फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद एक हफ्ते में लग जाएंगे 80 मस्जिदों में ताले

विज्ञापन
1 of 5
ट्यूनीशिया में अधिकारियों का कहना है कि देश में 80 मस्जिदों को बंद कर दिया जाएगा जिन पर हिंसा भड़काने का आरोप है। शुक्रवार को ट्यूनीशिया के पर्यटक शहर सूस में हुए चरमपंथी हमले में 39 लोग मारे गए जिनमें ज़्यादातर यूरोपीय पर्यटक थे। हमले में एक हमलावर बंदूकधारी भी मारा गया है। उसकी पहचान सैफिद्दीन रेज़्गी के तौर पर हुई है जो छात्र था।
Trending Videos
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद एक हफ्ते में लग जाएंगे 80 मस्जिदों में ताले

2 of 5
ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री हबीब असीद ने कहा कि सरकारी नियंत्रण से बाहर सक्रिय इन मस्जिदों को एक हफ्ते के भीतर बंद कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री असीद ने ये भी कहा कि जो दल या समूह संविधान के प्रावधानों के बाहर काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद एक हफ्ते में लग जाएंगे 80 मस्जिदों में ताले

3 of 5
इस कारवाई के तहत उन्हें चेतावनी दी जा सकती है या संबंधित संस्था को बंद भी किया जा सकता है। ट्यूनिस में बीबीसी संवाददाता का कहना है कि काफ़ी पर्यटक ट्यूनीशिया से बाहर निकलने की कोशिश में हैं। सरकार ने सेना के अतिरिक्त बल को भी बुला लिया है और हॉलीडे रिसॉर्ट्स के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आतंकी हमले के बाद एक हफ्ते में लग जाएंगे 80 मस्जिदों में ताले

4 of 5
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने भी लोगों से अपील की है कि वो इसलामी चरमपंथ का जुटकर सामना करें जो कई ब्रितानी युवाओं को आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद एक हफ्ते में लग जाएंगे 80 मस्जिदों में ताले

5 of 5
ट्यूनीशिया में पर्यटन एक महत्वपूर्ण उद्योग है। देश के सकल घरेलू उत्पाद का 15.2 फीसदी हिस्सा पर्यटन से आता है और करीब 13.2 फीसदी नौकरियों के अवसर भी पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हैं। पिछले साल ही ट्यूनीशिया में आने वाले पर्यटकों की सख्या साठ लाख दस हज़ार थी.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें