दक्षिण अफ्रीका की एक गुफा में वैज्ञानिकों ने प्राचीन मानव से जुड़ी ऐसी प्रजाति के अवशेष खोजे हैं, जिनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं थी। इस प्रजाति को ‘होमो नालेदी’ नाम दिया गया है।
विज्ञापन
20 लाख साल पुराने हमारे पुरखों की हड्डियां मिलीं, तस्वीरें
2 of 9
इन्हें जीनस होमो का सदस्य बताया जा रहा है। खास बात यह है कि आधुनिक मानव भी जीनस होमो से संबंध रखते हैं। जोहांसबर्ग से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राइजिंग स्टार गुफा में खोजकर्ताओं ने मानव हड्डियों के 1,500 से अधिक टुकड़े पाए, जो कम से कम 15 लोगों के हैं।
विज्ञापन
20 लाख साल पुराने हमारे पुरखों की हड्डियां मिलीं, तस्वीरें
3 of 9
हालांकि ये कितने पुराने हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन वैज्ञानिकों का अनुमान है कि ये 20,000 से लेकर 20 लाख वर्ष पुराने अवशेष हो सकते हैं।
20 लाख साल पुराने हमारे पुरखों की हड्डियां मिलीं, तस्वीरें
4 of 9
अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक, यह खोज इशारा करती है कि ये लोग औपचारिक व्यवहार में सक्षम थे। वैज्ञानिकों ने इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया है कि इन शवों को यहां विधिवत दफनाया गया होगा।
विज्ञापन
20 लाख साल पुराने हमारे पुरखों की हड्डियां मिलीं, तस्वीरें
5 of 9
हालांकि ‘डेथ ट्रैप’ की आशंका भी जताई गई है, जिसके मुताबिक ये लोग गुफा में घुसे और अनजाने कारणों से इनकी मौत हो गई। यहां मिली हड्डियां बेहतर स्थिति में हैं। यहां तक कि कान की अंदरूनी हड्डी भी सही हालत में हैं।
विज्ञापन
20 लाख साल पुराने हमारे पुरखों की हड्डियां मिलीं, तस्वीरें
6 of 9
हड्डियों की माप से यह बात सामने आई है कि ये प्राणी प्राचीन लंगूरों व आधुनिक मानव के मिले जुले रूप हैं। इसका मस्तिष्क छोटा है और गोरिल्ला के आकार का है। इसके दांत साधारण व छोटे हैं।
विज्ञापन
20 लाख साल पुराने हमारे पुरखों की हड्डियां मिलीं, तस्वीरें
7 of 9
डेनवर की यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो में एंथ्रोपोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर चार्ल्स मूसिबा ने कहा, ‘हमने गुफा में वयस्क और बच्चों के जीवाश्म पाए, जो जीनस होमो के सदस्य प्रतीत होते हैं।’
20 लाख साल पुराने हमारे पुरखों की हड्डियां मिलीं, तस्वीरें
8 of 9
खोज से जुड़ी एक अन्य शोधकर्ता केली ओर के मुताबिक, ‘उनके हाथ मानव जैसी खासियतों वाले हैं और घूमी हुई उंगलियों को देखकर लगता है कि ये चढ़ने में काफी मददगार रहे होंगे। ये खोज उन वैज्ञानिकों के लिए नई चुनौती खड़ी करती है, जो इस प्रजाति के कालखंड का पता लगाना चाहते हैं।
20 लाख साल पुराने हमारे पुरखों की हड्डियां मिलीं, तस्वीरें
9 of 9
लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में मानव उत्पत्ति से जुड़े शोधों के अगुआ प्रोफेसर क्रिस स्ट्रांगर के मुताबिक, ‘होमो नालेदी की कुछ चीजें मसलन, हाथ, कलाई, और पैर काफी हद तक आधुनिक मानव से मिलती हैं। वहीं इसका दिमाग और शरीर का ऊपरी हिस्सा पूर्व मानव समूह ऑस्ट्रेलोपाइथेशियन के काफी करीब है।’