सीरिया के रिफ्यूजी कैंप से ग्रीस बॉर्डर की तरफ बढ़ता एक पिता और उसकी गोद में उसकी मासूम बेटी। इस दौरान अपनी बेटी पर अपना प्यार दिखाता हुआ वो पिता। यह तस्वीर 10 सितंबर, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
71 of 101
सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में भी पानी की भारी किल्लत है। कैलिफोर्निया में लोगों को अपना पानी का खर्च घटाने के लिए कहा है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक ट्रक इतना ज्यादा पानी लेकर जाता हुआ।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
72 of 101
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन क्रीमिया में ब्लैक सी में एक रिसर्च एक्सरसाइज में हिस्सा लेते हुए। यह तस्वीर 18 अगस्त, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
73 of 101
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक चर्च के बाहर बच्चे फुटबाल मैच खेलते हुए। चर्च में एरिक गार्नर को श्रद्धांजालि देने के लिए वहां लोग मौजूद थे। एरिक गार्नर की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
74 of 101
एनएएससीएआर स्प्रिंट कप सीरिज के दौरान ड्राइवर ऑस्टिन डिल्लन की कार क्रेश हो गई। इस हादसे की वीभत्सा आप देख सकते हैं। यह तस्वीर 6 जुलाई, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
75 of 101
क्या कोई राष्ट्रपति अपने ही देश के लोगों पर हमले करवा सकता है? पर सीरिया के राष्ट्रपति बसर-अल-असद की सेनाओं ने जब दमकस में हमला किया तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक आदमी उस हमले में घायल व्यक्ति का स्थानीय अस्पताल के पास इलाज करावाता हुआ।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
76 of 101
स्पेन में सेन फर्मिन फेस्टिवल के दौरान जब एक जंगली गाय दौड़ी तो वहां मौजूद लोगों की सांसे थम गई। उत्तरी स्पेन के पामप्लोना में 8 जुलाई, 2015 का यह तस्वीर खींची गई।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
77 of 101
जेंग किंग के बेटे की मौत वर्ष 2012 में हो गई थी। चीन की जेंग जब अपने बेटे की कब्र के पास पहुंची तो उनकी आंखे रो पड़ी और वो खुद को रोक न सकी। इस मौके पर उनके पति ने उनको संभाला। चीन में यह फोटो चर्चा का विषय बन गई थी। कार एक्सीडेंट में अपने बेटे को खोने के बाद उन्होंने सरकार पर मुकदमा भी किया था कि सरकार उनको गुजारा भत्ता दे। क्योंकि उनके पास जिंदगी गुजारने के लिए अब कुछ भी नहीं बचा है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
78 of 101
इंडोनेशिया में भी बच्चों को एक नाव के सहारे स्कूल तक पहुंचना होता है। पर यह काफी खतरनाक होता है। एक ही नाव में जहां लड़कियां बैठकर और लड़के नांव के ऊपर खड़े होकर स्कूल जाते हैं। यह तस्वीर इंडोनेशिया के सुमात्रा की है। यह तस्वीर 10 सितंबर की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
79 of 101
यह नजारा मांट सेंट माइकल ऑफ फ्रांस नारमेंडी कोस्ट का है। यह फ्रांस के कोस्ट का हिस्सा है। इसे टाइड ऑफ सेंचुरी भी कहा जाता है। यह तस्वीर 20 मार्च, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
80 of 101
26 मार्च 2015 को दुर्घटनाग्रस्त हुए एयरबस ए320 का यह मलबा है। इस विमान हादसे में करीब 150 लोग मारे गए थे।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
81 of 101
चीन के मकाऊ में एक मोबाइल हॉस्पिटल शुरू हुआ है। वहां पर मरीजों को अपने साथ ले जाती हुई नर्स। यह ट्रेन हांगकांग और मकाऊ के लोगों ने दान की है। इस मोबाइल ट्रेन में लोगों का मुफ्त में इलाज होता है। यह तस्वीर 23 जुलाई, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
82 of 101
दक्षिणी कोलकत्ता में गंगा नदी में एक साधू मकर संक्राति के अवसर पर नहाता हुआ। यह तस्वीर 13 जनवरी, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
83 of 101
स्कॉटलैंड की नेशनल पार्टी की नेता निकोला स्ट्रूजियान चुनाव प्रचार अभियान के दौरान एक लोकल प्रत्यार्शी का समर्थन करते हुई। यह तस्वीर ब्रिटेन के साऊथ क्वीनसफेरी की है। यह तस्वीर 28 अप्रैल, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
84 of 101
चीन के हांगकांग में एक महिला अपने बेटे साथ 60 स्क्वायर फुट के कमरें में रहती है। इस कमरे में रहने के लिए उसे करीब 487 डॉलर का भुगतान करना पड़ता है। यह तस्वीर 2 फरवरी, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
85 of 101
रूस ने जब कैस्पियन समुद्र से सीरिया पर हमला बोला तो उसकी खतरनाक मिसाइलों ने एक बार में 600 आतंकवादियों को मार डाला। यह तस्वीर कैस्पियन सागर से रूस की तरफ से किए गए हमले की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
86 of 101
सीरिया में आईएसआईएस के लड़ाकों पर बमबारी को लेकर अमेरिका और रूस में वर्ष 2015 में लगातार आपस में नहीं बनी। इसी साल हुए G-20 सम्मेलन में दोनों देशों के प्रमुख बराक ओबामा और ब्लादीमीर पुतिन आपस में बात करते हुए।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
87 of 101
साल 2015 का अंत होते-होते दोनों ही एशिया के दो प्रमुख देशों भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलने लगी है। एक बार फिर से दोनों से आतंकवाद के खिलाफ एक सुर में बोले हैं। अभी हाल में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पाकिस्तान की यात्रा को इसलिए अहम भी माना जा रहा है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
88 of 101
यह फोटो जेबे फाइनल सर्फिंग प्रतियोगिता के दौरान की है। जब एक प्रतिभागी खूंखार शार्क मछली से टकरा गया।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
89 of 101
टर्की और ग्रीस के बीच समुद्री रास्ते के जरिए सीरिया के रिफ्यूजी एजियन समुद्र की तरफ जाते हुए। इस दौरान नाव की मोटर टूट गई और नाव में बैठे लोग फिसल गए। यह तस्वीर ग्रीक आइलैंड के पास कोस की है। यह तस्वीर 11 अगस्त, 2011 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
90 of 101
यह दृश्य जोधपुर का है। भारत के राजस्थान में जोधपुर शहर नीला रोशनी में कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा था।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
91 of 101
आसमान से लिए शॉट में शायद ही आप कुछ देख पाएंगे। पर ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि ब्राजील के पोर्ट वेल्हो के इस मैदान में एक बड़ा सा वृक्ष है और उस मैदान में गाय मौजूद हैं। एक सदी पहले यह सिर्फ जंगल था। पर आज यहां बड़ी संख्या में इंसान भी रहते हैं। करीब 4000 की संख्या में लोग रहते हैं।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
92 of 101
सीरिया में जिस तरह से बमबारी होती है। उसकी छलकी आप इस फोटो में देख सकते हैं। देखिए कैसे सीरिया की सेनाओं और इस्लामिक लड़ाकों के बीच खुलेआम खूनी मौत की लड़ाई लड़ी जा रही है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
93 of 101
फिलस्तीन का एक लड़का टूटी हुई इमारत के ऊपर सोता हुआ। इजरायल की तरफ से की गई 50 दिन तक गोलाबारी के बाद ऐसा ही कुछ हाल देखने को मिला। यह तस्वीर 8 सितंबर, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
94 of 101
रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए जोरदार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वो अमेरिका के झंडे को पुचकारते हुए। टाउन हॉल में अपने प्रचार अभियान के दौरान डोनाल्ड ट्रंप। यह तस्वीर 19 अगस्त, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
95 of 101
अरिजोना में पहली बार पानी की कमी देखने को मिली है। कहा जा रहा कि कैलिफोर्निया की तरह ही पहली बार अरिजोना में पानी की ऐसी कमी देखने को मिली है। बताया जा रहा है पानी इस कदर निकाल लिया गया है कि वहां पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
96 of 101
अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन लुई डिक्सन से मिलती हुई। आजकल वो चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। यह तस्वीर 15 अगस्त, 2015 की है।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
97 of 101
ब्रिटेन के नए राजकुमार जॉर्ज उचककर अपनी बहन राजकुमारी शार्ले को देखते हुए। ब्रिटेन की मीडिया में इस फोटो को काफी पसंद किया गया और यह फोटो वायरल हो गई। यह तस्वीर ब्रिटेन में 5 जुलाई, 2015 को खींची गई।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
98 of 101
एक अफ्रीका का प्रवासी व्यक्ति ट्रक के नीचे लेटकर ट्रक में छिपने की कोशिश करता हुआ। वेस्टर्न ग्रीक टाउन में एक समय दूसरे देशों में घुसने के कई वाकए सामने आए थे। यह घटना ग्रीस की है। ग्रीस के पतरस टाउन में इस फोटो को 18 अप्रैल, 2015 को खींचा गया था।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
99 of 101
यह खाली पड़ा अपार्टमेंट बैंकॉक के मेट्रोपोलिटन एडमिनिस्ट्रेशन का है जो अब खाली पड़ा है। यहां पर लोग अब मछली पकड़ते हैं। बीएमए में काम करने वाले लोगों को अब दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। यह स्टोर वर्ष 1997 में बंद हो गया था। यहां हजारों की संख्या में मछली हैं।
साल-2015 की ये तस्वीरें कई साल तक रखेंगे याद
100 of 101
टर्की के बॉर्डर के पास एक सीरिया का शरणार्थी व्यक्ति बॉर्डर पार करने में हो रही देरी को लेकर इंतजार करता हुआ। यह तस्वीर टर्की के निकट सानालीउर्फा प्रोविंस की है।
ग्रीस में आर्थिक संकट के दौर में जब सारे बैंक बंद हो गए थे। तब उस समय पेंशन लेने की लंबी भीड़ ग्रीस के नेशनल बैंक के बाहर लग गई। आर्थिक संकट के समय एक समय वहां के बैंक भी बंद कर दिए गए थे। यह तस्वीर 7 जुलाई, 2015 की है।