फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: परीक्षा में पास होने के लिए लाल चड्ढी का सहारा

विज्ञापन
1 of 11
पूर्वी एशिया के कई देशों में इन दिनों परीक्षा का माहौल है। कई अहम परीक्षाएं सिर पर हैं और छात्र-छात्राएं अच्छा रिज़ल्ट लाने के दबाव में हैं।चाहे संस्कृति अलग-अलग हों पर मन लगाकर पढ़ने के अलावा ऊंचे नंबर पाने के लिए कई टोटके और अंधविश्वास अपनाए जा रहे हैं। किसी को भरोसा है कि कोई ख़ास भोजन, ख़ास गाना परीक्षा में सफलता दिलाएगा तो कोई खास अंडरवियर पहनने को ही लकी मानता है।ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि वो टोटके कौन से हैं, जो छात्रों को परीक्षाओं में बेहतर नंबर दिला सकते हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: परीक्षा में पास होने के लिए लाल चड्ढी का सहारा

2 of 11
लकी किटकैट- जापान में आमतौर पर यह माना जाता है कि परीक्षा के दिन काटसुडोन यानी डीप फ्राइड पोर्क कटलेट और अंडे वाला गरम चावल खाकर जाएं। इससे परीक्षा अच्छी जाती है। आजकल जापान में किटकैट चॉकलेट भी ख़ुद को लकी बताते हुए मार्केटिंग कर रही है। जापानी में 'किट्टो काट्टो' नाम का यह चॉकलेट 'किट्टो काटसू' से मिलता-जुलता है। जिसका मतलब है 'निश्चित सफलता।'
विज्ञापन

तस्वीरें: परीक्षा में पास होने के लिए लाल चड्ढी का सहारा

3 of 11
सुरक्षा सेब की- हांगकांग में परीक्षा के दिनों में कैंटीनों में सेब या उससे बनी खाने की चीज़ें परोसी जाती हैं। चीन के नानझिंग के रहने वाले चोंगवांग के मुताबिक, "चीनी भाषा में सेब को 'पिंग गुओ' कहते हैं। मतलब 'सेफ्टी' यानी 'सुरक्षा'। इसीलिए माना जाता है कि इसे खाने से परीक्षा में सुरक्षित तौर पर पास होंगे।"

तस्वीरें: परीक्षा में पास होने के लिए लाल चड्ढी का सहारा

4 of 11
बाल बिलकुल न धोएं-दक्षिण कोरिया में मानते हैं कि अगर अच्छे नंबरों से पास होना है, तो कभी सुबह बाल धोकर परीक्षा देने न जाएं। मान्यता यह है कि बाल धोने से सारा ज्ञान भी बहकर निकल जाता है।
विज्ञापन

तस्वीरें: परीक्षा में पास होने के लिए लाल चड्ढी का सहारा

5 of 11
काजू के साथ पोर्क- हांगकांग में परीक्षाएं शुरू होने के समय छात्र-छात्राएं क्लब, सोसायटी और रेसिडेंशियल हॉल में 'सुपरपास' या 'जिंग गुओ' के लिए इकट्ठे होते हैं। माना जाता है कि ज़्यादा नंबर लाने के लिए आपको "सुपरपास" एक्टिविटी करनी होगी। इसमें कई गतिविधियों में पहली गतिविधि में ख़ास तरह का डिनर होता है जो आमतौर पर चीनी रेस्तरां में होता है। इसमें छात्र काजू के साथ 'पोर्क क्यूब्स' वाली डिश खाते हैं। काजू के लिए जिस चीनी शब्द का प्रयोग होता है उसका मतलब 'विश टू पास' यानी पास होने की इच्छा है जबकि 'पोर्क क्यूब्स' का मतलब 'डिज़ायर फॉर डिस्टिंकशन' यानी ऊंचे नंबर लाने की इच्छा है।
विज्ञापन

तस्वीरें: परीक्षा में पास होने के लिए लाल चड्ढी का सहारा

6 of 11
भूना हुआ सूअर- चीन में एक और टोटका भूने हुए सूअर को काटने का है। इसमें छात्र-छात्राएं सूअर को दो बराबर भाग में काटने की कोशिश करते हैं। जो कामयाब होते हैं, माना जाता है कि वे अपनी परीक्षा पहली ही कोशिश में पास कर लेंगे। जो ऐसा नहीं कर पाते, माना जाता है कि उन्हें दोबारा परीक्षा देनी पड़ेगी।
विज्ञापन

तस्वीरें: परीक्षा में पास होने के लिए लाल चड्ढी का सहारा

7 of 11
प्रार्थना- पूर्वी एशियाई देशों में अधिकांश माता-पिता परीक्षा में उनके पास होने के लिए दुआएं करते हैं। दक्षिणी कोरिया की एक टीचर जी-योंग जुंग बताती हैं, "कुछ माता पिता बच्चों के परीक्षा भवन के बाहर प्रार्थनाएं करते नजर आते हैं।"कुछ परीक्षा से पहले 100 दिन तक रोज़ बौद्ध मंदिरों में भी प्रार्थना करने जाते हैं।

तस्वीरें: परीक्षा में पास होने के लिए लाल चड्ढी का सहारा

8 of 11
चिपचिपे सूप से बचके- दक्षिण कोरिया में बच्चे परीक्षा के दिनों में समुद्री शैवाल से बना सूप पीने से बचते हैं।माना जाता है कि अगर आपने यह पी लिया तो जो पढ़ा है, वह भूल जाएंगे। छात्र जी-योंग कहते हैं, "मैं कोशिश करता हूँ कि किसी परीक्षा या इंटरव्यू के लिए जाने से पहले ये सूप न पिऊं।"

तस्वीरें: परीक्षा में पास होने के लिए लाल चड्ढी का सहारा

9 of 11
चिकन पावर- दक्षिण कोरिया में ख़ासकर यूनिवर्सिटी दाखिले की परीक्षा के समय टोटके के रूप में 'यिओट' खाया जाता है। जि-योंग बताते हैं, "यिओट चिपचिपा मीठा भोजन है। कोरियाई भाषा में स्टिकी का मतलब 'प्रवेश परीक्षा पास करना' माना जाता है।" इसके अलावा चिकन सूप पीना भी अच्छा माना जाता है। माना जाता है कि ये दिमाग़ को चुस्त रखता है। मलेशिया, हांगकांग और चीन में छात्र इसे विषय दोहराते समय और परीक्षा के दिन सुबह भी पीते हैं।

तस्वीरें: परीक्षा में पास होने के लिए लाल चड्ढी का सहारा

10 of 11
लाल अंडरवियर- चीन में लाल रंग लकी माना जाता है। इसलिए छात्र परीक्षा के समय लाल रंग के कपड़े या लाल अंडरवियर पहनने पर जोर देते हैं। चीन में जब कोई व्यक्ति सफल होता है तो कहा जाता है, "क्या आपने लाल अंडरवियर पहना है?"
विज्ञापन

तस्वीरें: परीक्षा में पास होने के लिए लाल चड्ढी का सहारा

11 of 11
खास देवता की पूजा- नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर और नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी जैसे एशिया के बड़े विश्वविद्यालयों में छात्र परीक्षा के दिनों की घबराहट से उबरने के लिए ख़ास देवता की पूजा करते हैं। ये देवता हैं, बेल कर्व गॉड।नेशनल यूनिवर्सिटी ने तो अपने छात्र-छात्राओं के लिए बेल कर्व गॉड की वेबसाइट, फ़ेसबुक और ट्विटर अकाउंट भी बना रखा है ताकि बच्चे ऑनलाइन प्रार्थना कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें