इस श्रेणी में सबसे पहला नाम आता है जापान के टोक्यो शहर का जहां महिलाएं खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी। इतना ही नहीं शहर के कई होटलों में महिलाओं को अलग तरह की सुविधाएं मुहैया कराए जाती हैं। जैसे की महिलाओं के रोने के लिए अगल से कमरे।
विज्ञापन
महिला पर्यटकों के लिए दुनिया के 12 सबसे सुरक्षित शहर, देखें तस्वीरें
2 of 12
इसके बाद नंबर आता है दक्षिण कोरिया के सियोल का जहां महिलाएं गैंगनम स्टाइल में घूम सकती हैं और अपनी यात्रा का आनंद उठा सकती हैं। यहां महिलाएं हैन नदी के किनारे साइकिल चलाने का आनंद उठा सकती हैं। इसके अलावा यहां से बाजार काफी मशहूर हैं।
विज्ञापन
महिला पर्यटकों के लिए दुनिया के 12 सबसे सुरक्षित शहर, देखें तस्वीरें
3 of 12
दुनिया घूमने वाली उन महिलाओं से लिए कनाडा का टोरंटो शहर भी काफी सुरक्षित और खूबसूरत शहर है। टोरंटो को सेफ सिटी इंडेक्स-2015 में उत्तर अमेरिका का सबसे सुरक्षित शहर भी घोषित किया गया है। नियाग्रा फाल के प्रेमियों के लिए यह सबसे लोकप्रिय जगह है।
महिला पर्यटकों के लिए दुनिया के 12 सबसे सुरक्षित शहर, देखें तस्वीरें
4 of 12
अगर आप खरीददारी करने की शौकीन हैं तो आपके लिए दुबई से बेहतरीन कोई जगह नहीं मिलेगा। यहां महिलाओं को ध्यान में रखते हुए करीब 50 मॉल बनाए गए हैं जहां आप अपने पसंद की खरीददारी बिना किसी परेशानी के कर सकती हैं।
विज्ञापन
महिला पर्यटकों के लिए दुनिया के 12 सबसे सुरक्षित शहर, देखें तस्वीरें
5 of 12
आस्ट्रेलिया का मेलबर्न भी महिला पर्यटकों के लिए काफी सुरक्षित शहर है। यहां के नजारे, समुद्र की लहरें और यहां की उत्साही महिलाएं जाहिर तौर पर आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगी। अगर आप क्रिकेट की शौकीन हैं तो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड आपके लिए बेहतर विकल्प होगा।
विज्ञापन
महिला पर्यटकों के लिए दुनिया के 12 सबसे सुरक्षित शहर, देखें तस्वीरें
6 of 12
सभे बड़े शहर महिलाओं के लिए खतरनाक नहीं होते उन्हीं में से एक है अमेरिका का न्यू यॉर्क शहर जो आपको अपने बेहतरीन नजारों और ऊंची इमारतों की तरफ आकर्षित करेगा।
विज्ञापन
महिला पर्यटकों के लिए दुनिया के 12 सबसे सुरक्षित शहर, देखें तस्वीरें
7 of 12
अमेरिका का ही सैन फ्रान्सिस्को शहर भी महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित है और इस श्रेणी में सातवें नंबर पर है। यह महिलाओं के लिए अमेरिका का दूसरा सबसे सुरक्षित शहर है।
महिला पर्यटकों के लिए दुनिया के 12 सबसे सुरक्षित शहर, देखें तस्वीरें
8 of 12
इस सूची में स्विटजरलैंड का ज्यूरिख शहर आठवें नम्बर पर है। बेहद सर्द इस शहर में महिला सैलानियों के घूमने के लिए कई जगह हैं। इनमें कई मशहूर म्यूजियम और आर्ट गैलरी शामिल हैं।
महिला पर्यटकों के लिए दुनिया के 12 सबसे सुरक्षित शहर, देखें तस्वीरें
9 of 12
नीदरलैंड का अम्स्टरडैम शहर भी महिला सैलानियों के लिए एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है। अपने खुले विचार वाले लोगों के लिए जाने जाने वाले इस शहर में आप कम बजट में बेहतर पर्यटन का आनंद उठा सकती हैं।
महिला पर्यटकों के लिए दुनिया के 12 सबसे सुरक्षित शहर, देखें तस्वीरें
10 of 12
आइसलैंड रेकजेविक शहर इस सूची में 10वां स्थान बनाने में कामयाब हुआ है। अपने सुंदर और रंग बिरंगे मकानों के लिए जाना जाने वाला यह शहर महिला पर्यटकों को काफी पसंद आएगा।
महिला पर्यटकों के लिए दुनिया के 12 सबसे सुरक्षित शहर, देखें तस्वीरें
11 of 12
महिला पर्यटक अगर वियतनाम की यात्रा के लिए सोच रही हैं तो हो चिन्ह मिन्ह शहर उनके लिए एक अच्छा विकल्प साबित होगा। अपने आर्किटेक्चरल विभिन्नताओं के लिए मशहूर इस शहर में कई वार म्यूजियम हैं जो आपको युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियारों और वीर योद्धाओं की गाथा सुनाएंगे।
महिला पर्यटकों के लिए दुनिया के 12 सबसे सुरक्षित शहर, देखें तस्वीरें
12 of 12
इस सूची में सबसे अंतिम नंबर न्यूजीलैंड के क्वीन्सटाउन का है जो चारो तरफ से वाकाटिपु झील से घिरा हुआ है। यह छुट्टियां बिताने के लिए एक आदर्श शहर है और महिलाओं के सुरक्षा के दृष्टि से भी।