तुर्की ने मंगलवार को रूस का लड़ाकू विमान Su-24 मार गिराया था। इसके बाद से ही मास्को और अंकारा के बीच तनाव बढ़ गया है। जानिए 9 अहम बातें क्या, कब, क्यों और कैसे हुआ ये सब? 24 नवंबर, मंगलवार को रूस के विमान को तुर्की ने सुबह 9.30 मिनट पर मार गिराया था। तुर्की का तर्क था कि विमान उसकी सीमा में घुसा था इसलिए ऐसा किया। जबकि रूस ने कहा कि यह पीठ में छूरा भोकने जैसा है।
विज्ञापन
9 बातें: तुर्की ने कैसे और क्यों मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान
2 of 9
यह विमान सीरिया की सीमा में जाकर क्रेश हो गया। जहां पर यह विमान क्रेश हुआ वहां क्षेत्र तुर्की के लोगों के अधीन है। माना जाता है कि करीब 2000 तुर्की लोग सीरिया की फौजों के खिलाफ लड़ रहे हैं। इनको फ्री सीरियन आर्मी का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
9 बातें: तुर्की ने कैसे और क्यों मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान
3 of 9
रूस का विमान गिराए जाने के हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, वहीं एक पायलट को बचा लिया गया। नेवीगेटर कोनसटेनटिन मुरखतिन को 12 घंटे बाद इस हादसे के बचा लिया गया है और उन्हें एयर फोर्स बेस लाटाकिया वापस लाया गया। वहीं इस हादसे में कैप्टन सर्गेई रूमयानतेसेव मारे गए।
9 बातें: तुर्की ने कैसे और क्यों मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान
4 of 9
तुर्कमेन ने बताया कि जब एक पायलट पैराशूट के जरिए नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था तभी उसको मार गिराया गया। एक वीडियो में दिखाया गया है कैसे तुर्कमेन लोग उसकी मौत का मजाक उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
9 बातें: तुर्की ने कैसे और क्यों मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान
5 of 9
तुर्की ने यूनाइटेड नेशन को जो पत्र भेजा था वो लीक हो गया है। पत्र के मुताबिक तुर्की ने रूस के पायलटों को 10 बार चेतावनी दी थी। उसके बाद ही एफ-16 विमानों की मदद से रूस के लड़ाकू विमान Su-24 को मार गिराया गया। पत्र में यह भी लिखा है कि रूस का विमान सिर्फ 17 सेंकेड के लिए तुर्की की हवाई सीमा में था।
विज्ञापन
9 बातें: तुर्की ने कैसे और क्यों मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान
6 of 9
रूस का कहना है कि हमारे पायलटों को तुर्की की हवाई सीमा में कोई भी चेतावनी नहीं मिली थी। रूस के बचे पायलट नेवीगेटर कोनसटेनटिन मुरखतिन ने इस बात की पुष्टि भी की।
विज्ञापन
9 बातें: तुर्की ने कैसे और क्यों मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान
7 of 9
रूस के जनरल स्टाफ का कहना है कि तुर्की ने सीरिया की संप्रभुत्ता का उल्लघंन किया है। यह सीरिया के हवाई क्षेत्र का उल्लघंन है। सीरिया के विदेश मंत्री वालिद मुआल्लम ने तुर्की के राष्ट्रपति एड्रागन पर आरोप लगाया है कि वो सीरिया में आतंकवादियों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम आईएसआईएस और आईएसआईएल को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं तुर्की उन आतंकी संगठनों की मदद कर रहा है।
9 बातें: तुर्की ने कैसे और क्यों मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान
8 of 9
रूस का आरोप है कि तुर्की ने हमारा विमान मार गिराने के बाद हमसे संपर्क न करके तुंरत नाटो से संपर्क किया। आखिर तुर्की ने ऐसा क्यों किया। नाटो के सचिव जनरल जेंस स्टॉलटेनबर्ग ने कहा कि तुर्की हमारा सहयोगी है। ऐसे समय मे हम तुर्की के साथ खड़े रहेंगे।
9 बातें: तुर्की ने कैसे और क्यों मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान
9 of 9
रूस ने संदेह जताया कि हमारे विमान को पूरा प्लान करके मार गिराया गया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लवरोव ने कहा कि इस पूरे हादसे के बाद तुर्की ने हमसे संपर्क न करके यह बताया है कि इस हमले के पीछे बहुत कुछ है।