फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे विश्व युद्ध के दुर्लभ हथियार और टैंक, देखें तस्वीरें

Thu, 24 Dec 2015 06:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज देशों की रक्षा प्रणाली आधुनिकता का चरम बिंदु खोज रही है। लेकिन दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ये कार-टैंक ही सबसे आधुनिक कहे जाते थे। दिलचस्प तस्वीरें।
विज्ञापन

दूसरे विश्व युद्ध के दुर्लभ हथियार और टैंक, देखें तस्वीरें

2 of 11
सितंबर 1939 से सितंबर 1945 तक यानी करीब 6 साल चले द्वितीय विश्व युद्ध की खौफनाक तस्वीरें आज तक जेहन को झकझोरती हैं। तब बेशक आज के मुकाबले ताकतवर और उच्च मारक क्षमता वाले हथियार और आधुनिक वाहन नहीं थे, लेकिन जो भी थे उनके इस्तेमाल से लड़ाईयां जीती गईं। उन्हीं में से एक थी बख्तरबंद राइनो हैवी कार। ऑस्ट्रेलिया में तैयार की गई राइनो में 30 एमएम की गन लगी थी। इसे क्रूसेडर टैंक भी कहा गया।
विज्ञापन

दूसरे विश्व युद्ध के दुर्लभ हथियार और टैंक, देखें तस्वीरें

3 of 11
इस बख्तरबंद कार को 'फॉक्स' कहा जाता था। कनाडा के जनरल मोटर्स ने इसे ब्रिटेन की बख्तरबंद लड़ाकू कार हल की तर्ज पर बनाया था। इस कार में एक साथ चार लोग सवार हो सकते थे। जिनमें ड्राइवर समेत कमांडर, गनर, वायरलैस ऑपरेटर शामिल हैं। इस तरह की 1506 कारें बनाई गई थीं।

दूसरे विश्व युद्ध के दुर्लभ हथियार और टैंक, देखें तस्वीरें

4 of 11
ये रही ब्रिटेन की हंबर एलआरके एमके थर्डए कार। ये गोला-बारूद और असलहों से लैस एक हल्की टोही कार थी। खास बात ये है कि इसमें 19 रेडियो सेट इस्तेमाल में लाए जा सकते थे। 1940 से 1943 के बीच ऐसी करीब 3 हजार 600 सौ कारें बनाई गईं।
विज्ञापन

दूसरे विश्व युद्ध के दुर्लभ हथियार और टैंक, देखें तस्वीरें

5 of 11
कनेडियन जीएम मार्क वन। जैसा कि नाम से ही जाहिर है इस कार को कनाडा ने ही तैयार किया था। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान कनाडा ने इसे ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल के लिए तैयार किया। तमाम असलहा-बारूद से लैस इस टोही कार का इंजन हंबर से ज्यादा ताकतवर था। लेकिन समग्र प्रदर्शन में ये कार हंबर से पीछे रही।
विज्ञापन

दूसरे विश्व युद्ध के दुर्लभ हथियार और टैंक, देखें तस्वीरें

6 of 11
बीए-64 हल्की बख्तरबंद कार थी। इसे रूसी सेना ने साल 1942 से 1960 तक अपने लड़ाकू बेड़े में शामिल रखा। रूसी सैनिकों ने इसका निकनेम 'बोबिक' रख लिया था।
विज्ञापन

दूसरे विश्व युद्ध के दुर्लभ हथियार और टैंक, देखें तस्वीरें

7 of 11
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने स्टैंडर्ड बीवरेट का इस्तेमाल किया। ये एक हल्की टोही कार थी।

दूसरे विश्व युद्ध के दुर्लभ हथियार और टैंक, देखें तस्वीरें

8 of 11
एस1 स्काउट को ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका के लिए तैयार किया था। ये टोही कार फोर्ड की एफ15 पर आधारित थी। ऊपरी सिरे से खुली कार में हल और स्काउट से काफी समानता पाई जाती है। इसमें 50 और 30 इंची मशीन गन का इस्तेमाल किया गया था।

दूसरे विश्व युद्ध के दुर्लभ हथियार और टैंक, देखें तस्वीरें

9 of 11
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान कनाडा ने बख्तरबंद ट्रक बनाया। सी15टीए ट्रक को अमेरिका की बख्तरबंद स्काउट कार की तर्ज पर कनाडा के जनरल मोर्ट ने बनाया था।

दूसरे विश्व युद्ध के दुर्लभ हथियार और टैंक, देखें तस्वीरें

10 of 11
39एम सीसाबा बख्तबंद स्काउट कार को रॉयल हंगेरियन आर्मी ने तैयार किया था। इस कार में 20 एमएम की तोप और 8 एमएम की मशीन गन का इस्तेमाल किया गया था। खास बात ये है कि जरूरत पड़ने पर इसकी मशीनगन को जमीन पर इस्तेमाल किया जा सकता था। यही नहीं इस कार को इस तरह डिजाइन किया गया था आगे और पीछे दोनों तरफ से ड्राइव की जा सकती थी।

विज्ञापन

दूसरे विश्व युद्ध के दुर्लभ हथियार और टैंक, देखें तस्वीरें

11 of 11
टी27 बख्तरबंद कार को स्टुडबेकर कॉरपोरेशन ने अमेरिका के लिए 1944 में तैयार किया था। ये आठ पहियों की लड़ाकू कार एक टैंक के तर्ज पर बनाई गई थी। चार लोग एकबार में इसकी सवारी कर सकते थे। आठ सिलिंडर के इंजन वाली इस कार में मशीनगन और 30 एमएम की तोप का इस्तेमाल किया गया था।

सोर्स-वंडर्सलिस्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें