फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

318 करोड़ की लॉटरी का टिकट मशीन में धुल गया!

विज्ञापन
1 of 5
इंग्लैंड के वोर्स्टर में एक अनाम महिला एक न्यूज़ एजेंट के पास आई और उसने तीन करोड़ तीस लाख पाउंड (तीन अरब अट्ठारह करोड़ रुपए) की नेशनल लॉटरी जैकपॉट को जीतने का दावा किया। लेकिन उसका कहना था कि उसका लॉटरी टिकट जीन्स के साथ वाशिंग मशीन में धुल गया।

विज्ञापन

318 करोड़ की लॉटरी का टिकट मशीन में धुल गया!

2 of 5
जैकपॉट की आधी राशि स्कॉटलैंड के एक दंपति ने जीती है। ये राशि जैकपॉट की कुल छह अरब छत्तीस करोड़ रुपए की आधी राशि है। आधी राशि दक्षिण स्कॉटलैंड के एक दंपति ने जीती है।
विज्ञापन

318 करोड़ की लॉटरी का टिकट मशीन में धुल गया!

3 of 5
वार्ंडन में एंबलसाइड न्यूज़एजेंसी के मालिक नाटू पटेल ने बताया कि वो महिला लॉटरी का जो टिकट लेकर आई थी उसमें विजेता नंबर तो था लेकिन तारीख और बारकोड ठीक से नज़र नहीं आ रहे थे।

318 करोड़ की लॉटरी का टिकट मशीन में धुल गया!

4 of 5
इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि विजेता नंबर वाला टिकट वोर्स्टर में ही खरीदा गया था। ब्रिटेन के नेशनल लॉटरी ऑपरेटर कैमलट ने उस महिला से अपील की है कि वो उनसे संपर्क करे और तीस दिन के अंदर वो टिकट भेजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

318 करोड़ की लॉटरी का टिकट मशीन में धुल गया!

5 of 5
न्यूज़एजेंट ने कहा कि वो महिला "डरी हुई और उत्तेजित लग रही थी"। उन्होंने बीबीसी को बताया कि वो टिकट धुला हुआ और खराब हालत में दिख रहा था। नाटू पटेल ने कैमलट ने अनुरोध के मुताबिक, लॉटरी टिकट को सुरक्षित कर एक बैग में रख दिया है और उस महिला से कहा है कि टिकट को कैमलट के पास भेज दे। हालांकि पुरस्कार की राशि एक दंपत्ति के साथ साझा की जाएगी, लेकिन फिर भी नवंबर 1984 में नेशनल लॉटरी की शुरुआत से लेकर अब तक ये पुरस्कार की सबसे बड़ी राशि है. न्यूज़ एजेंट नाटू पटेल ने कहा कि अगर वो महिला लॉटरी जीत जाती है तो ये उसके लिए तो अच्छा होगा ही, वोर्स्टर शहर के लिए भी अच्छी बात होगी. कम से कम वोर्स्टर बाढ़ के अलावा किसी और अच्छी बात के लिए तो चर्चा में रहेगा.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें