फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल कायदा ने सऊदी अरब को दी धमकी, खून का बदला खून से लेंगे

विज्ञापन
1 of 6
आतंकी संगठन अल कायदा ने सऊदी अरब सरकार को धमकी दी है कि अगर बड़े पैमाने पर अपराधियों को फांसी देने की प्रक्रिया के तहत अल कायदा के सदस्यों को फांसी दी तो उसे इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। आपको बताते चले कि सऊदी अरब सरकार बड़े पैमाने पर अपने यहां अपराधियों को फांसी देने की योजना बना रही है।
विज्ञापन

अल कायदा ने सऊदी अरब को दी धमकी, खून का बदला खून से लेंगे

2 of 6
रॉयटर्स के मुताबिक अल कायदा से जुड़े सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों में से एक अरबियन पेनिनसुला(एक्यूएपी) ने कहा‌ कि हमें पता हैं कि सऊदी अरब सरकार की क्या योजना है। अगर उसने हमारे सदस्यों को फांसी दी तो उसे इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

अल कायदा ने सऊदी अरब को दी धमकी, खून का बदला खून से लेंगे

3 of 6
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आतंकी संगठन ने यह धमकी दी है। धमकी देते हुए आतंकी संगठन ने कहा कि हम अल्लाह की कसम खातें हैं कि हमारे साथियों के बहने वाला खून सूखने से पहले ही हम सऊदी अरब के जवानों का खून बहा देंगे।

अल कायदा ने सऊदी अरब को दी धमकी, खून का बदला खून से लेंगे

4 of 6
आतंकी संगठन ने कहा कि  हम तब तक मजे नहीं करेंगे जब तक हम अल सऊद के शासकों का गला नहीं पकड़ लेते हैं। सऊदी अरब के स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक आतंकवादी घटनाओं में शामिल 50 से ज्यादा लोगों को फांसी देने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

अल कायदा ने सऊदी अरब को दी धमकी, खून का बदला खून से लेंगे

5 of 6
सऊदी अरब में इस आतंकी हमलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सीरिया और इराक में स्थित आईएस ने कई मस्जिदों में बम विस्फोट और फायरिंग कर निर्दोष लोगों की जान ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल कायदा ने सऊदी अरब को दी धमकी, खून का बदला खून से लेंगे

6 of 6
सऊदी अरब अभी तक 151 लोगों को फांसी दे चुका है। यह आंकड़े एमनेस्टी इंटरनेशनल की तरफ से दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि ड्रग लेने के दोषी पाए गए कई विदेशी नागरिकों को भी फांसी दी गई है। इससे पहले सऊदी अरब में सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले लोगों को मक्का की भव्य मस्जिद में वर्ष 1979 में फांसी दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें