जरीन खान आजकल अपनी आने वाली फिल्म हेट स्टोरी 3 में बोल्ड अवतार को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनका यही अवतार अब एफएचएम मैगजीन के फोटोशूट में भी दिखा। जरीन इस फिल्म में पहली बार इतनी हॉट नजर आएंगी। ऐसे में उनका यह फोटोशूट खूब पसंद भी किया जा रहा है। स्ट्रैप वाले काले टॉप पर सफेद शर्ट पहनीं जरीन काफी फिट भी दिख रही हैं। हेट स्टोरी 3 के गाने में भी वे इतनी ही दिलकश लग रही हैं। क्यों मानते हैं न! एफएचएस मैगजीन के नवंबर संस्करण के लिए जरीन ने यह तस्वीरें खिचवाईं हैं। जरीन की फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है।